Daily Current Affairs 28 January 2023

• एक्सेस नाउ व कीप इटऑन की रिपोर्ट 2022 के अनुसार देश मे प्रदर्शन, परीक्षा, चुनाव आदि कारणों से 84 बार नेट शटडाउन करने के कारण इंटरनेट शटडाउन करने वाले देशों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहा है। भारत लगातार इस सूची में 5 वर्षो से शीर्ष पर है।

• "शेखावाटी मिशन 100"  के अंतर्गत डॉ महेंद्र सिंह चौधरी की पहल पर बोर्ड परीक्षार्थियों को संयुक्त निदेशक कार्यालय चुरू मंडल द्वारा तैयार कक्षा 10 व 12 के 16 विषयों की पाठ्य सामग्री वितरित की जाती है।

• नासा में निकोला फॉक्स को साइंस चीफ नियुक्त किया जायेगा। नासा में पहली बार कोई महिला साइंस डिवीज़न की कमान संभालेगी।

• हाल ही हांगकांग ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी है।

• हाल ही कनाडा ने शॉर्ट फॉर्म वीडियो ऐप टिकटोक को बैन किया है।

• हाल ही ओडिसा के 3 जिलों देवगढ़, क्योंझर व मयूरभंज में सोने की खदानें मिली है।

• हिंदी कवि, कहानीकार, उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को पेन अमरीका लिटरेरी अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इसकी पुरुस्कार राशि 50,000 डॉलर है। विश्व साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

• भारतीय अमरीकी डेमोक्रेट शमा हकीम मेसीवाला को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अपील के थर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एसोसिएट जस्टिस के रूप में चुना गया है। वे अब देश की किसी भी अपीलीय अदालत में पहली दक्षिण एशियाई अमरीकी महिला व पहली मुस्लिम अमरीकी महिला होंगी।

• फीफा ने मेसी को वर्ष 2022-23 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना है, बेस्ट पुरूष गोलकीपर अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज को व बेस्ट पुरूष कोच लियोनेल स्केलेनी को दिया गया है। महिला वर्ग में स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है साथ ही फीफा बेस्ट महिला कोच का अवार्ड इंग्लैंड की वर्तमान कोच सरीना विगमेन को व बेस्ट महिला गोलकीपर का खिताब इंग्लैंड की मेरी अपर्स को दिया गया।  बेस्ट फीफा अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 1991 से 2015 तक इसे फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर के नाम से जाना जाता था।

• अमी कमानी और अनुपमा रामचन्द्रन की भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड को हराकर महिला स्नूकर विश्वकप जीत लिया है।

• प्रदेश का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर, अजमेर रोड, जयपुर में खोला गया है। जिसका वर्चुअल उदघाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है।

• ऑक्सिजोन सिटी पार्क कोटा में स्थित है।

• राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है।

• राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर की स्थापना 28 जनवरी 1958 में की गई। अकादमी "मधुमती" नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन करती है।

• राजीव गांधी सेंटर फ़ॉर आईटी डेवलपमेंट एंड ई-गवर्नेंस की स्थापना जयपुर में की जायेगी।

• हाल ही जिला प्रशासन पाली द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार के तहत वर्ष 2021-22 की 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली 10 मेधावी छात्राओं को जोधपुर से जयपुर हवाई यात्रा कराई गई।

• आइजोल (मिजोरम) 1 से 3 मार्च, 2023 से पूर्वोत्तर में निर्धारित चार बी20 भारत कार्यक्रमों में से दूसरे कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। बिजनेस-20 (बी20) वैश्विक व्यवसाय समुदाय के लिए आधिकारिक जी20 संवाद फोरम है। बी20 शिखर सम्मेलन के दौरान, बी20 अपनी अंतिम अनुशंसाएं जी20 प्रेसीडेंसी को भेजता है।

• बार्सिलोना में 27 फरवरी 2023 को मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस द्वारा आयोजित समारोह में मोबाइल संचार के लिए वैश्विक प्रणाली जीएसएम संघ (GSMA) ने दूरसंचार नीति और विनियमन में सर्वोत्तम प्रथाओ को लागू करने के लिए भारत को सरकारी नेतृत्व पुरुस्कार 2023 प्रदान किया है।

• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के साथ नवनिर्मित शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।