Daily Current Affairs 17 February 2023

• राजस्थान विधानसभा सदस्य गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल मनोनीत किये जाने के पश्चात 16 फरवरी 2023 को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

• गुजरात की उच्च न्यायालय में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सोनिया गोकाणी बनी है।

• भारत व जापान के मध्य संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास "धर्म गार्डियन" 17 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक जापान के शिगा प्रान्त के कैम्प इमाजू में चलेगा। यह सेना अभ्यास धर्म गार्डियन अभ्यास का चौथा संस्करण है।

• मध्यप्रदेश में आयोजित किये गए खेलो इंडिया युथ गेम्स में राजस्थान को चौथा स्थान मिला है। राजस्थान ने 19 स्वर्ण, 10 रजत व 19 कांस्य पदक अपने नाम किये। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पुनिया ने सभी पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा भी की। स्वर्ण पदक विजेता को 1,50,000/- लाख, रजत पदक विजेता को 1,12,500/- और कांस्य पदक विजेता को 93,750/- रुपए के नकद पुरस्कार दिया जाएगा तथा टीम गेम्स में अगर 10 से अधिक खिलाड़ी होते है तो प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 62,500/-, दूसरे स्थान की टीम को 46,875/- और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 39,063/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

• चीन की सीमा से जुड़े उत्तरी राज्यो के गांवों में अवसंरचना के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना को मंजूरी दी गयी है। यह केंद्र प्रायोजित योजना 2025-26 तक चलाई जाएगी। इसके लिए 4800 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है।

• देश मे सहकारिता को मजबूत करने के लिए व पहुँच बढ़ाने के लिए अगले पांच साल में लगभग 2 लाख बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां की स्थापना की जायेगी।

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 16 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेला (IETF) 2023 का उद्घाटन किया। आईईटीएफ- 2023 में उभरती प्रौद्योगिकियों के 11 क्षेत्र शामिल हैं।

• ग्लोबल बिजनेस समिट-2023 नई दिल्ली में 17 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित किया जायेगा। इसकी थीम "मजबूती. प्रभाव. प्रभुत्व" (रेज़िलियंस. इनफ्लूएंस. डॉमिनेंस) है। इस वैश्विक व्यापारिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी हर साल द टाइम्स ग्रुप द्वारा की जाती है। ये सम्मेलन ऐसे विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक साझे मंच पर साथ लाएगा, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करना चाहते हैं।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में "जल जन अभियान" की वर्चुअल रूप से शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पौधे लगाना और लोगो को प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत 8 महीने में देशभर में 10000 कार्यक्रम होंगे। जिससे 5000 जलाशय, कुएं व बावड़ी को संरक्षित किया जायेगा।

• अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) ने साइबर खतरों से निपटने एवं प्रभावकारी समाधान प्रदान करने के लिए संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘कवच-2023’ का शुभारंभ किया।

• 18 फरवरी, 2023 को 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे पूर्व 17 सितंबर, 2022 को आठ चीतों को नामीबिया से भारत लाया गया। भारत में चीता पुनर्वास कार्य योजना के अनुसार कम से कम अगले 5 वर्षों के लिए अफ्रीकी देशों से हर साल 10-12 चीतों का स्थानांतरण करने की जरूरत है। इस संबंध में चीता संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत सरकार व दक्षिण अफ्रीका के मध्य जनवरी, 2023 में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर पर किये गए थे। इस समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के तहत 18 फरवरी, 2023 को 12 चीतों (7 नर, 5 मादा) की पहली खेप को दक्षिण अफ्रीका से भारत स्थानांतरित किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को ग्वालियर और उसके बाद हेलीकाप्टरों के माध्यम से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित करने का काम भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाएगा।

विश्व हिंदी सम्मेलन:-
फिजी के नाड़ी शहर में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर व फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे ने 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा (एआई) तक है। सम्मेलन में साझा डाक टिकिट भी जारी किया गया।