Daily Current Affairs 1 March 2023

• राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में  महिलाओं को 1 अप्रेल 2023 से राज्य की सीमा में किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जायेगी। इसकी घोषणा बजट वर्ष 2023-24 के बजट में की गई थी।

• राजस्थान आवासन मंडल का ध्येय वाक्य "हमारा प्रयास, सबको आवास" है।

• देश का पहला साइलेंट रेलवे स्टेशन चेन्नई बना है।

• बाड़मेर के गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

• भारतीय मूल के अमरीकी प्रोफेसर हरि बालाकृष्णन को वायर्ड और वायरलेस नेटवर्किंग, मोबाइल सेंसिंग में मौलिक खोजो के लिए मार्कोनी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

• बोला टिनबु नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए है।

• शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) या शंघाई पेक्ट, शंघाई चीन में 15 जून 2001 को स्थापित 8 सदस्य बहुपक्षीय संगठन का एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन है। एससीओ में 8 सदस्य राज्य, तीन पर्यवेक्षक और 14 संवाद सहयोगी देश शामिल है। भारत को जुलाई 2005 में अस्ताना शिखर सम्मेलन में पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया और 9 जून 2017 को अस्ताना कजाकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में पूर्ण सदस्य का दर्जा दिया गया।

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'खरीद - भारतीय-आईडीडीएम' (स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के अंतर्गत 3,108.09 करोड़ रुपये की कुल लागत से तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के अधिग्रहण के लिए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी है। इन जहाजों की डिलीवरी 2026 से शुरू होनी प्रस्तावित है।

• भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के साथ शिन्यू मैत्री अभ्यास 01 और 02 मार्च 2023 को जापान के कोमात्सु आयोजित किया जा रहा है।

• भारत ने 27 फरवरी, 2023 को बेंगलुरु में बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र (बीईसी) के गवर्निंग बोर्ड की पहली बैठक की मेजबानी की। इस बैठक में बिम्सटेक सचिवालय के साथ सभी बिम्सटेक देशों बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड ने अपनी सक्रिय भागीदारी की।

• पाकिस्तान में पहली बार डिजिटल जनगणना का शुभारंभ किया गया है।

• हिंदी के शीर्षस्थ कवि, कहानीकार और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को पेन अमेरिका व्लादिमीर नाबोकोव अवार्ड फार अचीवमेंट इन इंटरनेशनल लिटरेचर 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। दो मार्च को उन्हें इस सम्मान के तहत 50 हजार डालर प्रदान किए जाएंगे। विश्व साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।