Daily Current Affairs 21 February 2023

• सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आधार FACE RD App का उपयोग करते हुए मोबाइल एप्प RAJSSP 13 फरवरी 2023 को लांच किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पेंशनर्स के फेस रिकॉग्निजेशन आधारित वार्षिक सत्यापन करने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है। फेस रिकॉग्निजेशन आधारित वार्षिक सत्यापन प्रकिया निशुल्क है। 

• राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा को मुंबई में टाइम्स समूह की वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस ने प्रतिष्ठित ‘विजनरी लीडर‘ और प्रतिष्ठित वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी संस्था ने ’’ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप’’ अवार्ड से सम्मानित किया है। 

• 21 फरवरी 2023 को भारत के ‘यूपीआई’ और सिंगापुर के ‘पे नॉउ’ के बीच ‘क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी’ शुरू की जाएगी। पैसे के त्‍वरित और कम लागत पर हस्तांतरण को सक्षम बनाने के लिए इन दो भुगतान प्रणालियों का जुड़ाव किया जा रहा है। इससे सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों को सिंगापुर से भारत में और भारत से सिंगापुर में पैसे के हस्तांतरण में सहायता मिलेगी। नेपाल व भूटान देश पहले से ही UPI का उपयोग कर रहे है।

• भारतीय नौसेना का पोत सुमेधा एनएवीडीईएक्स 23 (नौसेना रक्षा प्रदर्शनी) और आईडीईएक्स 23 (अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी) में भाग लेने के लिए 20 फरवरी 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचा है। यह 20 से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा। आईएनएस सुमेधा स्वदेशी रूप से निर्मित सरयू श्रेणी के नौसेना अपतटीय गश्ती पोत (एनओपीवी) का तीसरा जहाज है और इसे 7 मार्च 2014 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। यह गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी रूप से निर्मित है।

• भारतीय सेना और उज़्बेकिस्तान की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' का चौथा संस्करण विदेशी प्रशिक्षण नोड, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शुरू हुआ है। इस अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था।

• राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत परिकल्पित बुनियादी चरण के लिए शिक्षण-अध्‍यापन सामग्री "जादुई पिटारा" का शुभारंभ किया गया है। ‘जादुई पिटारा’ 3 से 8 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए तैयार की गई खेल-आधारित शिक्षण-अध्‍यापन सामग्री है। राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा के तहत विकसित 'जादुई पिटारा' 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

• विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता है।

• केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में दिव्यांग अनुभूति समावेशी पार्क का शिलान्यास किया।

• अन्तराष्ट्रीय संगठन क्लाइमेट रिस्क समूह के "क्रॉस डिपेंडेंसी इनिशिएटिव (XDI)" ने विश्व के ऐसे 50 राज्यो की सूची जारी की है, जिन्हें 2050 तक जलवायु परिवर्तन के जोखिम में घिरने के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील बताया गया है। सूची में चीन के 27 प्रान्तों के बाद सर्वाधिक भारत के 9 राज्य है। भारतीय राज्यो में आसाम (28), राजस्थान (32), महाराष्ट्र(38), गुजरात(44), तमिलनाडु (36) व केरल(50) शामिल है।