What is Amrit Bharat Station Scheme | अमृत भारत स्टेशन योजना क्या है

भारतीय रेलवे मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण हेतु "अमृत भारत स्टेशन योजना" नाम से एक नई पॉलिसी तैयार की है।
यह पॉलिसी भविष्य की दृष्टि से आवश्यकताओं के अनुरूप स्टेशनों का विकास करने, उनका संरक्षण करने, मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्त्वों के क्रियान्वयन पर आधारित है।

    उद्देश्य:-

    • इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने एवं स्टेशनों पर रूफ प्लाजा के निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार करना तथा विभिन्न चरणों में मास्टर प्लान का क्रियान्वयन करना है।

    • इस योजना का लक्ष्य धन राशि की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर स्टेकहोल्डर्स की आवश्यकताओं को पूरा करना है।

    • इस योजना में रेलवे स्टेशनों पर पूर्व में विद्यमान सुविधाओं के विकास साथ-साथ नई सुविधाओं को प्रारम्भ करना भी है।

    • इस योजना में उन स्टेशनों को भी शामिल किया जायेगा, जहाँ विस्तृत रूप से तकनीकी - आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन किये जा चुके है या वर्तमान में किये जा रहे है। इस योजना में मास्टर प्लान को चरणबद्ध रूप से लागू करते हुए उपयोगिताओं पर भी अधिक बल दिया जायेगा तथा संरचनाओं को स्थानांतरण भी किया जायेगा।

    प्रमुख बिन्दु:-

    उपरोक्त समस्त उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों के लिए निम्नलिखित व्यापक कार्यक्षेत्र निर्धारित किये गए है:-

    • मास्टर प्लान के अनुसार भविष्य में निर्माण किये जाने वाले रूफ प्लाजा का सबसे उपयुक्त स्थान प्रारम्भिक विवरण होगा।

    • योजना में लागत प्रभावी स्टेशनों के सुंदर प्रवेश द्वार बरामदों के निर्माण का प्रावधान रखा गया है।

    • योजना के अनुसार वर्तमान में रेलवे स्टेशनों के भवनों के उपयोग की समीक्षा की जायेगी और स्टेशनों के प्रवेशद्वारों के पास यात्रियों हेतु अतिरिक्त जगह छोड़ी जानी चाहिए एवं जो रेलवे कार्यालय स्थानांतरित करने हेतु योग्य है, उन्हें स्थानांतरित किया जायेगा।

    • इस योजना में बेकार पड़ी इमारतों को स्थानांतरित किया जायेगा ताकि नव निर्माण के लिए स्थान उपलब्ध हो सके।

    • रेलवे के प्रतीक्षालयों की संरचनाओं में सुधार के लिए पुरानी संरचनाओं के स्थानांतरण आवश्यक होने के अलावा नव निर्माण सामान्य रूप से नही किया जाना चाहिए।

    • रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न स्तरों के प्रतीक्षालयों को मर्ज किया जायेगा तथा खुदरा मूल्य पर सुविधाएं प्रदान की जायेगी।

    • एक स्टेशन पर एक ही उत्पाद के लिये न्यूनतम दो स्टॉल का प्रावधान किया जायेगा।

    • यात्रियों हेतु कार्यकारी लाउंज और सीमित व्यवसायिक बैठकों हेतु नये स्थल निर्मित किये जायेंगे।

    • रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रदर्शन के लिए एक मुख्य स्थान पर होर्डिग का निर्माण किया जायेगा।

    • रेलवे स्टेशनों पर सड़को की चौड़ाई बढ़ाना, अनुपयोगी संरचनाओं को हटाना, यात्रियों के लिए पैदल मार्ग का निर्माण, उत्तम पार्किंग व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व्यवस्थाओ को स्टेशन के दृष्टिकोण से निर्धारित किया जायेगा।

    • रेलवे स्टेशनों को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय कला व संस्कृति के तत्वों का समायोजन पेशेवरों लोगो की सहायता से किया जायेगा।

    • मास्टर प्लान अनुसार रेलवे स्टेशनों के लिए दिव्तीय प्रवेश द्वार व कार्यालय बनाया जायेगा।

    • सभी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म (760-840 मिलीमीटर) प्रदान किये जाएंगे तथा प्लेटफार्म की लंबाई लगभग 600 मीटर की जायेगी।

    • रेल्वे स्टेशनों के उपयोग के आधार पर प्लेटफार्म शेल्टरों की लंबाई व स्थान निर्धारित किये जायेंगे।

    • रेलवे प्लेटफार्म पर जल निकासी का प्रबंधन किया जायेगा तथा जल निकासी नालो की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

    • रेलवे स्टेशनो पर लगे केबलों को ढक्कनदार डिजायन से बंद किया जायेगा।

    • मास्टर प्लान में रेलवे स्टेशनों पर पार्सल हैंडलिंग, स्टोरेज और हेंडलिंग सुविधाओं के लिए स्थान निर्धारित किये जायेंगे।

    • रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। मास्टर प्लान में 5 जी टावरों के लिए स्थान निर्धारित किये जायेंगे।

    • यात्रियों की संख्या को ध्यान में न रखते हुए एनएसजी/1-4 और एसजी 1-2 श्रेणी स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाए जाएंगे।

    • रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनो के लिये रेलवे बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

    • स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए  अच्छी दृश्यता वाली कम से कम दो स्टेशन नाम एलईडी बोर्ड स्थापित किये जायेंगे।

    • सभी श्रेणियो के रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं और दिव्यांगजनो के लिए अलग-अलग पर्याप्त संख्या में शौचालय निर्मित किये जायेंगे।