• संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है।
• पुष्कर देश का पहला नेट जीरो ग्रीन टाउन (पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा) संचालित टाउन बनने वाला है। इसे 500 करोड़ की लागत से वेटिकन सिटी की तरह विकसित किया जायेगा।
• 1454 करोड़ रुपये की लागत की राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल परियोजना के तृतीय चरण का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 19 फरवरी 2023 को करेंगे।
• दिल्ली मेट्रो पहली बार स्वदेश निर्मित सिग्नल प्रणाली "स्वदेशी - ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन (I-ATS)" का प्रयोग कर ऐसी तकनीक विकसीत करने वाला विश्व का छठा देश बन गया है। अब तक यह तकनीक फ्रांस, जर्मनी, जापान, कनाडा व चीन के पास थी। डीएमआरसी ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस प्रणाली को विकसित किया है। इस हेतु दोनों के मध्य वर्ष 2020 में समझौता हुआ था। इससे पूर्व भारत जर्मनी की तकनीक उपयोग में लेता था।
• दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा सरकारी स्कूलों में खेलो को बढ़ावा देने के लिए "प्ले एंड प्रोग्रेस" योजना प्रारम्भ की है। इसमे 28 खेलो को शामिल किया गया है। इसमे 17 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी भाग ले सकते है। 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 2 लाख रुपये व 14 से 17 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये वित्तीय सहायता दी जाएगी।
• नीति आयोग द्वारा वर्ष 2021 में देश के 112 आकांक्षी जिलों की सूची बनाई गई थी, जिसमे 49 पैरामीटर निर्धारित किये गए थे। हाल ही जारी आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में हरियाणा का नूंह जिला प्रथम स्थान पर आया है।
• भारतवंशी प्रोफेसर मेघना पंडित को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अस्पताल एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। यह पद पानी वाली वह पहली महिला होगी।
• उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर शहर में स्थापपित होगा। गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (जीएचएवीपी) जिसमें 700 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां हैं, जिनमें से प्रत्येक में प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) स्वदेशी डिजाइन है। यह हरियाणा में फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के पास कार्यान्वयन के अधीन है।
• राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित 25वें लोकनुरंजन मेले का उदघाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जोधपुर में किया गया। साथ ही अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका रंगयोग के 29वें अंक का विमोचन भी किया।
• "रास्ता खोलो अभियान" जिला प्रशासन अलवर द्वारा प्रारम्भ किया गया है। अभियान के दौरान खोले जाने वाले रास्तो पर "बिटिया गौरव पट्टिका" लगाई जा रही है।
