Daily Current Affairs 6 February 2023

• खाभा फोर्ट जैसलमेर में स्थित है।

• हाल ही दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में स्कल्पचर पार्क विकसित किया गया है।

• जिला प्रशासन श्रीगंगानगर द्वारा "मिशन मुस्कान" के तहत दांतो व "मिशन दृष्टि" के तहत आंखों से सम्बंधित बीमारियों का इलाज किया जायेगा।

• गत 3 वर्षों की तुलना में राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय में 26.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 8.24 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

• जयपुर डिस्कॉम की एमनेस्टी योजना:- यह योजना बिजली की बकाया राशि की वसूली हेतु लागू की गई है। जिसके तहत 31 दिसंबर 2022 तक की बकाया राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज और पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। कृषि श्रेणी के नियमित और कटे हुए विद्युत कनेक्शनों के लिए 31 मार्च 2023 तक व अन्य श्रेणियों के लिए 30 जून 2023 तक यह योजना लागू की गई है। यह योजना सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी। इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिन्होंने गत 3 वर्षों में इस योजना का लाभ नही लिया हो।

• दिनांक 4 फरवरी 2023 को विख्यात गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। इस वर्ष ही इन्हें पदम् भूषण देने की घोषणा हुई थी।

• हाल ही भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पर आईटीए के डोप टेस्ट में फेल होने पर 21 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।

• राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश पंकज  मित्थल को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने 14 अक्टूबर 2022 को मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली थी। इससे पूर्व यह जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश थे। इनके स्थान पर न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव को तीसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

• हाल ही दुनिया की सबसे दुर्लभ जंगली बिल्ली "रस्टी स्पॉटेड कैट" को झालाना, जयपुर में देखा गया है।

• दिनांक 5 फरवरी 2023 को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुर्लभ बीमारी एमाइलॉयडोसिस के कारण दुबई में निधन हो गया है। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने वर्ष 2001 में इन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था। इन्होंने पाकिस्तान में 2010 में ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग नाम से पार्टी बनाई थी।

• थाईपुसम पर्व मलेशिया की राजधानी क्लालालंपुर में मनाया जाता है। यह मलेशिया का सबसे बड़ा पर्व है।

• युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रमुख कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट का एम्बेसडर पाली के सीए गजेंद्र कुमार जैन को बनाया गया है।

• राजस्थान का पहला हेरिटेज रेलवे ट्रैक मारवाड़ जंक्शन से मावली घाट तक बनाया जा रहा है।

• हाल ही केंद्र सरकार ने 232 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। जिसमे 138 सट्टेबाजी व 94 लोन ऐप है।

• केंद्र सरकार द्वारा मार्च के पहले सप्ताह में कोटा में एमएसएमई मेला आयोजित किया जायेगा।

• हाल ही चर्चित बाघिन टी-19 (कृष्णा) रणथंभौर अभ्यारण्य से सबंधित है।