• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 23 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के प्रख्यात लोकगायक गफूर खां मांगणियार (बाड़मेर) को वर्ष 2020, नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी (पुष्कर) को वर्ष 2019, मूकाभिनय, लोक जनजातीय नृत्य व रंगमंच कलाकार विलास जानवे (उदयपुर) को वर्ष 2021 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में ताम्र पत्र, एक लाख रुपये एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया। मूकाभिनय में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के पांचवें कलाकार हैं। देश के 8 कलाकारों को अकादमी की फेलोशिप के रूप में अकादमी रत्न और 128 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार प्रदान किये गए है। अकादमी रत्न पुरस्कार में तीन लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
• ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमवा’ उत्सव कर्नाटक राज्य से सम्बंधित है।
• जयपुर में आयोजित चतुर्थ खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में ओलम्पियन दीपिका कुमारी ने सीनियर रिकर्व में स्वर्ण पदक, जूनियर रिकर्व में राजस्थान की निक्की शर्मा ने तीसरा स्थान व जूनियर कंपाउंड में राजस्थान की प्रिया गुर्जर ने दूसरा स्थान तथा सब जूनियर रिकर्व में राजस्थान की खुशी कुमावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
• यूएई में आयोजित होने वाले कॉप-28 के मनोनीत अध्यक्ष डॉ सुल्तान अल जाबेर है।
• भारतीय मूल के अजय सिंह बंगा को वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है। अजय सिंह बंगा मास्टरकार्ड के सीईओ रह चुके है तथा इन्हें वर्ष 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अभी वर्तमान में अध्यक्ष डेविड मलपास है।
• डिजी यात्रा एक बायोमीट्रिक बोर्डिंग सिस्टम ऐप है जिसमें ‘चेहरे की पहचान तकनीक’ का उपयोग किया जाता है, ताकि हवाई अड्डों पर यात्रियों को निर्बाध और परेशानी मुक्त अनुभव हो सके। इसे माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 01.12.2022 को दिल्ली, बेंगलुरू और वाराणसी हवाई अड्डों पर लॉन्च किया गया था।
• कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सीएससी अकादमी और एनआईईएलआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) ने भारत में डिजिटल साक्षरता एवं कौशल विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
• देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी NTPC (एनटीपीसी) लिमिटेड को एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स टॉप 250 ग्लोबल एनर्जी कंपनी रैंकिंग-2022 में वैश्विक स्तर पर शीर्ष (नंबर-1) स्वतंत्र विद्युत उत्पादक और ऊर्जा व्यापारी का स्थान दिया गया है।ये रैंकिंग चार प्रमुख मेट्रिक्स - परिसंपत्ति मूल्य, राजस्व, लाभ और निवेश से प्राप्ति पर आधारित हैं।
• रेलवे सुरक्षा बल और यूआईसी द्वारा संयुक्त रूप से जयपुर में आयोजित 18वीं विश्व सुरक्षा कांग्रेस में "जयपुर घोषणा" को अपनाया गया है। यूआईसी (यूनियन इंटरनेशनल डेस केमिन्स) या इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ रेलवे की स्थापना 1922 में हुई थी। इसका मुख्यालय पेरिस में है। यह रेल परिवहन के अनुसंधान, विकास और प्रचार के लिए रेलवे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला विश्वव्यापी पेशेवर संघ है।
• कोरिया व भारत के मध्य अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में किया जायेगा।