Daily Current Affairs 7 Fabruary 2023

• भोपाल के बड़ा तालाब रामसर साइट के किनारे हिमालय के तराई क्षेत्र में रहने वाले दुर्लभ पक्षी "फायर केप्ड टीट (रक्तसिर चिचिलकोटे) मिला है। यह पक्षी 10 सेंटीमीटर का होता है। जो सर्दी के कारण प्रवास पर रहता है। यह सामान्यतः 1800 से 2600 मीटर की ऊंचाई पर घोसला बनाता है।

• ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है। इस सर्वे रिपोर्ट में मेक्सिको के राष्ट्रपति एंडर्स मैनुअल लोपेज ऑब्रेडोर दिव्तीय स्थान पर, स्विस राष्ट्रपति एलेन वेर्सेट तृतीय स्थान पर तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सातवें स्थान पर रहे। इस सर्वे में वैश्विक स्तर के कुल 22 नेताओ को शामिल किया गया है। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 78 प्रतिशत रेटिंग मिली है, जबकि अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन को महज 40 प्रतिशत रेटिंग मिली है। ब्रिटेन के भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 12 वें स्थान पर रहे। यह सर्वे अमेरिका की परामर्श संस्था "मॉर्निंग कंसल्ट" द्वारा किया गया है।

• खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तीसरे संस्करण का शुभारंभ गुलमर्ग में 10 फरवरी 2023 से होगा। इन खेलों का शुभंकर स्नो लेपर्ड को घोषित किया गया है। जो हिमालय की विरासत और उसके संरक्षण के प्रति प्रशासन की संकल्पबद्धता को दर्शाता है।

• सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में 5 जजों की नियुक्ति की गई है। जिनमें में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल, पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीवी संजय कुमार, पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह व इलाहाबाद हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनोज मिश्रा है। जिससे अब सुप्रीम कोर्ट में जजो की स्वीकृत पदों संख्या 34 की तुलना में कुल न्यायाधीश 32 हो जायेगे।

• प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल के इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन कुकटॉप मॉडल के व्यावसायिक शुभारम्भ को हरी झंडी दिखाई है। इंडियन ऑयल ने पहले सिंगल कुकटॉप के साथ एक नवीन और पेटेंट संरक्षित इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम विकसित किया है। यह एक क्रांतिकारी इनडोर सोलर कुकिंग समाधान है, जो सौर और सहायक ऊर्जा दोनों स्रोतों पर एक साथ काम करता है।

• भारत का वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा संसाधनों से लगभग 50 प्रतिशत संचयी विद्युत ऊर्जा स्थापित क्षमता हासिल करना लक्ष्य है।

• भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” के अनुरूप भारतीय रेलवे द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। यह "गर्वी गुजरात यात्रा" 28 फरवरी को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होगी। इसे महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

• असम 6 से 8 फरवरी, 2023 तक गुवाहाटी में प्रथम यूथ20 (वाई20) की प्रारंभिक बैठक 2023 की मेजबानी करेगा। वाई 20 युवाओं को समसामयिक मुद्दों पर अपनी चिंताओं को उठाने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य करता है। वाई 20 के विषयों में कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी; जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी: स्थिरता को जीवन का एक साधन बनाना; शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग की शुरुआत; साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा; स्वास्थ्य, देखभाल और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा शामिल हैं।वाई-20 का शुभारंभ वर्ष 2012 में हुआ था। यह जी-20 शिखर सम्मेलन का युवा संस्करण है और यह जी-20 के साथ जुड़ने के लिए युवाओं के लिए एकमात्र आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त मंच है, यह युवा नेताओं के लिए सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय राजनयिक मंचों में से एक है। यह जी-20 के तहत आने वाले आठ आधिकारिक अनुबंध समूहों में से एक है।

• हाल ही 4 फरवरी 2023 को पहली बार सुप्रीम कोर्ट का स्थापना दिवस मनाया गया है। इस कार्यक्रम में सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन मुख्य अतिथि रहे। पहली बार इस कार्यक्रम की शुरुआत चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रहूड के नेतृत्व में की गई है।

• प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 से 2024 तक थीम "क्लोज द केयर गैप" है।

• याया त्सो झील को लद्दाख की पहली जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।

• "मेरो रुख मेरो संतति" सिक्किम राज्य द्वारा प्रारम्भ की गयी नई हरित पहल है। जिसके तहत राज्य में पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए 100 पेड़ लगाये जायेंगे।

• इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप 2023 के एमआरएफ फार्मूला 2000 वर्ग में सांई संजय राष्ट्रीय चैंपियन बने है।

• कांगो गणराज्य ने अन्तराष्ट्रीय सौर गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किये है।  इसकी स्थापना भारत व फ्रांस द्वारा एक विशिष्ठ क्षेत्र में उत्पन सौर ऊर्जा को किसी दूसरे क्षेत्र की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए स्थानांतरित करने के उद्देश्य से की गई थी। इसका मुख्यालय भारत मे है।

• माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रोजेक्ट एलोरा के माध्यम से भारत की स्थानीय भाषाओ को डिजिटल दुनिया मे बढ़ावा दे रहा है।

• हाल ही बृहस्पति ग्रह के आसपास 12 चन्द्रमा (माइनर प्लेनेट सेंटर) खोजे गए है। इस प्रकार बृहस्पति सौरमंडल में सर्वाधिक उपग्रह वाला ग्रह बन गया है।

• भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रैन "वंदे मेट्रो" कालका शिमला सर्किट पर चलाई जाएगी। हरियाणा में "सोनीपत-जींद" रेलवे मार्ग पर देश मे पहली बार हाइड्रोजन ईंधन से पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत करने वाला दुनिया का पहला देश जर्मनी था।

• गुजरात समुद्री क्लस्टर के पहले सीईओ के रूप में माधवेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

• इक्वेटोरियल गिनी की पहली महिला प्रधानमंत्री "मैनुएला रोका बोटे" को चुना गया है।

• भारतीय रेलवे ने एआई चैट बोट आधारित व्हाट्सऐप सेवा प्रारम्भ की है। जिसके द्वारा रेल यात्री ई-केटरिंग सेवाओ के माध्यम से ऑनलाइन भोजन आर्डर कर सकते है।

• राजस्थान सौर ऊर्जा पम्पो की स्थापना में देश मे पहले स्थान पर है। राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। कृषि राज्य बजट घोषणा 2022-23 में 2 वर्षो में एक लाख किसानों को सोलर पंप स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को 45 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान तथा जनजातीय उपयोजना क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों के किसानो को 3 और 5 एच. पी. क्षमता के सौर पंप संयंत्र पर शत प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

• राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) 16 से 26 फरवरी, 2023 तक भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) के 22वें संस्करण का आयोजन करेगा। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव दिल्ली, जयपुर, राजमुंदरी, रांची, गुवाहाटी,  जम्मू, श्रीनगर, भोपाल, नासिक और केवड़िया में आयोजित किया जाएगा। इसका समापन समारोह 26 फरवरी को केवड़िया में आयोजित होगा।

• जी20 देशों के पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बैठक 7-9 फरवरी 2023 को गुजरात के कच्छ के रण में आयोजित की जायेगी।

• अलवर में युवरानी महेंद्रा की स्मृति में 17वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चेम्पियनशिप 2023 प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

• दिनांक 6 फरवरी 2023 को तुर्की और सीरिया में 24 घण्टे के अंदर 3 शक्तिशाली भूकम्प आये है।

• हाल ही चर्चित वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गोरी को मद्रास हाइकोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति को चुनौती देने हेतु सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। ऐसा पहली बार है जब सुप्रीम कोर्ट अपनी ही सिफारिश पर नियुक्ति के मामले में विचार करेगा।

• भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज को "डिवाइन टाइड्स" के लिए बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम श्रेणी में ब्रिटिश रॉकबैंड "द पुलिस" के ड्रमर स्टीवर्ट कूपलेंड के साथ ग्रेमी अवार्ड दिया गया है।रिकी केज को तीसरी बार ग्रेमी अवार्ड मिला है। तीन ग्रेमी पाने वाले वह पहले भारतीय है।

• अमेरिका की सिंगर-डांसर बेयोंसे नोल्स ने 32वां ग्रेमी अवार्ड जीता है। इन्होंने 31 ग्रेमी अवार्ड प्राप्त हंगरी मूल के ब्रिटिश संगीतकार जॉर्ज सोल्टी का रिकॉर्ड तोड़ा है। बेयोंसे को "ब्रेक माय सोल" गाने के लिए बेस्ट डांस श्रेणी में व "प्लास्टिक ऑफ द सौफा" श्रेणी में बेस्ट ट्रेडिशनल आर ऐंड बी परफॉर्मेंस की श्रेणी में ग्रेमी अवार्ड जीता है।

• राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी है।

• विक्ट्री सिटी पुस्तक के लेखक सलमान रश्दी है।

• राजीव गांधी युथ एक्सीलेंसी सेंटर जयपुर में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।

• शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में युवा संगम कार्यक्रम के पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह एक प्रकार का राष्ट्रीय आदान-प्रदान कार्यक्रम है। युवा संगम में 30 प्रतिशत पूर्वोत्तर के युवाओं की भागीदारी रहेगी। “युवा संगम” कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की प्रेरणा है। इसमें 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकते हैं।