Daily Current Affairs 8 March 2023

• एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली को सर्विस क्वालिटी के क्षेत्र में एशिया प्रशांत क्षेत्र के सबसे स्वच्छ एयरपोर्ट का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

• भारतीय थल सेना और फ्रांसीसी सेना के मध्य पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रिन्जेक्स-23 केरल में तिरुवनंतपुरम के पैंगोड मिलिट्री स्टेशन में 07 से 08 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा।

• 23वें राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन का 5 से 9 मार्च 2023 तक गोवा में आयोजित किया जायेगा।

• एशियाई खेल 2023 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांगझोऊ में आयोजित किये जायेंगे तथा ओलंपिक खेल 26 जुलाई 2024 से 11 अगस्त, 2024 तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित किये जायेंगे।

• हाल ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनिज भारत के दौरे पर आए है।

• राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने अन्तराष्ट्रीय होली महोत्सव पुष्कर के तहत हेलिकॉप्टर जॉय राइड सेवा प्रारम्भ की है।

• डॉ मणिक साहा त्रिपुरा के दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए है।

• भारतीय वायुसेना ने पहली बार किसी महिला अधिकारी को ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी को पश्चिमी सेक्टर की फ्रंटलाइन कॉम्बैट युनिट की कमान सौंपी है। पश्चिमी सेक्टर भारत पाकिस्तान क्षेत्र में आता है।

• शेखावाटी उत्सव 10 से 12 मार्च 2023 को लक्ष्मणगढ़ सीकर में मनाया जायेगा।

• खेल विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय 10 से 31 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए "खेलो इंडिया दस का दम" कार्यक्रम आयोजित करेगा। टूर्नामेंट में 10 खेल शामिल हैं जो देश के 10 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें 15000 महिला एथलीट भाग लेंगी। इनमें खो खो, वुशु, कुश्ती, तलवारबाजी, तीरंदाजी, तैराकी, बास्केटबॉल, जूडो, एथलेटिक्स और योगासन शामिल हैं। जयपुर में तैराकी और वुशू का आयोजन किया जाएगा।

• नेफ्यू रियो पांचवी बार नागालेंड के मुख्यमंत्री बने है।

• कोनराड संगमा दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बने हैं।

• पर्ल ग्रुप के निदेशक हरचंद सिंह गिल को 60000 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले की जांच के तहत फिजी से भारत "ऑपेरशन त्रिशूल" के तहत प्रत्यर्पित किया गया है।

• रक्षा मंत्रालय ने 7 मार्च, 2023 को 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षण विमान तथा 3 कैडेट प्रशिक्षण जहाजों की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) तथा लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड(एलएंडटी) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

• आठवें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार के तहत    शिप्रा दास को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष का पेशेवर फोटोग्राफर का पुरस्कार शशि कुमार रामचंद्रन को तथा अरुण साहा ने वर्ष का शौकिया फोटोग्राफर का पुरस्कार दिया गया है।