• इंडिया आर्ट फेयर 2023 का आयोजन 9 से 12 फरवरी 2023 को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में किया गया।
• जयपुर में "हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर" बनाया जायेगा। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान व न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के मध्य एमओयू हुआ है।
• सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को घर बैठे वार्षिक सत्यापन किए जाने के लिए RAJSSP मोबाइल ऐप को लाॅन्च किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के लिए यह सुविधा प्रदान करने वाला राजस्थान भारत में पहला राज्य हैं। इससे लगभग 94 लाख पेंशनर्स को सुविधा मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से किसी भी एन्ड्राइड फोन के द्वारा पेंशनर द्वारा घर बैठे ही वार्षिक सत्यापन किया जा सकता है। इसके लिए पेंशनर को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही यह सुविधा निःशुल्क है।ऐप के माध्यम से लाभार्थियों के आधार डाटा आधारित Face recognition तकनीक का प्रयोग करते हुए पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन किया जाएगा। पहले प्रथम चरण में पेंशनर्स को घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से वार्षिक सत्यापन की सुविधा प्रदान की गई है।
• कोटा विश्वविद्यालय व डरबन यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय "इंटरनेशनल ब्रिक्स रिसर्च कॉन्फ्रेंस" का आयोजन कोटा में किया जा रहा है। इसमें ब्रिक्स देशों सहित अन्य देशों के 300 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है। ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों का एक संघ है।
• भारतीय रिजर्व बैंक ने 13 फरवरी से 17 फरवरी 2023 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह की शुरुआत की है। इस वर्ष की थीम "सही वित्तीय बर्ताव, करें आपका बचाव" है।
• भारत की पहली फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन 20 फरवरी 2023 को लद्दाख में पैंगोंग झील पर होगा।
• केंद्रीय जल आयोग ने मध्यप्रदेश के 3 बांधो खोरीपुरा बांध (नर्मदापुरम में), सम्राट अशोक सागर बांध या हलाली बांध (विदिशा नगर), नयाखेड़ा टैंक बांध (सागर) के ढहने का खतरा बताया है।
• भारतीय रेलवे द्वारा डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (DEMU) को ग्रीन ट्रेनों में बदलने की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। इसके लिए हरियाणा के जींद में 61 करोड़ की लागत से हाइड्रोजन जेनेरेशन ऐंड प्लांट तैयार किया जा रहा है। जनवरी 2024 से हरियाणा व जींद के मध्य चलने वाली डेमू ट्रैन को हाइड्रोजन ट्रैन से बदला जायेगा।
• भारतीय नौसेना ने नौसेना वेलनेस और वेलफेयर एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) के सहयोग से देश व भारतीय नौसेना की वीर महिलाओं को श्रद्धांजलि देने के रूप में एक महिला मोटर अभियान के संचालन को लेकर मैसर्स जीप इंडिया के साथ सहभागिता की है।अखिल महिला कार रैली, 'शी इज अनस्टॉपेबल (वह अजेय है)' के नारे और टैग लाइन 'सोर हाई (ऊंची उडान)' के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से लोंगेवाला (राजस्थान) के युद्ध स्मारक तक की जाएगी। यह रैली 12 दिनों तक 14 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक संचालित होगी। यह दिल्ली से जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, लोंगेवाला, जोधपुर होते हुए 2300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी 2023 को नई दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।महोत्सव में 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 1000 जनजातीय कारीगर और कलाकार हिस्सा लेंगे।
• महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए महिला खिलाड़ियों की नीलामी हुई। नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर भारतीय महिला क्रिकेट बल्लेबाज स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ में खरीदा। दिव्तीय स्थान पर ऑस्टेलियन बल्लेबाज एशले गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने व तृतीय स्थान पर इंग्लैंड बल्लेबाज नताली स्कीवर को मुम्बई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा।
• हाल ही इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लिया है। 2019 में इनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप जीता था।
• साइप्रस के पूर्व विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडोलाइडस को राष्ट्रपति चुना गया है। इन्होंने चुनाव में एंड्रियास मावरोयनिस को हराया है।
• डॉ सना रामचंद्र गुलवानी पाकिस्तानी पंजाब के हसन अब्दाल शहर की सहायक आयुक्त व प्रशासक बनी है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली हिन्दू महिला है।
• जनवरी 2023 के लिए शुभमन गिल को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरुस्कार से नवाजा गया है।