Chambal Expressway | Atal Progress-Way



अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना:-
• इसे चम्बल एक्सप्रेस वे भी कहते है एवं यह भारतमाला परियोजना का एक हिस्सा है।

• यह फोरलेन होगा तथा यह राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश में चम्बल नदी किनारे बसे शहरों को रोड़ ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

• इसकी शुरुआत उत्तप्रदेश के इटावा से मध्यप्रदेश के भिंड-मुरैना होते हुए राजस्थान में प्रवेश कोटा के खातौली से होगा तथा बारां जिले के कराड़िया व सीमलिया के मध्य खत्म होगा।

• इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 408 किमी होगी। मध्यप्रदेश में इसकी लंबाई 313.81 किमी व उत्तरप्रदेश में इसकी लंबाई 22.96 किमी होगी व इसकी लंबाई कोटा व बारां में 71.4 किलोमीटर होगी।

• इस एक्सप्रेसवे पर 10000 करोड़ का खर्च होगा। इससे तीन राज्यो के 200 से अधिक गांव लाभान्वित होंगे।

• 19 अगस्त, 2021 को भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय ने अटल प्रोग्रेस-वे परियोजना को भारतमाला फेज-1 में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी।