Daily Current Affairs 11-12 March 2023

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म  श्री सिध्दारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन का लोकार्पण किया है। इसकी लंबाई 1507 मीटर है।

• हिमाचल की कर्नल मधु राणा जोधपुर स्थित थल सेना की कोणार्क कोर की 'डेजर्स अरेनर्स' (कोर ऑफ सिगनल्स) की पहली महिला कमांडिंग अफसर बनी हैं। ये पहला मौका है जब कॉम्बेट कम्युनिकेशन यूनिट की कमान एक महिला के हाथ में होगी। वे पूरे डेजर्ट और रण ऑफ कच्छ सेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी। हाल में एयरफोर्स ने ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी को मिसाइल लड़ाकू स्क्वाडून की जिम्मेदारी सौंपी है।

• हाल ही अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (सीवीबी) को अमेरिकी नियामक ने बंद करने का फैसला किया है।

• हाल ही इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने इस्तीफा दिया है। वह अब महिंद्रा के एमडी व सीईओ होंगे।

• हाल ही देश मे इन्फ्लूएंजा ए के एच3एन2 का संक्रमण फेल रहा है।

• हाल ही दिल्ली सरकार ने हैप्पीनेस करिकुलम का प्रचार करने के लिए यूट्यूब सीरीज लांच की है।

• भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने अरब सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) किया। भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस सह्याद्री जहाज ने फ्रांस की नौसेना के दो युद्धपोतों एफएस डिक्समूड व एफएस ला फेयेट के साथ अभ्यास में भाग लिया। यह अभ्यास 11 से 12 मार्च  2023 को किया गया।आइएनएस सहयाद्री अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। यह हवा, सतह के खतरों का पता लगाने और उसे बेअसर करने में सक्षम है । यह युद्धपोत विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा है।

• हाल ही दक्षिण अमेरिकी देश पेरू "चक्रवात याकू" से प्रभावित हुआ है।

• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया है। इस परियोजना की लंबाई 118 किलोमीटर व लागत लगभग 8480 करोड़ रुपये है। यह बेंगलुरु और मैसूरु के बीच यात्रा-अवधि को 3 घंटे से घटाकर लगभग 75 मिनट कर देगी।

• दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग द्वारा दस दिवसीय 'दिव्य कला मेला' का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल के भोपाल हाट में 12 से 21 मार्च, 2023 तक किया जाएगा।

• मिशन फॉर इंटिग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत बागवानी फसलों के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। बेंगलुरु में कमलम (ड्रैगन फ्रूट), जयपुर (ओडिशा) में आम और सब्जियों एवं साउथ गोवा में सब्जियों और फूलों के लिए उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना की जाएगी।