Daily Current Affairs 20 February 2023

• अन्तराष्ट्रीय होली महोत्सव 4 से 7 मार्च 2023 को पुष्कर, अजमेर में आयोजित किया जायेगा।

• अन्तराष्ट्रीय पौषक अनाज वर्ष पर भारत सरकार 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी।

• सुपोषित बचपन अभियान जिला कलेक्टर धौलपुर द्वारा प्रारम्भ किया गया है। जिसका उद्देश्य 6 वर्ष से कम आंगनवाड़ी केंद्रों से छूटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करना है।

• डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिशन के तहत तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के पट्टीपोलम गांव से 150 उपग्रहों से रॉकेट को लांच किया गया है। रॉकेट को मौसम व वायुमंडलीय अनुसंधान के लिए लांच किया गया है। इस मिशन में 5000 से अधिक छात्रों ने योगदान दिया है।

• हाल ही प्रसिद्व शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का निधन हुआ है।

• भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की पहली बैठक 24-25 फरवरी, 2023 को बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित की जाएगी। जी-20 एफएमसीबीजी की बैठक से पहले 22 फरवरी, 2023 को जी-20 के वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों (एफसीबीडी) की बैठक आयोजित की जाएगी।

राजीव गांधी लिफ्ट केनाल चरण तृतीय:-
1799 करोड़ रुपये की इस केनाल का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 फरवरी 2023 को किया। इस कार्य को 20 मई 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जो 2054 तक पाली, जोधपुर और बाड़मेर की लगभग 80 लाख जनसंख्या की पेयजल आवश्यकताओं को पूरी करेगी।