Daily Current Affairs 18-19 March 2023

• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 19 नए जिले व 3 नए सम्भाग बनाने की घोषणा की है। राज्य में अब नये जिलों में अनुपगढ (श्री गंगानगर से), ब्यावर व केकड़ी (अजमेर से), बालोतरा (बाड़मेर से), डीग (भरतपुर से), डीडवाना-कुचामन (नागौर से), गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर से), दूदू, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण व कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर से), जोधपुर पूर्व व जोधपुर पश्चिम, फलोदी (जोधपुर से), खैरथल (अलवर से), सलुंबर (उदयपुर से), सांचोर (जालोर से), शाहपुरा (भीलवाड़ा से), नीम का थाना (सीकर से) तथा 3 नए संभाग बांसवाड़ा, पाली व सीकर है। जिससे अब राजस्थान में 50 जिले व 10 सम्भाग होंगे।

• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्कर विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की है।

• केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए 7 राज्यो में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क को मंजूरी दी है। यह मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात मे स्थापित होंगे।

• इकबाल दुर्रानी द्वारा किये गए सामवेद के उर्दू अनुवाद को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लांच किया है।

• दूदू देश की पहली ग्राम पंचायत है जो सीधे जिला बनी है।

• हाल ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कोच्चि नगर निगम पर कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

• कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा भरतपुर में मेगा जॉब फेयर 23 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित किया जायेगा।

• भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान व गोलकीपर सविता पूनिया और पुरुष टीम के उपकप्तान व मिडफील्डर हार्दिक सिंह वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। दोनों को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

• रामसहाय यादव नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गये है।

• राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) की ओर से अलवर जिले के भिवाड़ी में 21 मार्च को 'इण्डस्ट्रीज कनेक्ट 2023' का आयोजन किया जाएगा। 'इण्डस्ट्रीज कनेक्ट' का मुख्य उद्देश्य स्किल गैप को दूर कर रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना है, जिसके लिए रिक्रूट, ट्रेन एंड डिप्लॉय (आरटीडी) मॉडल के तहत कंपनियों के साथ एमओयू भी किया जाएगा।

• राजस्थान को पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियों और पर्यटकों को लुभाने के आकर्षणों के लिए 'द इकोनॉमिक टाइम्स के “ट्रैवल एंड टूरिज्म एनुअल कान्फ्रेंस एंड अवार्ड्स“ में ’मेलों और त्योहारों’ और ‘प्रचार फिल्म पर्यटन’ की श्रेणियों में अव्वल स्थान पर रहने के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।