Weekly Current Affairs 8 -14 January 2023

14.01.2023
• देश मे पहली बार राजस्थान सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए "राइट टू साइट विजन" के उद्देश्य के साथ अंधता नियंत्रण पॉलिसी दिनांक 13 जनवरी 2023 को लागू की है। इस पॉलिसी के माध्यम से अंधता प्रसार की दर 0.3 प्रतिशत तक लाने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

• भारतीय रेलवे द्वारा 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 जनवरी 2023 को प्रारम्भ की जायेगी। यह ट्रैन विशाखापट्टनम व सिकंदराबाद को जोड़ेगी। इस प्रकार यह 700 किमी की दूरी तय कर तेलंगाना व आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रैन होगी।

• भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने सर्वश्री (i) गणेश राम मीणा, (ii) अनिल कुमार उपमन, (iii) डॉ. नूपुर भाटी (iv) राजेंद्र प्रकाश सोनी, (v) अशोक कुमार जैन, (vi) योगेंद्र कुमार पुरोहित (vii) भुवन गोयल, (viii) प्रवीर भटनागर और (ix) आशुतोष कुमार को उक्त वरिष्ठता क्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इस प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायधीशों की संख्या 35 हो जायेगी। अब इस प्रकार उच्च न्यायालय में 3 महिला जज हो जायेगी (1) रेखा बोराणा (2) शुभा मेहता (3) डॉ नूपुर भाटी।

• भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा।

• जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद यादव का निधन दिनांक 12 जनवरी 2023 को हुआ है।

•  भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच 'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' शुरू करेगा। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन “श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर” का संचालन रेलवे के पीएसयू - आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। यह ट्रेन भारत और नेपाल के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों अयोध्या और जनकपुर को कवर करती है। ये पर्यटक ट्रेन 17 फरवरी, 2023 को दिल्ली से शुरू होगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल "देखो अपना देश" के अनुरूप की गई है।

• राजस्थान स्टार्टअप कॉन्क्लेव राजस्थान के किस जिले में आयोजित किया जा रहा है:- जयपुर। दिनांक 16 से 17 जनवरी 2023 को।

• जैन समाज का स्पर्श महोत्सव किस राज्य में मनाया जा रहा है?- (अहमदाबाद) गुजरात।

• एशिया की पहली महिला ट्रैन ड्राइवर है ?- सुरेखा यादव।

• महिला अधिकारिता विभाग व जालोर के आर डी फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को माहवारी स्चच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जालोर में 23 सितंबर 2022 से बालिका चेतना जागृति अभियान प्रारम्भ किया गया है। जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल किया गया है।

13.01.2023
• हाल ही राजस्थान के राज्य सूचना आयुक्त किसे बनाया गया है? - एमएल लाठर। यह मुख्य सूचना आयुक्त डीबी गुप्ता के अधीन कार्य करेंगे।

• आईसीसी महिला अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप का आयोजन किस देश में किया जा रहा है? - दक्षिण अफ्रीका। इसमे 16 टीमें भाग लेगी।

• ग्रेट इण्डियन ट्रेवल बाजार के 12वें संस्करण का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग, पर्यटन मंत्रालय व फिक्की के संयुक्त तत्वावधान मे 23 से 27 अप्रेल 2023 तक जयपुर में आयोजित किया जायेगा।

• वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कोनसा देश कर रहा है? भारत। इस सम्मेलन का विषय "मानव केंद्रित विश्व के लिए विकासशील देशों की आवाज है"। इसका आयोजन वर्चुअल माध्यम से 12 से 13 जनवरी 2023 तक किया जायेगा।

• अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव राजस्थान के किस जिले में मनाया जायेगा? - बीकानेर। इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी।

• हाल ही राजस्थान सरकार ने NHAI की तर्ज पर राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण का गठन किया है।

• राजस्थान मानवाधिकार आयोग में रामसिंह झाला को सदस्य नियुक्त किया गया हैं।

• 14 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक राजस्थान में राज्य पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जायेगा।

• राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जाता है?- 16 जनवरी। इस वर्ष 10 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक स्टार्टअप इण्डिया नवोन्मेषण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

• हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 की रैंकिंग के अनुसार  जापान का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है। इसे पहला स्थान मिला है। इस रैंकिंग में भारत को 85वां स्थान मिला है। गत वर्ष भारत 87वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में 199 पासपोर्ट शामिल है।

• नासा ने भारतीय मूल के ए सी चारणीया को चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नियुक्त किया है।

• हाल ही तेज भुगतान ऐप PayRup को 9 जनवरी 2023 को बैंगलोर में महादेवप्पा हलागट्टी द्वारा लॉन्च किया गया है।

• हाल ही पदम् पुरुस्कार से सम्मानित डॉ टेहेमटन एराच उदवाडिया जो भारत मे लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के जनक है, का निधन हो गया है।

• छेर छेरा महोत्सव कहाँ मनाया जाता है :- छत्तीसगढ़।

• ऑस्कर अवार्ड 2023 के लिए कौनसी भारतीय फिल्मो को नामित किया गया है:-
द कश्मीर फाइल्स, कंतारा, आरआरआर, गंगुबाई काठियावाड़ी, छेलो शो।

• आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने क्रिकेटर सूर्या कुमार यादव को "360° वित्तीय सुरक्षा अभियान" के लिए साइन किया है।

• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने लॉन्च वाहन से स्पेस किड्ज इंडिया का एक उपग्रह लॉन्च करने जा रहा है। यह उपग्रह सरकारी स्कूलों की 750 लड़कियों द्वारा बनाया गया है। इस उपग्रह का नाम ‘आज़ादीसैट’ है, जिसे लॉन्च करने के लिए 16 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।

• प्रतिवर्ष 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

• सूर्यकुमार कुमार यादव T20I में सबसे तेज 1500 रन बनाने बल्लेबाज बन गए हैं।

• उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 100 दिन का “UP Global City” अभियान लॉन्च किया है।

12.01.2023
• स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एनएचएम की रैंकिंग में प्रदेश में जयपुर के शांति नगर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम स्थान (92.1%), रातानाडा जोधपुर को दिव्तीय स्थान (87%) व मांगरोल रोड़, बारां को तृतीय स्थान (84.3%) प्राप्त हुआ है।

• वर्तमान में राजस्थान हाई कोर्ट में 26 न्यायाधीश है। शीघ्र ही 9 न्यायधीशों की नियुक्ति होने वाली है। जिसके पश्चात कुल न्यायाधीशों की संख्या 35 हो जायेगी।

• डॉ अली ईरानी व सुजॉय कुमार मित्रा ने मात्र 73 घंटो में सात महाद्वीपों का दौरा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इन्होंने 4 दिसंबर 2022 को अंटार्कटिका से यात्रा शुरू की और 7 दिसंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर पहुंचे।

• ई-20 क्या है? - पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण। 1 अप्रेल 2023 से इसकी शुरुआत चरणबद्ध तरीके से पेट्रोल पंप पर की जाएगी। भारत सरकार का लक्ष्य 2025-26 तक देश मे कुल पेट्रोल आपूर्ति में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का है।

• ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत नई दिल्ली में 11 जनवरी 2023 से की गई है। जो 18 जनवरी 2023 तक चलेगा।

• हाल ही भारत सरकार ने किस डेबिट कार्ड पर लेन देन के लिए इंसेंटिव देने की घोषणा की है? - रुपे डेबिट कार्ड। केंद्रीय केबिनेट द्वारा रुपे डेबिट कार्ड और कम वैल्यू वाले यूपीआई लेन देन को मंजूरी दी है। वर्ष 2022-23 के लिए 2600 करोड़ का इंसेंटिव होगा।

• 15वें हॉकी मेंस वर्ल्डकप 2023 का शुभारंभ दिनांक 11 जनवरी 2023 को उड़ीसा मे किया गया। शुभारंभ समारोह में "हॉकी है दिल मेरा" एंथम गीत गाया गया। इसमे भारत का पहला मैच स्पेन से होगा। भारत लगातार दूसरी बार इसकी मेजबानी कर रहा है। इससे पूर्व 2018 में विजेता बेल्जियम रहा था। भारत ने सिर्फ 1975 में वर्ल्डकप जीता था। जिसमे उसने पाकिस्तान को हराया था।

• एसएस राजामौली की तेलगु फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) को बेस्ट ओरिजिनल सांग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 से नवाजा गया है। संगीतकार एमएम कीरावानी ने यह अवार्ड लिया।

• राजस्थान पुनर्वास एवं शौध संस्थान कहाँ स्थित है? - जामडोली जयपुर।

• राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष कौन है? - डॉ शंकर यादव।

• राजस्थान आवासन मंडल को विगत 3 वर्षों मे ई-बिड सबमिशन और ई-ऑक्शन के जरिये रिकॉर्ड 13583 व्यावसायिक और आवासीय भवन बेचने के लिए लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।

• राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कौन है? - के.सी. विश्नोई। आयोग अध्यक्ष द्वारा हाल ही "ऑपरेशन फ़्री स्काई" पोस्टर का विमोचन किया गया है। यह अभियान संक्रांति के अवसर पर पक्षी घायल न हो, से सम्बंधित है।

• गांधी पीस फॉउंडेशन के अध्यक्ष कौन है - श्री कुमार प्रशांत।

• Revolutionaries – The Other Story of How India Won Its Freedom पुस्तक के लेखक कौन है? - संजीव सान्याल।

• ऑर्गेनिक उत्पादों की दुनिया में बढ़ रही की माँग को पूरा करने एवं भारतीय किसानों को असीमित अवसर प्रदान करने तथा उत्पादों के परीक्षण व सर्टिफिकेशन व उन्हें स्टोर करने, ब्रांडिंग व बेचने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर की तीन मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी बनाने का निर्णय लिया है:

1. मल्टी स्टेट को. बीज सोसाइटी

2. मल्टी स्टेट को. ऑर्गेनिक सोसाइटी

3. मल्टी स्टेट को. एक्सपोर्ट सोसाइटी।

11.01.2023
• 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह में किस राज्य ने सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब जीता? - राजस्थान। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ स्काउट के लिए नेशनल कमिश्नर शील्ड फ़ॉर स्काउटिंग व सर्वश्रेष्ठ गाइड के लिए नेशनल कमिश्नर शील्ड फ़ॉर गाइड दोनों ही श्रेणियों में राजस्थान को अवार्ड प्राप्त हुआ। राजस्थान की अतिथि देवो भव: की परंपरा को निभाते हुए दोनों अवार्ड क्रमशः उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को प्रदान किये गये। जम्बूरी में पाली के चंद्राज बैंड  एवं पाली के लोक नृत्य ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

• हाल ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्थाई स्टेडियम कहाँ बनाया गया ? - पाली (जम्बूरी में)।

• आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा दिनांक 11.01.2023 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में "नारी समागम और स्पर्धा"- महिला स्पोर्ट्स मीट के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा। पहले संस्करण का आयोजन दिनांक 22.12.2021 को किया गया था। इसमें 6 खेल एथलेटिक्स, खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, पावरलिफ्टिंग, वॉलीबॉल सम्मिलित है।

• राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन है? - विनेश फोगाट।

• भारत की अध्यक्षता में जी 20 की  वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक भागीदारी पर जी-20 कार्य समूह की पहली बैठक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9.01.2023 को आयोजित की गई।

• विश्व का ‘मसाला कटोरा‘ किस देश को कहा जाता है? - भारत।

• विश्व मसाला कांग्रेस (WSC) के 14 वें संस्करण का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2023 तक मुंबई में किया जाएगा। डब्ल्यूएससी 2023 की थीम विजन 2030 : एस-पी-आई-सी-ई-एस (सस्टेनेबिलिटी, प्रोडक्टिविटी, इनोवेशन, कोलाबोरेशन, एक्सेलेंस और सेफ्टी) होगी।

• कलारिपयतु (केरल), सिलंबम (तमिलनाडु), गतका (पंजाब), मल्लखंब (महाराष्ट्र) के पारंपरिक खेल है।

• राजस्थान के किस जिले में स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट स्थित है? - जयपुर।


10.01.2023
• हाल ही भारत आये सूरीनाम के राष्ट्रपति का नाम क्या है? - चन्द्रिकाप्रसाद संतोखी।

• हाल ही भारत आये गुयाना के राष्ट्रपति का नाम क्या है? - मोहम्मद इरफ़ान अली।

• भारत पहली बार दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बना है।

• अमेरिका में भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह पहली सिख महिला जज बनी है।

• हाल ही दरारों के चलते चर्चित स्थान जोशीमठ किस राज्य में है? - उत्तराखंड।

• सीताराम लालस ने राजस्थानी भाषा के शब्दकोश की रचना की थी।

• विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है - 10 जनवरी।

• डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) द्वारा 10 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक का आयोजन किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत यह आयोजन देश भर में 75 से अधिक स्थानों पर होगा। इसका उद्देश्य पूरे देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारकों को शामिल करना और भारत में उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है।

• स्टार्ट-अप इंडिया योजना 16 जनवरी, 2016 को  शुरू की गई थी।

• देश का पहला डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य है - केरल।

• हाल ही चर्चित सियोम पुल कहाँ स्थित है? - यह पुल अलॉन्ग-यिंकिओनग रोड पर अरूणाचल प्रदेश में स्थित है। सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित इस पुल का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था।

• इमोइनु इरत्पा महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है? - मणिपुर।

09.01.2023
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी 2023 को वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज़ "एमवी गंगा विलास" को रवाना करेंगे। यह क्रूज़ 3200 किमी की यात्रा में भारत व बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों से गुजरेगा। यह 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ 51 दिन में अपनी यात्रा पूरी करेगा।

• हाल ही में निधन के. ई. कुमार किस खेल से संबंधित है - इंडियन नेशनल कार रेसर।

• राजस्थान के कुलदीप वर्मा (जयपुर) व विजय कुमार को राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार वर्ष 2019-20 के लिए सम्मानित किया जायेगा। इनको यह अवार्ड भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से हुबली-धारवाड़, कर्नाटक में आयोजित 26 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में दिया जायेगा। इस महोत्सव की थीम विकसित युवा - विकसित भारत है।

• राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी के वर्तमान चेयरमैन कौन है - निहालचंद गोयल। इन्होंने नो पेपर-नो फुटफॉल अभियान शुरु किया है। जिसके माध्यम से शिकायतों पर सुनवाई हेतु ऑनलाइन वीसी की सुविधा व शिकायत, रजिस्ट्रेशन आदि से संबंधित नोटशीट व कागजो को रियल टाइम ऑनलाइन किया है।

• राजस्थान में सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट कहाँ बनाया जा रहा है - बाँसवाड़ा। इस प्लांट में 700 मेगावॉट के 4 रिएक्टर बनाये जायेगे, जिनसे 2800 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।

• हाल ही में किस राज्य की गर्ल्स टीम ने 44वीं नेशनल सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप जीती है?- राजस्थान।

• हाल ही में किस राज्य की बॉयज टीम ने 44वीं नेशनल सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप जीती है?- दिल्ली।

• हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बने है:- बेंजामिन नेतन्याहू।

• हाल ही में निधन केसरी नाथ त्रिपाठी कितने राज्यो के राज्यपाल रहे है:- पश्चिम बंगाल, बिहार, मिजोरम व मेघालय।

• वर्तमान में राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष है :- गोपाल कृष्ण व्यास।

• देश का सबसे बड़ा IPD टॉवर कहाँ बनाया जा रहा है? - SMS Hospital, Jaipur। यह 24 मंजिला आईपीडी टावर 588 करोड़ की लागत से तैयार होगा।

• 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा योजनाओं पर आधारित आयोजित क्विज प्रतियोगिता का नाम क्या है? - चिलेक्स।

• राजस्थान पत्रिका समूह के वार्षिक 27 वें सृजनात्मक साहित्य एवं पत्रकारिता पुरुस्कार समारोह में निम्नलिखित को पुरस्कार प्रदान किये गए।
कहानी श्रेणी में:-
प्रथम पुरस्कार रविदत्त मोहता (जोधपुर) को कहानी "गुमशुदा" के लिए।
दिव्तीय पुरस्कार शालिनी गोयल (जोधपुर) को कहानी "मिठाई" के लिए।

कविता श्रेणी में:-
प्रथम पुरस्कार दिनेश विजयवर्गीय (बूंदी) को कविता "अस्सी पार के बुजुर्ग" के लिए।
दिव्तीय पुरुस्कार संजीव ठाकुर (रायपुर, छत्तीसगढ़) को कविता "स्त्रियां नदियां होती है" के लिए।

पत्रकारिता श्रेणी में:-
उदय माहूरकर (लेखक, वरिष्ठ पत्रकार व केंद्रीय सूचना आयुक्त) को।

• केरल के सुरेंद्रन के. पटेल को अमेरिका के टेक्सास में जिला जज बनाया गया है।

• हाल ही भारत सरकार द्वारा देश का सबसे बड़ा क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम कहाँ आयोजित किया गया - कोटा। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लाभार्थियों को रुपये 1579. 56 करोड़ के चेक बांटे।

• एफआईएच पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन दिनांक 13 से 29 जनवरी 2023 तक उड़ीसा के भुनेश्वर व राउरकेला में किया जायेगा।

• भारत सरकार द्वारा "वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट" का आयोजन वर्चुअल माध्यम से दिनांक 12 से 13 जनवरी 2023 को आयोजित किया जायेगा। समिट का विषय "यूनिटी ऑफ वॉइस - यूनिटी ऑफ पर्पज (आवाज और उद्देश्य की एकता) है।

• वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले हवाई अड्डो की सीरियम की सूची में बैंगलोर के केम्पेगौडा अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा को दूसरा स्थान व दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सांतवा स्थान प्राप्त हुआ है।

• बिहार में 7 जनवरी 2023 से जातीय व आर्थिक गणना प्रारम्भ की गई है। बिहार ऐसा करने वाला तीसरा राज्य है। इससे पहले राजस्थान व कर्नाटक ने ऐसा किया है।

08.01.2023
• राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण कहाँ किया जा रहा है - झालाना (जयपुर)

• दिनांक 7 जनवरी 2023 को राजस्थान के 3 शहरों जयपुर, जोधपुर व उदयपुर में रिलायंस जियो की 5g सेवा का शुभारम्भ किया गया है। इसकी टेस्टिंग सबसे पहले नाथद्वारा से प्रारंभ की गई थी।

• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में 33 वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प का उद्घाटन किया है। यह ‘विकासशील राजस्थान-उद्यमशील राजस्थान’ की मुख्य थीम पर केन्द्रित है। यह 6 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक चलेगा। इसका आयोजन जोधपुर ज़िला प्रशासन, ज़िला उद्योग केंद्र, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जयपुर तथा नोडल एजेंसी मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस उत्सव की शुरूआत 33 वर्ष पूर्व जोधपुर सूचना केंद्र में एक लघु औद्योगिक प्रदर्शनी के रूप में हुई थी।

• हावर्ड लॉ स्कूल सेंटर का ऑन द लीगल प्रोफेशन 2022 का "अवार्ड फ़ॉर ग्लोबल लीडरशिप" भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रहूड को दिया जाएगा। यह सम्मान न्याय क्षेत्र में अप्रितम योगदान के लिए दिया जाता है।

• वीर गार्जियन 2023 संयुक्त वायु युद्धाभ्यास किन दो देशों के बीच होने जा रहा है? - प्रथम बार भारत व जापान की वायु सेवाओं के मध्य। यह युद्धाभ्यास जापान के हयाकुरी एयरबेस में 12 जनवरी से 26 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जायेगा। इस युद्धाभ्यास में सुखोई-30 की पहली महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी पहली बार किसी विदेशी युद्धाभ्यास में भाग लेने वाली देश की पहली महिला पायलट है।

• SA 20 क्रिकेट लीग का आयोजन कहाँ किया जा रहा है - दक्षिण अफ्रीका। इसके पहले संस्करण का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक होगा। जिसमे 6 टीमो के 33 मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग के डायरेक्टर पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ है।

• इंटरनेशनल लीग T20 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है - यूएई में। इसका आयोजन 13 जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक होगा। इसमे 6 टीम हिस्सा लेगी।

• वाई 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौनसा देश कर रहा है? - भारत। इसका आयोजन नई दिल्ली में किया जायेगा।

• खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है :- मध्यप्रदेश। इसका आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। इसमे 27 खेल शामिल किए गए है।

• जयपुर चारदीवारी (परकोटा) को विश्व विरासत का दर्जा मिलने के बाद संरक्षित करने हेतु किस प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है - जयपुर सिटी हेरिटेज डेवलपमेंट ऑथोरिटी।

• भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान "सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांवों की ओर 2022" के तहत राजस्थान ने दो श्रेणियों सेवा प्रदायगी (सर्विस डिलीवरी) एवं जन अभियोग निराकरण में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सेवा प्रदायगी (सर्विस डिलीवरी)  में राजस्थान में अलवर जिला प्रथम, जयपुर द्वितीय तथा सीकर तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार जन अभियोग निराकरण में जयपुर प्रथम, जोधपुर द्वितीय और अलवर तृतीय स्थान पर रहा।

• जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 19 जनवरी से 23 जनवरी 2023  तक जयपुर में किया जायेगा।

• राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष है - संगीता बेनीवाल।

• जांच एजेंसियों के प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया? - दहमीकलां (जयपुर)।

• संस्कृति मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5-6 जनवरी, 2023 को तमिलनाडु के तंजावुर में ब्रहाट, प्राच्यम और संगम टॉक्स के सहयोग से संगीत और नाट्य परंपरा पर "धारा" का आयोजन किया गया। 'धारा' आजादी का अमृत महोत्सव के  तत्वावधान में जागरूकता पैदा करने, संरक्षित करने और भारतीय ज्ञान प्रणाली के कई डोमेनको बढ़ावा देने के लिए सम्मेलनों की एक  श्रृंखला है।आयोजन का उद्देश्य हमारी नाट्य कला की  परंपराओं को पुनर्जीवित करने और लोकप्रिय बनाने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट 2047  बनाना है और इस इकोसिस्टम के सामने आने वाली चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करना है।

• कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की प्रमुख पहल "ई-नाम" को डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में 'डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022' प्लेटिनम पुरस्कार दिया गया है। डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा अभिनव डिजिटल समाधान व  अनुकरणीय पहल को प्रोत्साहित और सम्मानित करने तथा स्टार्टअप्स को डिजिटल इंडिया विजन को पूरा करने के लिए प्रेरित और प्रोत्‍साहित करने के लिए भारत के राष्ट्रीय पोर्टल के तत्वावधान में डिजिटल इंडिया अवार्ड्स देना प्रारम्भ किये गए है। डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 को 07 विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रदान किया गया है।

• मुख्य सचिवों का दिव्तीय राष्ट्रीय सम्मेलन 5 से 7 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

• दूसरी बार भारतीय सेना द्वारा महिला शांति सैनिकों की सबसे बड़ी टुकड़ी को अबेई (सूडान), UN ISFA में तैनात किया गया है। सबसे पहले वर्ष 2007 में लाइबेरिया में महिला शांति सेनिको की टुकड़ी को तैनात किया गया था। इस प्रकार संयुक्त राष्ट्र मिशन में पूर्ण रूप से महिला शांति सेनिको की टुकड़ी तैनात करने वाला भारत पहला राज्य बन गया था।

• भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन कहाँ बनाई जा रही है? - पश्चिम बंगाल में हुगली नदी में। यह कोलकाता व हावड़ा शहरों को जोड़ेगी।

• प्रणेश एम भारत के 79th ग्रैंड मास्टर बने है।

• पूर्वोत्तर राज्यो को समर्पित "ऑक्टेव 2023" का उद्घाटन कहाँ किया गया है - तमिलनाडू।

• रणजी ट्रॉफी के पहले ओवर में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड किसने बनाया है? - जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र टीम से)

• संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग ने भारतीय टेलीग्राफ (अवसंरचना सुरक्षा) नियम- 2022 तैयार किये है।

• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किस राज्य में 1311 करोड़ रुपये की 21 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है? - (मोइरांग) मणिपुर।

• भारत के समस्त राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला (PM NAM) 9 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जायेगा।

• सिक्स डिग्री चैनल क्या है? - देश के अंतिम दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट (पिगमेलियन पॉइंट), जो ग्रेट निकोबार चैनल के पास स्थित है, जिसे सिक्स डिग्री चैनल कहा जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिए एक प्रमुख पोत परिवहन मार्ग है। यह निकोबार द्वीप व सुमात्रा द्वीप को अलग करता है।

• प्रमुख जल अंतराल (चैनल):-
8 डिग्री चैनल मिनिकॉय व मालदीव को, 9 डिग्री चैनल मुख्य लक्षद्वीप को मिनिकॉय से तथा 10 डिग्री चैनल अंडमान व निकोबार को अलग करता है। 11 डिग्री चैनल सम्पूर्ण लक्षदीप को विभाजित करता है। जिसके उत्तर में अमीनी द्वीप व दक्षिण में कैनानोर द्वीप है।