Daily Current Affairs 5 March 2023

• जम्मू कश्मीर ऑनलाइन सेवाओं के लिए लोक गारंटी सेवा अधिनियम (पीएसजीए) ऑटो अपील प्रारंभ करने वाला पहला प्रदेश बना है।

• कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवीमेन ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड मिला है। इससे पूर्व भी 2021 में भी यह अवार्ड मिला था।

• सिंचाई मित्र अभियान श्री गंगानगर से सम्बंधित है।

• भारतीय नौसेना ने ब्रम्होस सुपरसोनिक मिसाइल के युद्धपोत संस्करण का अरब सागर से सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल में स्वदेशी "सीकर ऐंड बूस्टर" लगा है। इन मिसाइलों का निर्माण भारत व रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रम्होस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड करती है। इसे पनडुब्बी, युद्धपोतों, युद्धक विमानों या जमीन से लांच कर सकते है। इन मिसाइलों की रफ्तार 2.8 मैक है जो ध्वनि की रफ्तार से लगभग 3 गुणा है। गत वर्ष भारत ने फिलीपींस के साथ इन मिसाइलों की आपूर्ति का 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का सौदा किया था।

• मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को लाडली बहन योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस हेतु 25 मार्च से 30 अप्रेल 2023 तक प्रपत्र भराये जायेगे। 10 जून 2023 को बहनों के बैंक खाते में 1000 रुपये की पहली किस्त आयेगी। योजना का लाभ लगभग 1.30 करोड़ महिलाओं को मिलेगा।

• पहला श्रम 20 सम्मेलन 19 से 20 मार्च 2023 के दौरान पंजाब के अमृतसर में आयोजित होगा। श्रम 20, जी-20 के तहत विभिन्न सहभागिता समूहों में से एक है।