Daily Current Affairs 25 February 2023

• गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ भरत जगदेव है।

• “हेल्दी बेबी शो” कार्यक्रम की शुरूआत सिकंदराबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की हर बस्ती – हर कॉलोनी और सोसायटी में “हेल्दी बेबी शो” के पंजीकरण फॉर्म बांटने से हुई है। इसमे स्वस्थ्य बच्चे और उनके परिवारवालों को प्रमाणपत्र और ‘पोषण किट’ प्रदान किये जाते है तथा उनका सम्मान किया जाता है।

• इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा दिल्ली में आयोजित टूरिज्म एण्ड सर्वे अवार्ड समारोह में राजस्थान को बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन और मोस्ट सीनिक रोड अवार्ड के लिए चुना गया है। देश की सबसे दर्शनीय सड़कों की श्रेणी में राजस्थान की उदयपुर से जोधपुर के मध्य बनी सड़क को देश की सबसे दर्शनीय सड़क के लिए मोस्ट सीनिक रोड अवार्ड मिला है।

• आईएनएस सिन्धुकेसरी एक भारतीय पनडुब्बी है।

• भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने गेहू की नई जलवायु स्मार्ट किस्म "HD-3385" विकसित की है।

• हाल ही केरल हाइकोर्ट ने अपने फैसलो को मलयालम भाषा मे प्रकाशित किया है। इस प्रकार केरल हाइकोर्ट अपने फेसलो को क्षेत्रीय भाषा मे प्रकाशित करने वाला देश का पहला हाइकोर्ट हो गया है।

• "मोदी : शेपिंग अ ग्लोबल आर्डर इन फ्लक्स" पुस्तक के लेखक विदेश मंत्री एस जयशंकर है।

• जर्मन फिल्म "आल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 76 वा बाफ्टा पुरुस्कार 2023 मिला है।

• कृषि क्षेत्र के लिए भारत का पहला एआई चेटबॉट "Ama KrushAI" लांच किया गया है।

• चेन्नई के विग्नेश एनआर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बने है।

• वेदांता व फॉक्सकॉन द्वारा देश का पहला सेमी कंडक्टर प्लांट गुजरात मे स्थापित किया जायेगा।

• यूनिसेफ इंडिया ने बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया है।

• हेरथ महोत्सव जम्मू कश्मीर से सम्बंधित है।

• हाल बी WHO ने इक्वेटोरियल गिनी में "मारबर्ग रोग" की पुष्टि की है।

 

वर्ष 2023 दादा साहब फाल्के अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अवॉर्ड्स

• न‍िर्देशक व‍िवेक अग्‍न‍िहोत्री की फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ (The Kashmir Files) को बेस्‍ट फिल्‍म का अवॉर्ड द‍िया गया।
• इंटरनेशनल फिल्म ऑफ़ द ईयर - आरआरआर।
• बेस्ट एक्टर - रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा)।
• बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियावाड़ी)
• क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर - वरुण धवन (भेड़िया)।
• क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस - विद्या बालन (जलसा)।
• बेस्ट डायरेक्टर - आर बाल्की (चुप)।
• मोस्ट  प्रोमिसिंग  एक्टर - ऋषभ शेट्टी (कंतारा)।
• बेस्ट वेब सीरीज - रूद्र : द  एज ऑफ़  डार्कनेस  (हिंदी )।
• मोस्ट  वर्सटाइल  एक्टर - अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)


दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।
यह पुरस्कार देने की शुरुआत साल 1969 में हुई थी।यह सर्वोच्च पुरस्कार भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर सिनेमा जगत को दिया जाता है। यह सम्मान पहली बार अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह में प्रत्येक साल प्रस्तुत किया जाता है। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले विजेता को दस लाख रुपए तथा स्वर्ण कमल पदक और एक शाल प्रदान की जाती है।