Weekly Current Affairs 1-7 January 2023

Weekly Current Affairs 1-7 January 2023

• राजस्थान के किस जिले में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जायेगा - निम्बली गांव, रोहट, पाली में (दिनांक 11 से 12 जनवरी 2023)। इसका आयोजन शांति एवं अहिंसा विभाग व युवा मामले एवं खेल विभाग के द्वारा किया जायेगा।

• हर वर्ष की भांति इस वर्ष 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा।

• भारत स्काउट- गाइड संगठन के निदेशक है - डॉ राजकुमार कौशिक। भारत मे इस संगठन की स्थापना 1907 में की गई थी।

• मिशन ओलंपिक सैल (एमओसी) क्या है? - युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा मिशन ओलंपिक सेल की बैठक में हर महीने 'टॉप्स' एथलीटों के चयन, उनके प्रदर्शन की निगरानी, मूल्यांकन और मंत्रालय से वित्तीय सहायता के लिए एलीट एथलीटों के प्राप्त प्रस्तावों की मंजूरी के लिए बैठक आयोजित करता है।

• भारत में पहला समावेश महोत्सव 'पर्पल फेस्ट: सेलिब्रेटिंग डाइवर्सिटी' गोवा में आयोजित किया जा रहा है।

• 17 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है - इंदौर, मध्यप्रदेश में 8 से 10 जनवरी 2023। इस सम्मेलन का विषय "प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार" है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी ने की थी। महात्मा गांधी दिनांक 9 जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से वापिस भारत आए थे, इसलिए प्रवासी भारतीय दिवस मनाने के लिए 9 जनवरी को चुना गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रवासी भारतीय समुदाय की उपलब्धियों को दुनिया के सामने लाना है।

• प्रदेश का पहला नगर निगम कौनसा है, जो बॉन्ड जारी करने जा रहा है? - भरतपुर।

• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर औऱ जोधपुर की तर्ज पर उदयपुर में स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की घोषणा की है।

• राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 5 से 7 जनवरी 2023 तक उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में किया जा रहा है।

•जल संरक्षण के विषय पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक जल सम्मेलन को कहाँ आयोजित किया गया - भोपाल (मध्यप्रदेश)।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन को संबोधित किया।सम्मेलन का विषय 'वाटर विजन @ 2047' है और फोरम का उद्देश्य सतत विकास और मानव विकास के लिए जल संसाधनों के दोहन के तरीकों पर चर्चा के लिए प्रमुख नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है।

• दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 5 से 7 जनवरी 2023 तक किया जायेगा। मुख्य सचिवों का इस तरह का पहला सम्मेलन जून 2022 को धर्मशाला में आयोजित किया गया था। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का केंद्रीय विषय राज्यों की साझेदारी के साथ तेज और सतत आर्थिक विकास हासिल करना है।

• नवजीवन योजना सम्बन्धित है :- योजना के तहत अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त सभी 30 जातियों के व्यक्तियों और ऐसे परिवारों का डोर-टू-डोर सर्वे करवाया जाएगा तथा उनका डिजिटल डेटाबेस तैयार करवाया जायेगा। इस योजना में पूर्व में 14 जातियाँ शामिल थीं, लेकिन बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में 16 और जातियों को इसमें शामिल किया गया है। योजना के तहत 30 जातियों- कंजर, सांसी, भाट, भाण्ड, नट, राणा, डोम, ढोली, मोगिया (मोग्या), बावरिया, बेडिया, बागरिया, सिरकीवाला, चौबदार, गाडोलिया, बंजारा, कालबेलिया, भोपा, नायक, गाडिया लुहार, पारदी, भेड़कुट, रैबारी, सिकलीगर, सीगडीवाल, रंगास्वामी, नाथ, बाजीगर, गुजराती एवं जंगलिया को शामिल किया गया है।

• कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी है।

• भारत के सबसे तेज गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है :- उमरान मलिक (155 KPH)।

• किस मंत्रालय ने "प्रज्जवला चेलेंज" लांच किया है - ग्रामीण विकास मंत्रालय।

• मंडोस तूफान किस राज्य से संबंधित है - आंध्रप्रदेश।

• दिवंगत श्री मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि के रूप में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोपा, गोवा का नामकरण मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोपा, गोवा किया गया है।

• सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना किस राज्य से सम्बन्धित है :- हिमाचल प्रदेश।

• सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में वार्षिक सत्यापन हेतु फेस आईडेन्टिफिकेशन मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार वेरिफिकेशन और e-kyc 26 जनवरी 2023 से प्रारम्भ की जायेगी।

• विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है :- 4 जनवरी।

• हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल पर नववर्ष पर मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष प्रारम्भ किया गया है। जिसमे सभी मंत्री और कांग्रेस पार्टी के विधायक वर्ष का पहला वेतन जमा करवाएंगे।

• राजस्थान विश्वविद्यालय में दुर्घटना में घायल छात्र को 1 लाख रुपये व मृत छात्र के परिजन को 10 लाख रुपये दिए जाने हेतु विश्वविद्यालय एवं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मध्य औपचारिक सहमति हुई है।

• हाल ही में "हनुक्का या हनुका" सुर्ख़ियों में रहा। ये क्या है? - यहूदियो का 8 दिवसीय पर्व।

• किस संस्था ने ‘उत्कर्ष 2.0’ नाम से अपनी मध्यम अवधि की रणनीति की रूपरेखा शुरू की? - 2023-2025 की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मध्यम अवधि की रणनीति की रूपरेखा ‘उत्कर्ष 2.0′ नाम से RBI गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा लॉन्च की गई थी। 2019-2022 की अवधि को कवर करने वाला पहला रणनीति ढांचा (उत्कर्ष 2022) जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। उत्कर्ष 2.0’ 2022 संस्करण के ‘6 विजन स्टेटमेंट के साथ-साथ कोर उद्देश्य, मूल्य और मिशन स्टेटमेंट को बरकरार रखता है।

• सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान द्वारा बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति 2022 लागू की गई है।

• जयपुर महाखेल आयोजन समिति द्वारा दिनांक 12 जनवरी से जयपुर महाखेल कबड्डी का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रत्येक विधानसभा से महिला और पुरुष टीमो की विजेता को 21000/- और रनर-अप टीम को 11000/- इनाम दिया जायेगा। लोकसभा स्तर की महिला और पुरूष टीम की विजेता को 51000/- और रनर-अप टीम को 31000/- इनाम दिया जायेगा। साथ ही राजस्थान कबड्डी फेडरेशन द्वारा महाखेल के 20 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को जयपुर में 2 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।

• कैम्पा का पूरा नाम है - राजस्थान प्रतिकारात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण।

• 13वीं एपीपीयू कांग्रेस के चुनावों में डॉ. विनय प्रकाश सिंह संघ के महासचिव पद के लिए विजयी रहे है। यह 4 वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) का मुख्यालय बैंकॉक, थाईलैंड में है। यह 32 सदस्यीय देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है।

• एनटीपीसी लिमिटेड ने भारत की पहली हरित हाइड्रोजन मिश्रण परियोजना, एनटीपीसी कवास टाउनशिप, सूरत के पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क में प्रारंभ कर दी है। यह परियोजना एनटीपीसी तथा गुजरात गैस लिमिटेड (जीजीएल) का संयुक्त प्रयास है।

• भारतीय वायुसेना ने सुखोई 30 एमकेआई विमान से ब्रह्मोस हवाई प्रक्षेपण मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसकी क्षमता 400 किमी है। 

• शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से विद्यालयी पूर्व विद्यार्थी मंच का गठन उच्च माध्यमिक राजकीय विद्यालयो में किया जायेगा। जिनके पश्चात् सखा संगम कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इस मंच में पूर्व मे विद्यालयों में अध्ययन कर चुके विद्यार्थियो को शामिल किया जायेगा। जो वर्ष में एक बार संबधित विद्यालय मे एकत्र होगे तथा विद्यार्थियों को मोटिवेट करेगे।

• राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 3 जनवरी 2023 को राजस्थान राज भवन मे नये संविधान पार्क का उद्घाटन करेगी। इसका शिलान्यास 26 जनवरी 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया था।

• ब्राजील के नये राष्ट्रपति " लुइज इनासियो लूला द सिल्वा' बने है।

• पाली कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर संचालित अभियान खेलो पाली सम्बन्धित है -  ग्राम पंचायतो मे स्टेडियम बनाने से।

• केंद्र सरकार ने नवीन एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना केन्द्र सरकार 1 जनवरी 2023 से प्रारंभ की है। इस योजना मे दो खाद्य सब्सिडी योजनायों को विलय किया जायेगा। जिससे गरीब व कमजोर वर्गों को वर्ष 2023 के दौरान खाद्यान्न उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। एक राष्ट्र- एक मूल्य - एक राशन की परिकल्पना पर प्रारंभ की गयी, इस योजना मे अंत्योदय अन्न योजना व प्राथमिकता वाले घरेलू यक्तियो को मुफ्त खाद्यान्न प्रदान करेगी।

• रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने है : अनिल कुमार लाहोटी।

• भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी REL लिमिटेड द्वारा असम के बक्सा जिले के आनंदपुर गांव में "बिजली उत्सव" मनाया गया।

• केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BSF का  मोबाइल एप प्रहरी लांच किया।

• भूटान में ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) को 720 मेगावॉट की मांगरेछू जल विद्युत परियोजना सौपी है।। इसे भारत की सहायता से लागू किया जायेगा।

• सुप्रीम कोर्ट की 5 जजो (जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी. राधासुब्रमण्यम, जस्टिस बी. वी. नागरत्ना) की संवैधानिक पीठ ने नोटबन्दी के बारे में 4:1 से फैसला सुनाते हुए कहा है कि " सरकार ने क़ानूनी प्रकिया का पालन किया, इसलिए फैसला वैध था।" जस्टिस नागरत्ना ने अलग फैसला सुनाया। उन्होंने नोटबंदी को गैरकानूनी करार देते हुए कहा कि- 'आरबीआई ने सरकार की इच्छा के अनुरूप काम किया। न नोटबंदी की राय दी, न ही सिफारिश की। फिर भी नोटबंदी कर दी गई। इसलिए यह फैसला गैरकानूनी है।'

• 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास दिनांक 3 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेगी।

• बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में राजस्थान में 67 वर्ष बाद भारत स्काउट की 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी का आयोजन 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक गांव निम्बली ब्राहमणान, रोहट, पाली में किया जायेगा। इसकी थीम "शांति के साथ प्रगति" है। इसके लिए 25 करोड़ राशि का बजट प्रावधान किया गया है। इसका आयोजन निरंजन आर्य, स्टेट चीफ कमिश्नर, स्काउट गाइड के निर्देशन में किया जा रहा है। जंबूरी का डिजायन पाली के आर्किटेक्ट सुंदर राठौड़ ने किया है। इससे पूर्व राजस्थान में 27 से 31 दिसंबर 1956 तक राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन जयपुर में किया गया था।

• राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष है - रेहाना रियाज।

• लोकसभा व देश की विभिन्न राज्यों की विधानसभाओ के पीठासीन अधिकारियों व सचिवों का सम्मेलन 10 से 13 जनवरी 2023 तक राजस्थान विधानसभा में आयोजित किया जायेगा।

• राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की 5 वीं बैठक में 20 जिलों में स्थित 50 आद्रभूमियो को अधुसूचित किया है एवं पर्यावरण विभाग द्वारा राज्य पर्यावरण योजना का विमोचन किया गया।

• देश में आयुर्वेद में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने हेतु आयुर्वेद प्रोफेशनलों के लिए ‘स्मार्ट’ (स्कोप फॉर मेनस्ट्रीमिंग आयुर्वेद रिसर्च इन टीचिंग प्रोफेशनल्स) कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है।

• 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहाँ किया जायेगा - राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू)।

• राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष है - धर्मेंद्र राठौड़।

• राजस्थान के वर्तमान लोकायुक्त है - प्रताप कृष्ण बोहरा।

• राजस्थान में शरद महोत्सव 2022 का आयोजन कहां किया गया - माउंट आबू में 29 से 31 दिसंबर 2022 को।

• पन्नाधाय पेनोरमा कहाँ बनाया जायेगा - चितौड़गढ़ के पंडोली में।

• राजस्थान के किस मंत्री को वीमेन इकनोमिक फॉर्म "लीडर ऑफ डिकेड सम्मान दिया गया है - अशोक चांदना (खेल एवं युवा मामले तथा जनसंपर्क विभाग)

• राजास्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष कौन है :- सीताराम लाम्बा।

• राजस्थान के जोधपुर में 2 से 4 फरवरी 2023 तक जी-20 के रोजगार कार्य समूह की बैठक आयोजित की जायेगी।

• 19 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कौस्तव चटर्जी भारत के 76वें ग्रैंड मास्टर बन गए हैं।  इससे पहले आदित्य मित्तल 77वें, प्रणव आनंद 76वें, वी प्रणव 75वें, राहुल श्रीवतसव 74वें, भरत सुब्रमण्यम 73वें और मित्राभ गुहा भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर बने थे और "विश्वनाथन आनंद" भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे। जिन्होंने वर्ष 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

• हाल ही में, यूरोपीय देश क्रोएशिया ने 1 जनवरी, 2023 को आधिकारिक तौर पर अपनी कुना मुद्रा (kuna currency) को त्यागकर यूरो (euro) को अपनी करेंसी के रूप में अपना लिया है। इस प्रकार क्रोएशिया ऐसा करने वाला यूरोपियन यूनियन (EU) का 20वां देश बन गया है और इसके साथ ही क्रोएशिया शेंगेन ज़ोन (Schengen zone) में भी प्रवेश कर गया है।
शेंगेन ज़ोन दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वीजा जोन है। शेंगन क्षेत्र में अभी तक 26 सदस्य देश थे, जिनके बीच आवाजाही के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं थी यानी इन देशों के लोग एक दूसरे के यहां आ-जा सकते हैं, रह सकते हैं और काम भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ना वीजा लेना होता है ना किसी परमिट की जरूरत होती है।

• गुजरात के अमरेली में जानवरों के लिए भारत की पहली मोबाइल IVF लैब का उद्घाटन किया गया है।

• खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुषों के अंडर -18 क्वालीफायर में मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 6-5 से हराकर हॉकी में खिताब जीता।हरियाणा की महिला टीम ने फाइनल में मध्य प्रदेश को 2-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 महिला अंडर 18 क्वालीफायर का खिताब जीता।
पुरस्कार विजेताओं की सूची:

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: कविता (हरियाणा), रवि (हरियाणा)

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: योगिता वर्मा (मध्य प्रदेश), सुंदरम राजावत (मध्य प्रदेश)

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: मनीषा (हरियाणा), प्रेम दयाल गिरी (ओडिशा)

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर: भूमिका साहू (मध्य प्रदेश), अली अहमद (मध्य प्रदेश)।

• तमिलनाडु सरकार ने नीलगिरि तहर के संरक्षण हेतु देश में इस तरह की पहली परियोजना प्रारम्भ की है। इस परियोजना की कुल लागत 25.14 करोड़ रुपये हैं। यह 2022-2027 के दौरान लागू रहेगी। नीलगिरि तहर जंगली बकरी से संबंधित बड़े एशियाई द्विखुरीगणों की प्रजाति है।

• भारत के दूसरे लंबे केबल वाले आठ-लेन जुआरी ब्रिज का उद्घाटन नितिन गडकरी ने गोवा किया। जुआरी ब्रिज, उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा को जोड़ता है।

• 27 दिसंबर से पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़ शहर में ‘धनु यात्रा’ उत्सव शुरू हुई, जो 11 दिन चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर माना जाता है।

• सतर्क नागरिक संगठन (SNS) ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2021-22 के तहत जवाबदेही रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इस रिपोर्ट कार्ड के अनुसार RTI जवाबदेही में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य (1.) तमिलनाडु (2.) महाराष्ट्र है। तमिलनाडु की निपटान दर 14% है।