Daily Current Affairs 10 Fabruary 2023


• हाल ही जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हेमाना में देश का सबसे बड़ा लिथियम भंडार 59 लाख टन मिला है। लिथियम एक अलौह धातु है। जिसे भविष्य की ऊर्जा का स्त्रोत भी कहते है। लिथियम का प्रयोग मोबाईल और सोलर पैनल की बैटरी आदि में किया जाता है। विश्व मे लिथियम के सर्वाधिक भंडार चीन और ऑस्ट्रेलिया में है।

• जी-20 के सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक 21 से 23 मार्च 2023 को उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

• नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस को "गेटवे ऑफ राजस्थान" के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही भारत कला मेला व बीकानेर हाउस प्रबन्धन समिति द्वारा "बीकानेर हाउस डॉयलॉग सीरीज" की शुरुआत की गई है।

• हाल ही निधन अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रहलाद सिंह फुटबॉल से सम्बंधित है।

• राजस्थान की पुरुष वॉलीबाल टीम ने गुवाहाटी में आयोजित सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में सर्विसेज को 3-0 से हराकर 42 साल बाद स्वर्ण पदक जीता।

• इसरो द्वारा छोटे सेटेलाइटों को अंतरिक्ष मे प्रक्षेपित करने के लिए विकसित किये गए लघु सैटेलाइट प्रक्षेपणयान (SSLV D-2) को 10 फरवरी 2023 को लांच करेगा। यह 10 से 500 किग्रा. के उपग्रहों के लिए सक्षम है। इसे हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लांच पैड से प्रक्षेपण किया जायेगा। इस प्रक्षेपणयान के साथ 3 उपग्रहों EOS-07, जानुस-1 व आजादी सेट -2 को पृथ्वी की 450 किमी वाली कक्षा मे स्थापित किया जायेगा।

• आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन 10 से 26 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया जा रहा है।  जिसमे कुल 10 टीम शामिल है। जिनके मध्य 23 मैच खेले जाएंगे।

• मध्य प्रदेश के डिंडोरी की जनजातीय महिला लहरी बाई को पोषक अनाज की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इन्होंने पोषक अनाज के बीजों की 150 से अधिक किस्मों को संरक्षित किया है।

• 14वें एयरो इंडिया एयर शो का आयोजन 13 से 17 फरवरी, 2023 तक बेंगलुरु मे किया जाएगा।