Daily Current Affairs 3 March 2023

• राजस्थान साहित्य उत्सवः साहित्य कुंभ- 2023 (राजस्थान लिटरेचर फेस्टिवल) का आयोजन जोधपुर स्थित जनाना बाग में 25, 26 व 27 मार्च 2023 को होगा। राजस्थान साहित्य उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य की समृद्ध साहित्यिक परम्परा को नई पीढ़ी से अवगत कराना है।

• देश का पहला बाजरा अनुसंधान केंद्र राजस्थान के बाड़मेर के गुड़ामालानी में बनेगा।

• एपल के लिए आईफोन बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी भारत में 70 करोड़ डॉलर (5,740 करोड़ रुपए) के निवेश से नया प्लांट खोलने की घोषणा की है। ताकि कंपनी अपने उत्पादन को बढ़ा सके। इससे करीब 1 लाख नए रोजगार पैदा होंगे।


स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023
जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के माध्यम से मंत्रालय के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के तहत असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करके महिलाओं के नेतृत्व का उत्सव मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी), जल जीवन मिशन (जेजेएम) और राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्‍ल्‍यूएम) के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान करेंगी साथ ही जल शक्ति अभियान- कैच द रेन 2023 अभियान की भी शुरुआत करेंगी, व ‘जल शक्ति से नारी शक्ति’ पर एक वीडियो और एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगी। स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 का उद्देश्य उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को जमीनी स्तर से आगे लाना और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ना है, जो अपनी यात्रा को साझा कर सकें और इस तरह दूसरों को प्रेरित कर सकें। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को जेजेएम (जल जीवन मिशन) का शुभारंभ किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को नल के पानी का कनेक्शन मिले।

• राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक महत्वपूर्ण अभियान "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" -2023 का शुभारंभ करेंगी, जिसकी विषय-वस्‍तु "पीने ​​के पानी के लिए स्रोत की स्थिरता" है, जो जल शक्ति अभियान की श्रृंखला में चौथा है।

• केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 4 मार्च 2023 को पंजाब के रोपड़ से युवा उत्सव-इंडिया@2047 एवं युवा उत्सव के डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। युवा उत्सव 4 मार्च 2023 को एक साथ प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), हरिद्वार (उत्तराखंड), धार और होशंगाबाद (मध्य प्रदेश), हनुमानगढ़ (राजस्थान), सरायकेला (झारखंड), कपूरथला (पंजाब), जलगांव (महाराष्ट्र), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), करीमनगर (तेलंगाना), पलक्कड़ (केरल), कुडालोर (तमिलनाडु) में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 31 मार्च 2023 तक युवा शक्ति का उत्सव मनाने के लिए देशभर के 150 जिलों में युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। नेहरू युवा केन्‍द्र संगठन (एनवाईकेएस) के माध्यम से देश भर के सभी जिलों में "युवा उत्सव- भारत@2047" कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

• डीकिन विश्वविद्यालय, जोकि ऑस्ट्रेलिया का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है, गिफ्ट-आईएफएससी, गिफ्ट सिटी, गुजरात में अपने अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर (आईबीसी) स्थापित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) की मंजूरी हासिल करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय बन गया है।