राजीव गांधी स्कालरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना -2021 | (RGS-2021)



घोषणा:-

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती पर 20.8.2021 को ।

लागू:-

विदेश की शीर्ष 150 विश्वविद्यालय / संस्थानों में पढने हेतु विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 05.10.2021 को लागू।
वर्ष 2021-22 से प्रभावी ।

पात्रता:-

• विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी हो ।

• नवीनतम क्यू एस विश्वविद्यालय रैकिंग के अनुसार दुनिया के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों से प्रवेश पत्र प्राप्त होने के पश्चात ही छात्रवृति लिए आवेदन कर सकते है।

• यूजी पीजी (1 वर्ष या 2 वर्ष) पीएचडी (3 वर्ष) व पोस्ट डॉक्टरेट अनुसंधान कार्यक्रम के लिए (1 वर्ष) के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

• वार्षिक आय :- 8,00,000/- तक।

• विद्यार्थी की उम्र आवेदन वर्ष की 1 जुलाई तक 35 वर्ष से कम होनी चाहिये ।

प्रमुख बिन्दु:-

साल में 200 स्कॉलरशिप।

• लड़कियों के लिए 30% सीटें (60 सीट) आरक्षित।

• उच्च आय वर्ग के विद्यार्थियो को सीटें रिक्त रहने पर प्रवेश हेतु विचार किया जाता है।

• मेडिकल, इंजीनियरिंग व दंत चिकित्सा हेतु केवल 15 स्कॉलरशिप अवार्ड निर्धारित है।

• स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में केवल मानविकी (हयूमैनिटिज़) से संबंधित विषय ही मान्य है।

• एक परिवार की केवल एक संतान ही छात्रवृत्ति हेतु पात्र है तथा एक से अधिक बार लाभ प्रदान नहीं किया जाता है।

छात्रवृत्ति लाभ:-

• वार्षिक रखरखाव भत्ता :- दस लाख रुपये/वार्षिक।

• पुस्तको/आवश्यक उपकरण/अध्ययन भ्रमण/ थीसीस हेतु :- 1 लाख।

• वीजा शुल्क :- राज्य सरकार द्वारा।

• उसके अतिरिक्त ट्यूशन फीस, चिकित्सा बीमा प्रिमियम, इकोनॉमी विमान किराया प्रदान किया जाता है।

• छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ता को निर्धारित भत्तों के अतिरिक्त अनुसंधान या शिक्षण सहायक के रूप में राशि रूपये दो लाख (लगभग 2500 डॉलर) तक प्रतिवर्ष प्राप्त करने की अनुमति है। अधिक राशि प्राप्त करने पर वह राशि वार्षिक रखरखाव भत्ते से कम कर दी जाती है।

• 8 लाख रूपये से कम आये वाले छात्र को ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य खर्चों का अधिकतम 12 लाख/वर्ष तक 100% भुगतान किया जाता है, 8 - 25 लाख रुपये/वर्ष आयु वाले छात्र को ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य खर्चो का अधिकतम 10 लाख/वर्ष का 50% भुगतान किया जाता है तथा 25 लाख रुपये से अधिक आय होने पर केवल ट्यूशन फीस का भुगतान किया जाता है। अतिरिक्त खर्चों का भुगतान नहीं किया जाता है।

• योजना मे छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए विषयों की चार श्रेणियों के आधार पर छात्रवृत्ति अवार्ड की सूची निर्धारित की गयी है:-

श्रेणी I मे :- 150 अवार्ड।

श्रेणी - II  मे :- 25 अवार्ड।
श्रेणी - III मे : - 25 अवार्ड।
श्रेणी - IV में :- 15 अवार्ड


(श्रेणी I, II, III मे स्थान रिक्त पर रहने पर ही श्रेणी IV  के उम्मीदवारों पर विचार किया जाता है।लेकिन इस उम्र श्रेणी मे अधिकतम अवार्ड की सूची 15 निर्धारित है।)