Daily Current Affairs 4 March 2023


• नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित “स्वच्छ सुजल शक्ति“ सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजस्थान में जल महिला की भूमिका निभा रही स्वयंसेवी गायत्री देवी यादव को जल योद्धा श्रेणी में सम्मानित किया। गायत्री देवी को यह पुरस्कार राजस्थान जयपुर के सांभर ब्लॉक इलाके में फार्म पॉन्ड बनाने के लिए ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है। गायत्री देवी यादव ने पिछले कई वर्षों से जयपुर की ग्राम चेतना केंद्र संस्था के साथ मिलकर सांभर ब्लाक के करीब 68 गांव में 65 महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर वर्षा जल संचयन और संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए तथा ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को जल साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एसबीएम-जी, जेजेएम और एनडब्ल्यूएम के तहत राष्ट्रपति और केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री ने निम्नलिखित श्रेणियों में कुल 36 पुरस्कार प्रदान किए:
1. स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण (एसबीएम-जी)
• गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाना
• गोबर धन/जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट और/या प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन
• ग्रेवाटर प्रबंधन और/या मल कीचड़ प्रबंध।

2. जल जीवन मिशन (जेजेएम)
• पाइप जलापूर्ति के संचालन एवं रख-रखाव की श्रेणी में बदलाव लाने वाली महिलाएँ

3. राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्‍ल्‍यूएम)
• जल शक्ति अभियान - बारिश को थाम लो
• जल योद्धा

• महाराष्ट्र के विदर्भ के वाणी-वरोरा राजमार्ग पर विश्व का पहला 200 मीटर लंबा बैम्बू क्रैश बैरियर "बहू बल्ली" संस्थापित किया गया।

• गुलाबी नगरी जयपुर को यूनेस्को की ओर से विश्व विरासत व 2015 में क्राफ्ट सिटी के रूप में घोषित किया जा चुका है। अतः ऑस हेरिटेज व पीडीकोर ने एक एमओयू साइन किया है जिसके तहत ऑस हेरिटेज संगठन जयपुर शहर की पुरा संपदा के संरक्षण के लिए काम करेगा।

• राजस्थान सरकार ने सामूहिक विवाह सम्मेलनों को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान राशि बढ़ाई है। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब नववधू को 15 हजार रु. की जगह 25 हजार रुपए और संस्था को 3 की जगह 4 हजार रु. का अनुदान मिलेगा। यह राशि 1 अप्रैल 2023 से सम्पन्न विवाह सम्मेलनों को देय होगी। सीएम गहलोत ने आयोजन में विभिन्न समाज, जाति व धर्म के परिवारों के शामिल होने पर आयोजकों को 10 लाख रु. की अतिरिक्त सहायता देने पर सहमति दी है। न्यूनतम 25 जोड़ों पर यह राशि मिलेगी।