• देश के व्यस्ततम (फ्लाइट संचालन) एयरपोर्ट की सूची में 11वां स्थान व यात्रीभार की सूची में 12वाँ स्थान जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला है। सूची में दिल्ली एयरपोर्ट प्रथम, मुम्बई एयरपोर्ट दूसरे, बेंगलोर एयरपोर्ट तीसरे व मुम्बई एयरपोर्ट चौथे स्थान पर रहा।
• चेक गणराज्य की गैरवरीय खिलाड़ी बारबोरा क्रेजीकोवा ने दुबई ओपन टेनिस के महिला एकल के खिताबी मुकाबले में दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी इगा स्विटेक को हराकर खिताब अपने नाम किया।
• कतर ओपन टेनिस के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनिल मेदवेदेव ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर खिताब अपने नाम किया।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं क़िस्त कर्नाटक के बेलगावी से जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में पीएम-किसान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देशभर के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को खेती योग्य भूमि के साथ निर्धारित मापदंडों के अधीन आय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत, प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी की जाती है।
• जालोर में "मिशन स्वस्थ टाबरियो" का आयोजन 27 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक किया जायेगा। इसमें 9 माह से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को मीजल्स व रूबेला का टीका लगाया जायेगा।
• भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय पहली बार बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक और धार्मिक गुरु संत सेवालाल महाराज की 284वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे साल उत्सव का आयोजन कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह जयंती वर्ष कार्यक्रम 26 फरवरी, 2023 से शुरू हो रहा है। इसके तहत 26-27 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 284वें जयंती समारोह के एक हिस्से के रूप में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
• भारतीय वायु सेना ब्रिटेन के वैडिंगटन में कोबरा वारियर वायु अभ्यास में भाग लेगी। यह अभ्यास 06 मार्च 2023 से लेकर 24 मार्च 2023 तक आयोजित होना निर्धारित है। कोबरा वारियर एक्सरसाइज एक बहुपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास है, जिसमें फिनलैंड, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, अमरीका और सिंगापुर की वायु सेनाएं भी रॉयल एयर फोर्स तथा भारतीय वायु सेना के साथ हिस्सा ले रही हैं।
• भारत भूटान की ग्यालसुंग इंफ़्रा परियोजना के लिए 200 करोड़ की सहायता प्रदान करेगा।
