• हाल ही राजस्थान के पूर्व महाधिवक्ता सागरमल मेहता का निधन हुआ है।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 फरवरी, 2023 को आईसीएआर- राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में आयोजित दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस के उद्घाटन समारोह का उदघाटन किया। हाल ही आईसीएआर- एनआरआरआई ने भारत का पहला उच्च प्रोटीन चावल- सीआर धान 310 को विकसित किया है। इसके अलावा एनआरआरआई ने सीआर धान 315 नाम से एक उच्च जिंक चावल की किस्म भी जारी की है। भारत चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और निर्यात में नंबर एक पर हैं।
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी, 2023 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे। महर्षि दयानंद सरस्वती ने 1875 में तत्कालीन सामाजिक असमानताओं से निपटने के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी 2023 को राजस्थान और 13 फरवरी 2023 को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री दौसा (राजस्थान) में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट सेक्शन का लोकार्पण करेंगे। इस सेक्शन के शुरू हो जाने से दिल्ली से जयपुर का यात्रा समय लगभग पांच घंटे से कम होकर लगभग साढ़े तीन घंटे हो जायेगा तथा प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 14वें एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। एयरो इंडिया 2023 में स्वेदशी उपकरणों/प्रौद्योगिकियों को दर्शाया जायेगा तथा विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी की जायेगी। ये गतिविधियां प्रधानमंत्री की परिकल्पना ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर दी वर्ल्ड’ के अनुरूप हैं।
• सर्बानंद सोनोवाल आयुष मंत्री ने यूनानी चिकित्सा में सामान्य उपचारों’ पर सीसीआरयूएम द्वारा विकसित मोबाइल ऐप को लॉन्च किया।
• खेलो इंडिया गेम्स का समापन 11 फरवरी 2023 को हो गया। इसमे महाराष्ट्र ओवरऑल चैंपियन रहा। महाराष्ट्र ने 56 स्वर्ण, 55 रजत व 50 कांस्य सहित कुल 161 पदक जीते। दूसरे स्थान पर हरियाणा (कुल पदक 128), तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश (कुल पदक 96) व राजस्थान चतुर्थ स्थान (कुल पदक 48) पर रहा। राजस्थान को सर्वाधिक पदक 10 (4 स्वर्ण, 1 रजत व 5 कांस्य) साइक्लिंग में मिले।

• 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 15 से 17 फरवरी 2023 को फिजी के नाड़ी में होगा। जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद शामिल होंगे।