Daily Current Affairs 2 March 2023

• कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा चौमूं (जयपुर) में 2 मार्च 2023 को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया।

• वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन ने राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा गत वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर 2022 पर नो बैग डे के तहत चैस इन स्कूल एक्टिविटी के नवाचार में 38 लाख 21 हजार 9 विद्यार्थियों की भागीदारी को सर्टिफाइड किया।

• हाल ही राजस्थान के जयपुर, झुंझुनू , अलवर एवं बीकानेर जिले में अश्व वंशीय पशुओं में ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि हुई है।

• हाल ही उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार अब मुख्य चुनाव आयुक्त व चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति स्वतंत्र पैनल की सिफारिश आधार पर होगी। पैनल में प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय व नेता प्रतिपक्ष होंगे। पैनल की सिफारिश पर राष्ट्रपति नियुक्ति करेंगे। यह व्यवस्था तब तक वैध रहेगी जब तक संसद इस बारे में कोई कानून नही बना देती है।

• चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। प्रारम्भ में सिर्फ एक मुख्य चुनाव आयुक्त का पद था। आयोग में 1993 में दो आयुक्तों के पद जोड़े गए। पूर्व में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर संविधान के अनुच्छेद-324 (2) के तहत राष्ट्रपति करते थे। उनका कार्यकाल 6 साल या 65 साल की आयु तक होता है। चुनाव आयुक्तों का दर्जा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश स्तर का होता है। लेकिन इनके फैसलों को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। असामान्य परिस्थिति में संसद में को महाभियोग प्रस्ताव पारित कर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जा सकता है, जबकि आयुक्तों को मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश पर राष्ट्रपति हटा सकते हैं।

• हाल ही पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय ए. एम. अहमदी का निधन हो गया।

• पुणे की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवाद तेलंग की किताब 'अनसेल्फिश डिजायर्स' को 2023 के गोल्डन बुक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें दुबई में 8 अप्रेल 2023 को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

• राजस्थान सरकार ने वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व 7 सदस्य होंगे।

• भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 8वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में करेगा। सीसीआई द्वारा 2016 से हर साल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता हेतु एक ढांचागत तंत्र पर हस्ताक्षर किए। अनुसंधान एवं अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु भारत और ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय क्षेत्रों के बीच संस्थागत स्तर पर समझौता ज्ञापनों का भी आदान-प्रदान किया गया। कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को भी शामिल करने हेतु ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा परिषद के दायरे को विस्तृत किया गया है।

• जम्मू और कश्मीर के रणबीरबाग में जमे हुए वीर्य स्टेशन की आधारशिला रखी गयी है। वीर्य स्टेशन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अंतर्गत कुल 2,163.57 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जमे हुए वीर्य स्टेशन कश्मीर प्रांत को उच्च गुणवत्ता और रोग मुक्त जर्मप्लाज्म के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने में सक्षम करेगा। परियोजना और इसके सफल कार्यान्वयन/ निष्पादन से मौजूदा अवसंरचना में वृद्धि होने और जमे हुए वीर्य परियोजना-रणबीर बाग में नई अवसंरचना का निर्माण होने की संभावना है। यह परियोजना एमएसपी दिशा-निर्देशों के अनुसार रणबीर बाग के जमे हुए वीर्य बुल स्टेशन को मजबूती प्रदान करेगी जिससे सालाना 10 लाख से ज्यादा एफएसएस का निर्माण किया जा सके।

• स्वास्थ्य क्षेत्र और विशेष रूप से कोविड प्रबंधन में प्रयासों को सम्‍मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को पोर्टर पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ है। इस पुरस्‍कार की घोषणा 23 और 24 फरवरी, 2023 को प्रतिस्‍पर्धा संस्‍थान (आईएफसी) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के यूएस एशिया टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट सेंटर (यूएसएटीएमसी) द्वारा आयोजित ‘द इंडिया डायलॉग’ में की गई। इस सम्मेलन का विषय "भारतीय अर्थव्यवस्था 2023: नवोन्‍मेषण,  प्रतिस्पर्धात्मकता और सामाजिक प्रगति" था।

• राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने अपना 18वां स्थापना दिवस 2 मार्च 2023 को नई दिल्ली में "बालिकाओं को सशक्त बनाना" विषय पर मनाया। इस कार्यक्रम के लिए एनसीपीसीआर ने देश भर के 75 जिलों के सीमावर्ती गांवों की बालिकाओं को आमंत्रित किया गया।

• राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2023 के चौथे संस्करण का शुभारंभ ‘बेहतर कल के लिए आइडिया: पूरे विश्व के लिए भारत’ थीम के साथ किया गया था। जिला युवा संसद का आयोजन 25 से 29 जनवरी 2023 व 3 से 7 फरवरी, 2023 तक राज्य युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया गया।