Daily Current Affairs 11 Fabruary 2023


• सुप्रीम कोर्ट में 2 जजो को और नियुक्ति दी गयी है। इनमे इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल व गुजरात हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार शामिल है। जिससे अब सुप्रीम कोर्ट में जजों के कोई पद रिक्त नही है। अब सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हो गए है।

• राष्ट्रपति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश प्रीतिनकर दिवाकर को सम्बन्धित उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश व गुजरात न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश सुश्री सोनिया गिरिधर गोकानी को सम्बन्धित उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

• भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज व कप्तान  तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये है।

• हाल ही भारत ने तुर्की में आये भूकंप के बाद "ऑपेरशन दोस्त" के द्वारा हर संभव मदद का प्रयास कर रही है।

• संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 11 फरवरी 2023 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी- अमृतपेक्स 2023 का उद्घाटन करेंगे। अमृतपेक्स- 2023, संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी, डाक टिकटों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और इतिहास को प्रदर्शित करेगी। यह आयोजन 11 से 15 फरवरी 2023 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा।

• भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 11वीं बैठक 10 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत ने 1955 में मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। उलानबटार में भारतीय रेजिडेंट मिशन 1971 में खोला गया था। इस संबंध को 2015 में "रणनीतिक साझेदारी" में अपग्रेड किया गया था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगोलिया का दौरा किया था और मंगोलिया को 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का एक आवश्यक घटक घोषित किया था।

• छठी यू-20  की आरंभिक बैठक शेरपा बैठक है, जो 9 से 10 फरवरी 2023 को अहमदाबाद में आयोजित की गई। अर्बन20 (यू-20) जी 20 के अंतर्गत एक इंगेजमेंट ग्रुप है जो जी-20 देशों के शहरों के शेरपाओं, महापोरों और प्रतिनिधियों को सामूहिक रूप से प्रमुख शहरी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और जी-20 वार्ताओं की जानकारी के लिए एक साथ लाता है। अहमदाबाद यू-20 का अध्यक्ष शहर है।

• माइनिंग इंदाबा कॉन्क्लेव दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह विश्व की सबसे लोकप्रिय खनन बैठकों में से एक है। इस साल खान, कोयला एवं रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में भाग लिया।

• गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और प्रदर्शकों की उपस्थिति में अपनेक्स्ट इंडिया 2023 का आयोजन 10 से 11 फरवरी 2023 को किया गया। यह पहल रिवर्स बायर-सेलर मीट की एक श्रृंखला के रूप में "अपनेक्स्ट इंडिया" के नाम से जापान में शुरू हुई थी। अपनेक्स्ट इंडिया का आयोजन एईपीसी द्वारा किया जाता है और इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा बाजार पहुंच पहल (एमएआई) योजना के अंतर्गत समर्थन दिया जाता है।

• महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के जी20 एम्पॉवर समूह की इनसेप्शन मीटिंग 11 फरवरी 2023 को आगरा में होगी। इसकी थीम: महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना: डिजिटल स्किलिंग और फ्यूचर स्किल्स की भूमिका है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय जी20 एम्पॉवर के लिए भारत का नोडल मंत्रालय है।

• खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 10 से 14 फरवरी 2023 तक गुलमर्ग में होंगे और इसमें 29 राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कुल 11 खेल स्पर्धाएं होंगी।

• देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का नगर निगम ने देश का पहला ग्रीन पब्लिक बांड जारी करने वाला नगरीय निकाय बन गया है।

• राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर देश की पहली मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन छत्तीसगढ़ के 5 जिलों (बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर व अम्बिकापुर) में 11 फरवरी 2023 को किया जायेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का सूत्र वाक्य "लोगों को घर पहुंचकर न्याय मिले" है। राज्य द्वारा इस हेतु "न्याय तुंहर द्वार" योजना चलाई जा रही है।

• 184 देशों के क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर (QI) के आधार पर तैयार ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (GQII) रैंकिंग में सम्पूर्ण QI में भारत को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है एवं माप विज्ञान में 21 वां, मानकीकरण में 9वां तथा मान्यता प्रदान करने में 5 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

• ICAO द्वारा किये गए ऑडिट परिणामो के आधार पर जारी विमान सुरक्षा निरीक्षण रैंकिंग में भारत को 55वां स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले भारत 112 वें स्थान पर था।

• एशिया के सबसे बड़े एयर इंडिया शो "एयरो इंडिया शो" का आयोजन 12 से 17 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में किया जायेगा। इसमे अमेरिका भी अपने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ सम्मिलित होगा।

• देश का सबसे सख़्त नकल विरोधी कानून उत्तराखंड में लागू किया है। जिसके अनुसार पेपर लीक, नकल व अनुचित साधनों के प्रयोग में लिप्त पाये जाने पर आजीवन कारावास की सजा व 10 करोड़ का जुर्माना देना पड़ेगा।

• भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट जम्मु कश्मीर में खोला गया है।

• कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई ने बंगलोर में 108 नम्मा क्लीनिक का शुभारंभ किया है।