• न्यूजीलैंड साइक्लोन ग्रेबियल से प्रभावित देश हैं।
• स्विस एजेंसी आईक्यू एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट मार्च 2023 के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित शहरों में प्रथम लाहौर, दिव्तीय चीन का होतन शहर, तृतीय भिवाड़ी और चौथे स्थान पर दिल्ली है।
• IRCTC ने चैट बॉक्स दिशा-2 के जरिए वॉइस कमांड से टिकिट बुक कराने की सुविधा प्रारम्भ की है।
• क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र की स्थापना बाड़मेर के गुड़ामलानी में की जायेगी।
• जयपुर में 19 से 21 मार्च 2023 तक आईटी डे-2023 फेस्टिवल मनाया जायेगा।
• एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने सोलापुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई। वह अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह ट्रेन चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।
• हाल ही अमेरिका नियामक ने सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को बंद करने का फैसला करने के बाद अब सिग्नेचर बैंक को भी बंद करने का फैसला किया है।
• हाल ही में इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी विस्फोटित हुआ। यह ज्वालामुखी, इंडोनेशिया की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले योग्यकार्ता के पास जावा द्वीप पर स्थित है। माउंट मेरापी इंडोनेशिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।
• वर्ष 2023 का सखारोव फ्रीडम अवॉर्ड टूथ हाउंड्स को दिया गया है जो यूक्रेन में युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण कर रहा है। यह अवॉर्ड 1980 में नार्वे में आंद्रेई सखारोव के प्रयासों से स्थापित किया गया था।
• वर्ष 2023 का प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार ब्रिटिश वास्तुकार सर डेविड चिपरफील्ड को दिया गया है। यह आर्किटेक्ट्स के लिए सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।
• नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) में 131 शहर शामिल है। इसके तहत सभी शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में वर्ष 2024 तक 20 से 30 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य रखा गया है।
• शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तहत ईरान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइपलाइन और तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (तापी) गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए 8 सदस्य देशों में सहमति बनी है।
• DRDO की तकनीक से दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ऐंड एलाइड साइंसेज द्वारा टीडीएफ योजना के तहत विकसित दवा प्रशियन ब्लू को डीजीसीआई ने वाणिज्यिक उपयोग हेतु मंजूरी दी है। यह दवा परमाणु आपात स्थिति में काम आयेगी।
• 2026 में होने वाले फुटबॉल फीफा विश्वकप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा व मेक्सिको करेंगे।
• हाल ही निधन दीपक चटर्जी एक भारतीय गायक है।
• शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के साथ भारत के सभ्यतागत जुड़ाव पर ध्यान केन्द्रित करते हुए "साझा बौद्ध विरासत" पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से 15 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।एससीओ का नेतृत्व भारत 17 सितम्बर, 2022 से 30 सितम्बर 2023 तक कर रहा है। "काशी" (वाराणसी) को एससीओ की पहली सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून, 2001 को शंघाई में की गई थी। वर्तमान में एससीओ में आठ सदस्य देश (चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान), पूर्ण सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक चार पर्यवेक्षक राष्ट्र (अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया) और छह "संवाद भागीदार" (आर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की) शामिल हैं। एससीओ के आठ सदस्य देश विश्व की जनसंख्या का लगभग 42 फीसदी और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 25 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत 17 और 18 मार्च, 2023 को काशी (वाराणसी) में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों की बैठक (टीएमएम) की मेजबानी करेगा।
• विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, 2023 का विषय "स्वच्छ ऊर्जा की गति से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना" है।
• भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखने के उद्देश्य से छात्रों के लिए एक अनूठी पहल 'लर्निंग साइंस वाया स्टैंडर्ड्स (मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो)' शुरू करने की घोषणा की है।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 16 मार्च, 2023 को भारतीय नौसेना के गनरी (गोलाबारी) स्कूल, आईएनएस द्रोणाचार्य को सम्मानित प्रेसीडेंट कलर का पूर्वावलोकन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रेसीडेंट कलर या निशान राष्ट्र की असाधारण सेवाओं के लिए किसी यूनिट को भारत के सर्वोच्च कमांडर, राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाने वाला सबसे सम्मानित पुरस्कार माना जाता है।
• सिंगापुर सेना और भारतीय सेना ने जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में 6 से 13 मार्च 2023 तक द्विपक्षीय अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र के 13वें संस्करण में भाग लिया।
• मलावी ,मोजाम्बिक और मेडागास्कर चक्रवात फ्रेडी से प्रभावित देश है।
• भारतीय रेलवे 7 अप्रैल 2023 को दिल्ली सफदरजंग से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन "श्री रामायण यात्रा" शुरू करेगी।भारतीय रेलवे ने भारत सरकार की "देखो अपना देश" और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की संकल्पना को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाने की पहल की है। अभी तक 26 भारत गौरव ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।
• राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 9.7 प्रतिशत वन क्षेत्र है। नई वन नीति में 20 प्रतिशत भूमि को वन अच्छादित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2018 में राज्य के भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.91 प्रतिशत क्षेत्र संरक्षित वन क्षेत्र के अन्तर्गत था। जो वर्तमान में बढ़कर 3.92 प्रतिशत हो गया है।
• बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरा संस्करण 13 से 14 मार्च 2023 को हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इस संस्करण में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना, फ्रांसीसी नौसेना, भारतीय नौसेना, जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स, रॉयल नेवी और यूनाइटेड स्टेट्स नेवी की भागीदारी रहेगी। यह द्विवार्षिक युद्धाभ्यास ‘ला पेरोस’ फ्रांसीसी नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्र जागरूकता बढ़ाने और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच समुद्रीय समन्वय को अधिकतम करना है।
• अनुसंधान संस्थानों के बीच अनुसंधान नेटवर्किंग को बढ़ावा देने और परस्पर सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए भारत के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) और स्वीडन के द स्वीडिश फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन इन रिसर्च एंड हायर एजुकेशन (स्टिंट) , स्टॉकहोम, स्वीडन के बीच एक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए ।
ऑस्कर अवार्ड्स
सर्वश्रेष्ठ बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग (मूल गीत) का ऑस्कर अवार्ड गीत नाटू नाटू (आरआरआर) को दिया गया। इसके संगीतकार एम एम किरवानी है और गीतकार चंद्रबोस है व फिल्म के निर्देशक एस एस राजमौली है। गीत में दो मुख्य अभिनेता राम चरण और एनटीआर जूनियर है।
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट फिल्म) का ऑस्कर आवर्ड द एलिफेंट विस्पर्स को दिया गया। इसके निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्विस है व निर्माता गुनीत मोंगा है।
• सर्वश्रेष्ठ बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग (मूल गीत) - नाटू नाटू (आरआरआर)
• सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट फिल्म) - द एलिफेंट विस्पर्स)
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म - एवरीथिंग एवरिव्हेयर ऑल एट वन्स।
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - मिशेल यो (एवरीथिंग एवरिव्हेयर ऑल एट वन्स)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - ब्रेडन फ्रेजर (द व्हेल)
• सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री - जेमी ली कर्टिस (एवरीथिंग एवरिव्हेयर ऑल एट वन्स)
• सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता - के हुई कुआन (एवरीथिंग एवरिव्हेयर ऑल एट वन्स)
• सर्वश्रेष्ठ विदेशी फ़िल्म - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी)
• सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (फीचर) - नेवलनी
• सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
• सर्वश्रेष्ठ अवतार - अवतार : द वे ऑफ वॉटर।
