Daily Current Affairs 16-17 March 2023

• राजस्थान विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान वर्ष 2022 के लिए विधायक अमीन खान व वर्ष 2023 के लिए अनिता भदेल को चुना गया है।

• हाल ही दूरदर्शन के सीरियल 'नुक्कड़ व सर्कस' के अभिनेता समीर खक्खड़ का निधन हुआ है।

• हाल की अमेरिका की रिसर्च फर्म ओपनएआई ने चेटजीपीटी-4 लांच किया है। यह इमेज और टेक्स्ट को समझकर आसानी से कंटेंट जनरेट कर सकता है।

• रियल टाइम एयर पॉल्यूशन रेटिंग एजेंसी की ओर से दुनिया के 100 शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स की सूची में राजस्थान के चार शहर शामिल है। चौथे स्थान पर पाली, पांचवे स्थान पर जोधपुर, दसवें स्थान पर बीकानेर व 53वें स्थान पर जालोर है।

• हाल ही टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दिया है, उनका स्थान के. कृतिवासन लेंगे।

• दुनियाभर में सप्लाई होने वाले 70 प्रतिशत आईफोन को बनाने वाली सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्टर कंपनी फॉक्सकॉन को पहली बार एयरपॉड बनाने का आर्डर मिला है। इस हेतु फॉक्सकॉन कंपनी तेलंगाना में 200 मिलियन डॉलर की लागत से एयरपॉड बनाने का प्लांट स्थापित कर रही है। इससे पूर्व यह चीन में बनते थे।

• भारतीय अमेरिकी फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर रवि चौधरी को अमेरिकी एयरफोर्स का उप रक्षामंत्री चुना गया है।

• अमेरिका, भारत, जापान, कनाडा और कोरिया के संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास को सी ड्रैगन 23 नाम दिया गया है। अमेरिका के ग्वाम में हो रहे इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी युद्ध पर जोर दिया जाएगा। इस साल इस युद्धाभ्यास का तीसरा संस्करण आयोजित हो रहा है। यह 15 मार्च से 30 मार्च 2023 तक आयोजित किया जायेगा।

• भारत और विश्व बैंक ने चार राज्यों में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए हाल ही में ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से यह ग्रीन नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट कॉरिडोर गुजरेगा।

• लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। गार्सेटी क्लाइमेट चेंज के लिए काम करने वाली संस्था सी 40 सिटिज के अध्यक्ष भी हैं। यह संस्था दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और जयपुर में भी कार्य करती है।

• 16 मार्च को भारत में पोलियो उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 1995 में मनाया गया था। इसी दिन से भारत में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

• स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2023 में  सबसे अच्छे एयरपोर्ट की सूची में प्रथम स्थान सिंगापुर व दिव्तीय स्थान दोहा के हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला है। दिल्ली एयरपोर्ट 36वें स्थान पर रहा।

• होवित्जर तोप, ब्रह्मोस मिसाइल, यूएच मेरीटाइम हेलीकॉप्टर, ध्रुव हेलीकॉप्टर आदि खरीदने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 70.58 हज़ार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

• हाल ही वी एस नायपाल की जीवनी द वर्ल्ड इज व्हाट इट इज और इंडिया : ए पोट्रेट के पुरुस्कार विजेता ब्रिटिश लेखक पेट्रिक फ्रेंच का निधन हो गया है।

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 18 मार्च 2023 को भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। यह दोनों देशों के बीच सीमा पार पहली ऊर्जा पाइपलाइन है, जिसे 377 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है। पाइपलाइन के बांग्लादेश में निर्मित हिस्से पर लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसे अनुदान सहायता के तहत भारत सरकार ने वहन किया है। इस पाइपलाइन के जरिये प्रति वर्ष दस लाख टन हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) पहुंचाया जा सकता है। शुरुआत में इससे उत्तरी बांग्लादेश के सात जिलों में हाई स्पीड डीजल की आपूर्ति होगी। इससे भारत से बांग्लादेश तक एचएसडी लाने और ले जाने में भी काफी आसानी होगी।

• भारतीय नौसेना ने देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की याद में दो पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है। पहला पुरस्कार योग्यता के क्रम में समग्र रूप से प्रथम रहने वाली महिला अग्निवीर प्रशिक्षु को दिया जाएगा। दूसरा पुरस्कार गोवा स्थित नौसेना युद्ध महाविद्यालय में नौसेना उच्चतर कमान पाठ्यक्रम कर रहे सबसे बहादुर अधिकारी को दिया जाएगा।

• भारत मे अमेरिका का नया राजदूत एरिक गार्सेटी को बनाया गया है।

• हाल ही आईडीएफसी म्यूचअल फण्ड का नाम बदलकर बंधन म्यूचअल फण्ड किया गया है।

• सेंट्रल बैंकिंग पब्लिकेशन ने आरबीआई गवर्नर शक्तिदास कांत को गवर्नर ऑफ द ईयर के पुरुस्कार से नवाजा है।

• 17 वर्षीय भारतवंशी नील मुदगल ने आरएनए मॉलिक्यूल्स संरचना का कम्प्यूटर मॉडल विकसित कर 25000 डॉलर का प्रतिष्ठित अमेरिका हाई स्कूल विज्ञान पुरुस्कार जीता है।

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 मार्च, 2023 को नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

• भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल युद्धपोत आईएनएस सह्याद्री और फ्लीट टैंकर आईएनएस ज्योति ने 13 से 14 मार्च 2023 तक आयोजित बहुपक्षीय अभ्यास ला पेरोस के तीसरे संस्करण में भाग लिया। यह नौसैन्य अभ्यास हिंद महासागर के जल क्षेत्र में आयोजित किया गया था।