• डेल्फिक कॉउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा है। राजस्थान की कला व संस्कृति को प्रोत्साहन व युवा कलाकारों को राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय मंच प्रदान करने जवाहर कला केंद्र में 9 से 12 फरवरी 2023 को राजस्थान में प्रथम बार डेल्फिक खेल आयोजित किये गये है। इन खेलों की शुरुआत प्रथम बार ग्रीस के डेल्फिक गांव से हुई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन चार बार हो चुका है। इंडियन डेल्फिक काउंसिल के अध्यक्ष एन. एन. पांडे है। फोटोग्राफी वर्ग में में 'जॉय ऑफ़ चाइल्डहुड' विषय पर प्रथम राजेश कुमार सोनी और द्वितीय - उदय डंगायच रहे। 'रूरल राजस्थान' विषय पर सिकंदर खान ने प्रथम एवं अविनाश मेहता ने दूसरा स्थान हासिल किया। पॉप गायन में अनिल हासवानी को प्रथम तथा गोवर्धन को द्वितीय ,शास्त्रीय गायन में हुल्लास पुरोहित को प्रथम तथा ऐश्वर्य आर्य व मोहम्मद शोएब को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार दिया गया । इसके अलावा भारतीय फिल्म संगीत की गायन श्रेणी में अलीना भारती को प्रथम एवं हर्ष कुमार गोला को द्वितीय पुरस्कार मिला। शस्त्रीय नृत्य श्रेणी में राधिका अरोड़ा प्रथम व संगीता सैन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।लोकनृत्य में वैशाली सुरोलिया को पहला पुरस्कार मिला व रुनझुन घोष को दूसरा पुरस्कार दिया गया।
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के राजमथाई में अमर शहीद नायक नरपत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
• प्रतापगढ़ कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने मिशन दृष्टि पहल की शुरुआत की है। जिसमे स्कूली बच्चों की आंखे जांची जाएगी।
• अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजास्थान के 82 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है।
• राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन 11 से 19 फरवरी 2023 तक मुम्बई महाराष्ट्र में किया जा रहा है।
• धारा - रिवर सिटी एलायंस के सदस्यों की वार्षिक बैठक 13 से 14 फरवरी, 2023 को पुणे में आयोजित की जाएगी। धारा का अर्थ शहरी नदियों के लिए समग्र कार्रवाई है। रिवर सिटीज एलायंस 2021 में 30 शहरों के साथ शुरू हुआ और वर्तमान में पूरे भारत में इसके 95 शहर सदस्य हैं। आरसीए को 2021 में शहरी नदियों के सतत प्रबंधन के लिए चर्चा और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सम्पूर्ण भारत के नदी शहरों के लिए एक समर्पित मंच के रूप में शुरू किया गया था।
• जी-20 सशक्तिकरण की पहली बैठक का आयोजन आगरा में 11 से 12 फरवरी 2023 तक किया गया।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे के पहले फेज हरियाणा के सोहना से दौसा के लालसोट तक (246 किमी) लागत 12150 करोड़ का लोकार्पण किया साथ ही 5940 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से विकसित होने वाली 247 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमे बांदीकुई से जयपुर तक 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 67 किमी लंबी चार लेन की छोटी सड़क, 3775 करोड़ रुपये की लागत से कोटपूतली से बड़ा ओदानियो तक छः लेन की छोटी सड़क एवं 150 करोड़ रुपये की लागत से।इसमें बांदीकुई से जयपुर तक 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जाने वाली 67 किलोमीटर लंबी चार लेन की छोटी सडक लगभग 3775 रुपये की लागत से विकसित की जाने वाली कोटपुतली से बड़ा ओदानियो तक छह लेन की छोटी सड़क एवं लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा लालसोट करोली खंड का दो लेन पेव्ड शामिल है।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 फरवरी, 2023 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन- 2023 के समापन सत्र को संबोधित किया।
• G-20 के कृषि कार्यकारी समूह की प्रथम बैठक 13 से 15 फरवरी को मध्यप्रदेश के इन्दोर में आयोजित की जायेगी।
• विनाशकारी भूकंप के बाद आर्मेनिया और तुर्की के बीच एलिकन सीमा द्वार को 30 वर्षो में पहली बार खोला गया है।
• जेल में बंद अफगानिस्तान की महिला अधिकार कार्यकर्ता महबूबा सेराज को 2023 के नोबेल शांति अवार्ड के लिए नामित किया गया है।
• राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता को गुवाहाटी का चीफ जस्टिस बनाया गया है साथ ही उडीसा हाई कोर्ट के जज जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाइकोर्ट, गुवाहाटी हाइकोर्ट के जज एन. कोटिश्वर सिंह को जम्मू और कश्मीर का जज बनाया गया है तथा सोनिया गिरिधर गोकनी को गुजरात हाइकोर्ट का कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
• राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकृति दी है साथ ही निम्न को राज्यपाल के पद पर नियुक्ति दी है-
1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) की अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
3. सी.पी. राधाकृष्णन की झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
4. शिव प्रताप शुक्ल की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रुप में नियुक्ति।
5. गुलाब चंद कटारिया की असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
6. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर की आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
8. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके की मणिपुर के राज्यपाल रुप में नियुक्ति।
9. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन की नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
10. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की मेघालय के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
11. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
12. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस की महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति।
13. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) की लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति।

7. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन की छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रूप में नियुक्ति।