• हाल ही राजस्थान विधानसभा सदस्य महेश जोशी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया है।
• द रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से 26 फरवरी 2023 को जयपुर के मशहूर सिटी पार्क में ’48वां रोज शो-2023’ का आयोजन किया जाएगा। शो में गुलाब की 500 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
• हाल ही भारत सरकार ने जम्मू कश्मीरी गजनवी फ़ोर्स (JKGF) व खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स (KTF) संगठनों को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत क्रमशः 43वां व 44वां आतंकी समूह घोषित कर प्रतिबंधित किया है तथा खालिस्तान समर्थक हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को भारत विरोधी गतिविधियों के लिए 54वां आतंकवादी घोषित किया गया है।
• हाल ही एयर इंडिया कंपनी के बाद अब विमानन कंपनी इंडिगो ने 500 से अधिक विमानों को विमान निर्माता कंपनी एयरबस व बोइंग से खरीदने की घोषणा की है।
• केंद्र सरकार द्वारा पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए "एम पासपोर्ट पुलिस ऐप" लॉन्च किया है। इससे पूर्व में सत्यापन में लगने वाला समय 15 दिन से घटकर 5 दिन हो जायेगा।
• "खेत पर मेड और मेड पर पेड़" अभियान की शुरुआत पदम् श्री उमाशंकर पांडेय द्वारा की गई थी।
• हाल ही राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा ओडिसा के डेब्रिगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है। इस प्रकार यह राज्य का तीसरा टाइगर रिज़र्व हो गया है। अन्य दो सिमिलिपाल और सतकोसिया टाइगर रिजर्व है।
• हाल ही ओडिसा की मांडा भैंस को भारत मे भैंस की 19वीं नस्ल के रूप में मान्यता दी गयी है।
• भारतीय मूल के नील मोहन को यूट्यूब का नया सीईओ बनाया गया है। इससे पूर्व सीईओ सुसान वोजीकी थे।
• भारतीय रेल व इंडिया पोस्ट ने संयुक्त पार्सल रेल सेवा "रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस" शुरू की है। इसकी शुरुआत 4 क्षेत्रो दिल्ली-कोलकाता, बेंगलुरु-गुवाहाटी, सूरत-मुजफ्फरपुर व हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन से की गई है।
• हाल ही प्रसिद्ध यक्षगान गायक बलिपा नारायण भागवत का निधन हुआ है।
• कतर ने भारत से फ्रोजन सीफूड (समुद्री खाद्य) के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध हटा लिया है। इससे पहले कतर ने यह प्रतिबंध फीफा विश्व कप से ठीक पहले नवंबर, 2022 में भारत से कुछ खेपों से विब्रियो हैजा का कथित रूप से पता चलने के बाद लगाया गया था।
• वस्त्र मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम 'टेक्नोटेक्स 2023: भारतीय तकनीकी वस्त्र@2047 की कल्पना', कार्यक्रम मुंबई में 22 से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। टेक्नोटेक्स का पहला संस्करण 2011 में आयोजित किया गया था।
