Daily Current Affairs 26 December 2022 | डैली करंट अफेयर्स 26 दिसम्बर 2022

महत्वपूर्ण प्रश्न:-
• अकेले दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली भारतवंशी महिला कौन बनीं है? - हरप्रीत चांडी।

• टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द ईयर 2022 किसे चुना है? - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेन्स्की।

• भारत सरकार ने टीबी मुक्त लक्ष्य किस वर्ष का रखा है? - वर्ष 2025।

• हाल ही नेपाल का प्रधानमंत्री किसे चुना गया है? - पुष्प कमल दहल। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा थे। वर्तमान में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी है।

• हाल ही में गरीब नवाज ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का कौनसा उर्स मनाया जायेगा? - 811 वां।

• हाल ही में निधन बिरजू महाराज किस क्षेत्र से सम्बंधित है? - कथक सम्राट।

• हाल ही में निधन बप्पी लहरी किस क्षेत्र से सम्बंधित है? - गायक व संगीतकार।

• हाल ही में निधन शिवकुमार शर्मा किस क्षेत्र से सम्बंधित है? - संतूर वादक।

• हाल ही में निधन पालोनजी मिस्त्री कौन है? - संस्थापक, शापूरजी पालोनजी समूह।

• हाल ही में निधन राकेश झुनझुनवाला कौन है? - निवेशक, शेयर व्यापारी व सीए।

• हाल ही में निधन एलिजाबेथ दिव्तीय कौन है? - ब्रिटेन की महारानी।

• हाल ही में निधन राहुल बजाज कौन है? - चेयरमैन बजाज ग्रुप।

• हाल ही में निधन शिंजो आंबे किस देश के प्रधानमंत्री थे? - जापान।

अन्य चर्चित व्यक्ति जिनका हाल ही निधन हुआ:-
1. सायरस मिस्त्री - टाटा संस के पूर्व चेयरमैन।

2. राजू श्री वास्तव - स्टैंडअप कॉमेडियन।

3. सिद्दू मुसेवाला - गायक।

4. कृष्णकुमार कुन्नथ (के के) -गायक।

5. किरोड़ी सिंह बैसला - गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता।

6. शैन वार्न - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।

7. मुलायम सिंह यादव - उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

8. लता मंगेशकर - गायिका।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरुस्कार 2022 :-
• राजस्थान से गोरी माहेश्वरी को कला व संस्कृति श्रेणी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार 2022 दिया जायेगा।

• वर्ष 2022 में 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला व संस्कृति और वीरता श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किये जाते है।

• पुरुस्कार विजेताओ को 1 लाख रुपये नकद प्रदान की जाती है।

• 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रो साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में मनाया जाता है।

राजस्थान डेल्फिक खेल 2023 क्या है:-
• राजस्थान डेल्फिक खेलों का आयोजन 9 से 12 फरवरी 2023 तक जवाहर कला केंद्र जयपुर में किया जायेगा।

• यह खेल शास्त्रीय संगीत, भारतीय फिल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत (भारतीय फिल्म संगीत के अलावा), शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, समकालीन नृत्य फोटोग्राफी (2 श्रेणियों) समेत कुल छः वर्गों में होंगे। प्रत्येक वर्ग के लिए नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

• डेल्फिक कॉउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रेया गुहा, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता है। इन खेलों का आयोजन दो चरणों मे किया जायेगा। पहला चरण ऑनलाइन होगा। जिसमे चयनित प्रतियोगी जवाहर कला केंद्र जयपुर में आयोजित होने वाले दिव्तीय चरण के लिए योग्य होंगे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन है?
• हाल ही में उच्चतम न्यायालय का 50 वां मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रहूड को चुना गया है। यह दो साल के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश बने है। यह 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे।

• इनसे पूर्व उदय उमेश ललित मुख्य न्यायाधीश थे। जो 74 दिन मुख्य न्यायाधीश रहे।

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 (International Booker Prize 2022):-
भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री ने अमेरिकी अनुवादक डेज़ी रॉकवेल के साथ “Tomb of Sand”(रेत समाधि) नामक पुस्तक के लिए 2022 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। यह पुस्तक मूल रूप से हिंदी में लिखी गई है और यह किसी भी भारतीय भाषा की पहली पुस्तक है जिसे यह पुरस्कार मिला है।

•  यह पुरस्कार दुनिया भर के उन उपन्यासों को दिया जाता है जिनका अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया गया है। इस पुरस्कार में 50,000 पाउंड (63,000 डॉलर) की पुरस्कार राशि दी जाती है, जिसे रॉकवेल और श्री के बीच विभाजित किया जायेगा।

• अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार प्रतिवर्ष आयरलैंड या यूके में प्रकाशित उपन्यास के अनुवादित कार्य के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार बुकर पुरस्कार के साथ चलाया जाता है जो अंग्रेजी भाषा के उपन्यास के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार दो साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है जो बुकर पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।

• 2005 में, अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम से शुरू हुआ और 2015 तक द्विवार्षिक रूप से दिया जाता रहा लेकिन 2016 से इसे सालाना दिया जा रहा है।

• इस पुरस्कार में 50,000 पाउंड का पुरस्कार दिया जाता है जो अनुवादक और लेखक के बीच समान रूप से विभाजित होता है तथा प्रत्येक शॉर्टलिस्ट किए गए अनुवादक और लेखक को भी 2,500 पाउंड मिलते हैं।

दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 विजेता :-
• दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 को 20 फरवरी, 2022 को प्रदान किये गये।

• फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है।

• पुष्पा: द राइज को फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।

• शेरशाह फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

• अभिनेता रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

•  अभिनेत्री कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। 

• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक केन घोष

• सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म - "एक और राउंड"।

• वर्ष की टेलीविजन श्रृंखला - अनुपमा।

• सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला - कैंडी

• वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - रवीना टंडन।

• वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मनोज बाजपेयी।

टाइम मैगजीन 2022 के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में भारतीयों की सूची:-
• टाइम मैगजीन 2022 के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में 3 भारतीय हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट की वकील करूणा नंदी, बिजनेसमैन गौतम अडाणी और कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज शामिल हैं।

• इस बार लिस्ट को 6 कैटेगरी में बांटा गया है। ये हैं- आईकॉन्स, पायोनियर्स, टाइटन्स, आर्टिस्ट्स, लीडर्स और इनोवेटर्स।

• गौतम अडाणी को टाइटन्स कैटेगरी में रखा गया है। करुणा नंदी और ख़ुर्रम परवेज को लीडर्स कैटेगरी में रखा गया है।

• मैगजीन के मुताबिक, करूणा नंदी वकील होने के साथ-साथ पब्लिक एक्टिविस्ट भी हैं।उन्होंने महिला अधिकारों के खिलाफ, एंटी रेप कानून और वर्क प्लेस पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ काफी काम किया है।

• वर्ल्ड लीडर्स की टॉप 100 लिस्ट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। उन्होंने 13वीं बार इस लिस्ट में जगह बनाई है।

पुलित्जर पुरुस्कार 2022 (Pulitzer Prize 2022):-
पत्रकारिता के सबसे सम्मानित पुरस्कार पुलित्ज़र अवॉर्ड 2022 की घोषणा 10 मई 2022 को की गई।। विजेताओं में चार भारतीयों को शामिल किया गया।

• रॉयटर्स के चार फोटो पत्रकारों दानिश सिद्दीक़ी, अमित दवे, अदनान अबिदी और सना इरशाद मट्टू का नाम  पुलित्ज़र विजेताओं की लिस्ट 2022 में शामिल है। इन सभी पत्रकारों को भारत में कोरोना महामारी के दौरान ली गई तस्वीरों के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है।

• इनमे पत्रकार दानिश सिद्दकी को यह सम्मान मरणोपरांत मिला है। दानिश सिद्दकी को दूसरी बार पुलित्ज़र पुरस्कार मिला है।

• इससे पूर्व वर्ष 2018 में रोहिंग्या मुसलमानों के संकट पर ली गई एक तस्वीर के लिए इन्हें पुलित्ज़र सम्मान से सम्मानित किया गया था।

• यह पुरस्कार अमेरिका में वार्षिक रूप से दिया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सम्मान है जो हंगरी के रहने वाले जोसेफ पुलित्जर के नाम पर दिया जाता है।

• यह पुरुस्कार समाचार पत्रों की पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है।

• पहली बार इसकी घोषणा 4 जून 1917 को की गई थी। ये पुरस्कार कुल 21 कैटेगरी में दिया जाता है। इसके साथ-साथ ही स्कॉलरशिप भी दी जाती है।

• सम्मान के रूप में एक प्रमाण पत्र, 10 हजार डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है।