Daily Current Affairs 26 February 2023

• भारतीय नौसेना का वार्षिक रिफिट सम्मेलन- 23 (ARC-23) और वार्षिक बुनियादी ढांचा व स्वदेशीकरण सम्मेलन- 23 (HIIC-23) 23 और 24 फरवरी 2023 को विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय में आयोजित किया गया।

• विश्व का सबसे लंबा रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जनवरी 2023 को वाराणसी से झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह 28 फरवरी 2023 को डिब्रूगढ़ में अपनी यात्रा का समापन करेगा।

• भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत डब्‍ल्‍यू-20 (महिला 20) का आयोजन औरंगाबाद में 27 से 28 फरवरी, 2023 को  होगा। इसे 2015 में तुर्की की अध्यक्षता के दौरान स्थापित किया गया था। डब्‍ल्‍यू-20 भारत ने 12 दिसम्‍बर 2022 को डब्‍ल्‍यू-20 इंडोनेशिया से अध्‍यक्षता ग्रहण की। संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा डब्‍ल्‍यू-20 की अध्यक्ष हैं। इसके बाद 13 से 14 अप्रैल 2023 को जयपुर, राजस्थान में डब्‍ल्‍यू-20 की दो अन्य अंतर्राष्ट्रीय बैठकें होंगी और 15 से 16 जून 2023 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में डब्‍ल्‍यू-20 शिखर सम्मेलन होगा। बैठक में भारत के जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत, डब्‍ल्‍यू-20 के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गुल्डन तुर्कटन और डब्‍ल्‍यू-20 इंडोनेशिया 2022 की अध्यक्ष सुश्री उली सिलालाही की भी महत्‍वपूर्ण उपस्थिति होगी।

• नीति आयोग का नया सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम को बनाया गया है।

• सीकर में 25 फरवरी 2023 को राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।म

• गांधीवादी संस्थाओ का राष्ट्रीय सम्मेलन अजमेर में आयोजित किया गया।

• राजस्थान में खो-खो की पहली लीग वर्ष 2023 में जून माह में जयपुर में खिलाड़ियों के विकास और प्रतिभा के उद्देश्य के साथ आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 8 टीमों (बीकानेर राइडर्स, मेवाड़ वॉरियर्स, द जयपुर वारियर्स, चम्बल चैंपियंस, जोधपुर बुल्स , भरतपुर पेंथर्स) 160 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस लीग में 200 खिलाड़ी, 10 दिन में 13 मैच खेलेंगे। इसमें इनाम राशि 20 लाख है। इस लीग में खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ का 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस होगा तथा खिलाड़ी की नीलामी ग्रेडिंग के आधार पर की जायेगी। इस लीग का शुभंकर "सुल्तान" है व "अब राजस्थान मरेगा छलांग" नारा है। पूर्व में वर्ष 2022 में देश की पहली खो-खो लीग पुणे में "अल्टीमेट खो-खो" नाम से आयोजित की गयी थी। जिसकी विजेता उडीसा जगनोर टीम रही थी। खो-खो लीग के सीईओ डॉ असगर अली है।

• आरआरआर फिल्म ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन (HCA) अवार्ड जीता है। फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर, ओरिजनल सांग, एक्शन और बेस्ट स्टंट का अवार्ड मिला है।

• यूएस चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी अन्तराष्ट्रीय बौद्धिक संम्पदा सूचकांक में भारत 55 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में 42वें स्थान पर रहा। इससे पूर्व भारत को 43वाँ स्थान मिला था।

• स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक NABH से मान्यता प्राप्त करने वाला पहला ब्लड बैंक बन गया है।

• उष्ट्र संरक्षण योजना:- इसके अंतर्गत, पशु चिकित्सक द्वारा मादा ऊंट एवं बच्चे के टैग लगाकर पहचान पत्र देने के बाद ऊंट पालक को 5 हजार रुपए, प्रत्येक पहचान पत्र के लिए पशु चिकित्सक को 50 रुपए का मानदेय तथा ऊंट के बच्चे के एक वर्ष पूर्ण होने पर द्वितीय किश्त के रूप में 5 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है। दोनों किश्तों की राशि ऊंट पालक के बैंक खाते में डाली जाती है।मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में ऊंट संरक्षण एवं विकास नीति लागू करने के लिए 10 करोड़ रूपए के प्रावधान किया गया था।

• अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना:- इसे चम्बल एक्सप्रेस वे भी कहते है एवं यह भारतमाला परियोजना का एक हिस्सा है। यह फोरलेन होगा तथा यह राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश में चम्बल नदी किनारे बसे शहरों को रोड़ ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उत्तप्रदेश के इटावा से मध्यप्रदेश के भिंड-मुरैना होते हुए राजस्थान में प्रवेश कोटा के खातौली से होगा तथा बारां जिले के कराड़िया व सीमलिया के मध्य खत्म होगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 408 किमी होगी। मध्यप्रदेश में इसकी लंबाई 313.81 किमी व उत्तरप्रदेश में इसकी लंबाई 22.96 किमी होगी व इसकी लंबाई कोटा व बारां में 71.4 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे पर 10000 करोड़ का खर्च होगा। इससे तीन राज्यो के 200 से अधिक गांव लाभान्वित होंगे। 19 अगस्त, 2021 को भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय ने अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना को भारतमाला फेज-1 में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी।

• देश मे सीवेज को रोबोट की मदद से साफ करवाने वाला केरल पहला राज्य बन गया है।  गुरुवायुर सीवरेज परियोजना के तहत रोबोट स्कैवेंजर बेंडिकुट को लांच किया गया है।

• हाल ही जर्मनी चांसलर ओलोफ शोलज भारत आये है।

• दुलाभाया काग लोक साहित्य अवार्ड 2023 से राजस्थानी भाषा के कवि डॉ गजादन चारण को सम्मानित किया गया है।

• सीबीएसई ने बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए रीडिंग ऐप लांच किया है। इससे सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूलों के नर्सरी से आठवीं के बच्चे कहानियां व बाल साहित्य को ऑडियो व वीडियो के माध्यम से पढ़ सकेंगे।

• प्रगति मैदान नई दिल्ली में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) और फ्यूचर पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में 25 फरवरी 2023 को नक्षत्र मेला का शुभारंभ किया गया। यह नक्षत्र का 16वां संस्करण है।

• भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा का वार्षिक कृषि विज्ञान मेला 2 से 4 मार्च 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस वर्ष मेले की थीम मोटे अनाजो द्वारा पोषण, खाद्यान एवं पर्यावरण सुरक्षा है।

• स्वदेश निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस पहली बार पहली बार किसी अन्तराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगा। यह 27 फरवरी से 17 मार्च 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित बहुपक्षीय डेजर्ट फ्लैग सैन्य अभ्यास में भाग लेगा।


• जम्मू कश्मीर अमृत सरोवर मिशन के तहत प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण करने वाला पहला राज्य बन गया है। देश मे सर्वाधिक अमृत सरोवरों के निर्माण में जम्मू कश्मीर उत्तरप्रदेश के बाद दिव्तीय स्थान पर है। जम्मू कश्मीर में 2443 अमृत सरोवर बनाये गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में 24 अप्रेल 2022 को पंचायत दिवस के अवसर पर पल्ली पंचायत में अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ किया था। मिशन अन्तर्गत 50000 अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। अमृत सरोवर सामान्यतः एक एकड़ जमीन पर तैयार किया जाता है और इसमें करीब 10000 घनमीटर जल की क्षमता होनी चाहिए।