• "भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय" की ओर से 'कैंसर जांच आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की गई है।
• संविधान की 7वीं अनुसूची में राज्य सूची के बिन्दु संख्या 42 के अनुसार स्टेट पेंशन राज्य की समेकित निधि से दी जाएगी तथा राज्य सरकार को उस पर कानून बनाने का अधिकार है।
• राजस्थान के जोधपुर जिले के बोरानाडा स्थित ट्रेड फेसिटीलेशन सेंटर में 20 से 22 मार्च 2023 को राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का आयोजन किया जायेगा।
• भारत निर्वाचन आयोग ने सुभाष घई फाउंडेशन के सहयोग से एक गीत- 'मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं' को को लांच किया है।
• कृषि और किसान कल्याण विभाग तथा शिकागो विश्वविद्यालय की विकास नवाचार प्रयोगशाला (डीआईएल) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। डीआईएल, कृषि और किसान कल्याण विभाग को जलवायु परिवर्तन से निपटने तथा भारत के सीमान्त किसानों का समर्थन के लिए नवाचारों के रूप में सहायता प्रदान करेगा।
• लखनऊ में 13-15 फरवरी, 2023 को जी-20 की डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्यसमूह की पहली बैठक आयोजित होगी।
• जी20 के फ्रेमवर्क के तहत पर्यटन मंत्रालय की गुजरात के कच्छ के रण में 7 से 9 फरवरी, 2023 तक पहली पर्यटन कार्य समूह की बैठक आयोजित की जायेगी।
• राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 6 फरवरी से 31 मार्च, 2023 तक परीक्षा पर्व 5.0 अभियान आयोजित किया जा रहा है।परीक्षा पर्व 5.0 छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को अपने विचार साझा करने और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करने का एक प्रयास है।
• खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 10 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित किये जायेंगे। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है और इसका आयोजन जम्मू एवं कश्मीर खेल परिषद के साथ-साथ जम्मू एवं कश्मीर के विंटर गेम्स एसोसिएशन द्वारा किया जाता है। गुलमर्ग में होने वाले इन खेलों में देश भर के लगभग 1500 एथलीट हिस्सा लेंगे और इसमें 9 खेल स्पर्धाएं होंगी। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का पहला संस्करण 2020 में आयोजित किया गया था और मेजबान जम्मू एवं कश्मीर अब तक के दोनों संस्करणों में शीर्ष पर रहा था।
• युवा कार्यक्रम विभाग 6 से 8 फरवरी 2023 को गुवाहाटी में यूथ20 समिट की स्थापना बैठक आयोजित करेगा। वाई20 के तहत बेहतर भविष्य से संबंधित सुझावों के बारे में देश के युवाओं से परामर्श करने हेतु देश भर में चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा।
• फिल्म निर्माता और दक्षिण भारत के कलाकार कसीनाधूनी विश्वनाथ (कला तपस्वी) का 2 फरवरी 2023 को निधन हो गया है। वर्ष 2006 में इन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
• हिमाचल प्रदेश का परिवहन विभाग पूर्ण रूप से ई-वाहन का उपयोग करने वाला देश का पहला विभाग बन गया है।
• हिमाचल प्रदेश का परिवहन विभाग पूर्ण रूप से ई-वाहन का उपयोग करने वाला देश का पहला विभाग बन गया है।
