What is the City Finance Ranking and City Beauty Compitition


केन्‍द्रीय आवास और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने  दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को 'सिटी फाइनेंस रैंकिंग''सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशन'  लॉन्‍च किया।

    सिटी फाइनेंस रैंकिंग 2022:- 

    'सिटी फाइनेंस रैंकिंग 2022' का उद्देश्य तीन वित्तीय मानकों अर्थात् संसाधन जुटानेव्‍यय प्रदर्शन तथा राजकोषीय शासन प्रणालियों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों का मूल्यांकनपहचान और पुरस्‍कार देना है।  

    मूल्यांकन व चयन:-

    • भाग लेने वाले शहरी स्थानीय  निकायों का मूल्यांकन तीन प्रमुख नगरपालिका वित्त मूल्यांकन मानकों में 15 संकेतकों पर किया जाएगा,
    • ये तीन प्रमुख मानक हैं –

    (i)              संसाधन जुटाना,

    (ii)            व्यय प्रदर्शन और

    (iii)          राजकोषीय शासन।

    • शहरों को चार जनसंख्या श्रेणियों में से किसी एक के अंतर्गत उनके स्कोर के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर स्‍थान दिया जाएगा:

    (i)              4 मिलियन से अधिक

    (ii)            1-4 मिलियन के बीच

    (iii)          100 हजार से 1 मिलियन

    (iv)          100,000 से कम।

    • प्रत्येक जनसंख्या श्रेणी में शीर्ष तीन शहरों को राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ प्रत्येक राज्य / राज्य क्लस्टर के भीतर मान्‍यता और पुरस्‍कार दिया जाएगा।

    सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशन:-

    'सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशनका उद्देश्य भारत में शहरों और वार्डों द्वारा सुंदरनवाचारी और समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने के लिए किए गए परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करना और पहचानना है।

    मूल्यांकन व चयन:-

    शहरों के वार्डों और सार्वजनिक स्थानों को पांच व्यापक स्तंभों –

    (i)              पहुंच

    (ii)            सुविधाओं

    (iii)          गतिविधियों

    (iv)          सौंदर्यशास्त्र और

    (v)            पारिस्थितिकी पर मूल्यांकन किया जाएगा।

    • सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशन शहर स्तर पर सबसे सुंदर वार्डों और सुंदर सार्वजनिक स्थानों को सम्मानित करेगी। चयनित वार्डों को शहर और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
    • शहर स्तर परशहरों में सबसे सुंदर सार्वजनिक स्थानों जैसे वाटरफ्रंटग्रीन स्पेसपर्यटक/विरासत स्‍थल और बाजार/वाणिज्यिक स्थानों को पहले राज्य में सम्‍मानित किया जाएगा और फिर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।