• राजस्थान राज्य व विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के पद पर आर. के. शर्मा को नियुक्त किया गया है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन 6 से 8 फरवरी तक होगा तथा इसका उद्देश्य ऊर्जा अंतरण महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करना है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ई-20 ईंधन की शुरूआत करेंगे। ई-20 ईंधन के तहत पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि 2025 तक एथेनॉल का मिश्रण पूरी तरह 20 प्रतिशत तक पूरा कर लिया जाये।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन ऑयल की 'अनबॉटल्ड' पहल के तहत वर्दी लॉन्च करेंगे। इंडियन ऑयल के ग्राहक-परिचारकों की वर्दी का प्रत्येक सेट लगभग 28 इस्तेमाल की गई पीईटी बोतलों को री-साइकिल करके तैयार किया गया है और इस तरह वह इस पहल का समर्थन करता है। इंडियन ऑयल इस पहल को 'अनबॉटल्ड' के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है – यह टिकाऊ कपड़ों का एक ब्रांड होगा, जिसे री-साइकिल किये हुये पॉलियस्टर से बने सामान के रूप में लॉन्च किया गया है।
• प्रधानमंत्री तुमकुरु (कर्नाटक) में एचएएल (HAL) हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी आधारशिला 2016 में प्रधानमंत्री ने ही रखी थी। यह एक समर्पित नया ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर कारखाना है, जो हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इको-प्रणाली को बढ़ाएगा। यह हेलीकॉप्टर कारखाना एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है और शुरू में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का उत्पादन करेगी। एलयूएच की डिजाइन पूरी तरह स्वदेशी है। यह एक विकसित 3-टन वर्ग, एकल इंजन बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर है, जिसमें उच्च कार्यशीलता की अनोखी विशेषतायें मौजूद हैं।
• केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, ने गोवा में 'आर्द्रभूमि बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।
