Daily Current Affairs 15 February 2023

• हाल ही एयर इंडिया ने 470 व्यावसायिक विमान खरीदने की इतिहास की सबसे बड़ी डील की है। इसमें 250 विमान फ्रांस की कंपनी एयरबस से व 220 विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग से खरीदे जाएंगे।

• हाल ही निधन ललिता लाजमी भारत की एक प्रख्यात चित्रकार है।

• रेयना बरनावी सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है जो अन्तराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 10 दिवसीय मिशन में शामिल होगी। इनके साथ सऊदी अरब के अंतरिक्ष यात्री अली अल करनी भी जाएंगे।

• खेजड़ी को बचाने के लिए 363 लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके सम्मान में यूएई सरकार पर्यावरण का संदेश देने के लिए शारजाह में साढ़े तीन लाख स्क्वायर फीट में पौधे लगायेगी। इसकी शुरुआत 363 पौधे लगाकर की गई है। इसकी शुरुआत विश्नोई समाज व यूएई प्रशासन की ओर से शेख माजी अली मुल्ला ने की है। यहाँ मां अमृता देवी विश्नोई पार्क भी बनाया जायेगा। यूएई में खेजड़ी को घाफ कहते है।

• हाल की फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमन चंद प्रसाद ने फिजी की संसद में अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा मे भी कामकाज को मान्यता देने का ऐलान किया है।

• हाल ही न्यूजीलैंड के उत्तरी भाग में चक्रवाती तूफान ग्रेबियल आया है।

• जोधपुर के बोरानाडा ट्रेड फेसिटीलेशन सेंटर में 20 से 22 मार्च 2023 को राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो के प्रथम संस्करण का आयोजन किया जायेगा। राजस्थान एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (REPC) द्वारा एक्सपो को प्रमोट करने के लिए यूएस, रूस व यूएई के चैम्बर ऑफ कॉमर्स से एमओयू किया गया है।

• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां जिले के ग्राम बडां में श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान द्वारा निर्मित श्री महावीर निःशुल्क पशु-पक्षी अस्पताल और मोबाइल ट्रोमा सेन्टर का शुभारम्भ किया है।

• हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटे अनाज/पोषक अनाज को श्री अन्न का नाम दिया है।

• मुंबई के आर्मी यॉटिंग नोड ने गिरगांव चौपाटी में वाईएआई नौकायन चैंपियनशिप-2023 (7-13 फरवरी, 2023) की मेजबानी की। यह प्रतियोगिता सितंबर, 2023 में चीन में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए तीसरा ट्रायल था। यह जूनियर और सीनियर, दोनों वर्गों के लिए एक रैंकिंग प्रतियोगिता थी। इस आयोजन में देश भर के 16 विभिन्न क्लबों के 189 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। देश में पहली बार फॉर्मूला काइट की शुरुआत हुई।

• केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने करनाल में हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया। हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना प्रोफेशनलिज्म और उच्च मानकों का प्रमाण है। ‘प्रेसिडेंट कलर’ संगठन व संस्था दोनों के लिए बढ़ती विश्वसनीयता का परिचायक है और यह देश की 10वीं पुलिस है जिसको यह सम्मान मिला है। हरियाणा का देश में इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) और क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क (CCTN) परियोजना के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन में प्रथम स्थान है।

• दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग 16 से 25 फरवरी, 2023 तक मुंबई में 'दिव्य कला मेले' का आयोजन करेगा। इसमें 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 200 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमी अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

• खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण गुलमर्ग में संपन्न हो गया। जम्मू-कश्मीर ने 26 स्वर्ण पदक, 25 रजत पदक, 25 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद महाराष्ट्र 13 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश ने 10 स्वर्ण, 14 रजत और 7 कांस्य के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सेना ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए।

• पूर्व न्यायाधीश एवं स्वतंत्रता सेनानी मुहम्मद शाहबुद्दीन चप्पू बांग्लादेश देश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए है। इनसे पूर्व अब्दुल हामिद राष्ट्रपति थे।

• राजस्थान पुलिस द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का पाठ्यक्रम जारी किया गया है।

• राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा 22वें भारत रंग महोत्सव (भारंगम) का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है।

• भारतीय मोबाइल कंपनी आइटेल ने रितिक रोशन को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।