Daily Current Affairs 1 February 2023

1. हाल ही दुबई के किस जिले का नाम 'हिन्द सिटी' रखा गया है?
उत्तर:- अल मिनहाद।

2. “इंडिया एनर्जी वीक 2023” का आयोजन भारत के किस शहर में 6 से 8 फरवरी 2023 तक किया जायेगा, जिसकी थीम “ग्रोथ, कोलैबोरेशन, ट्रांजिशन” रखी गयी है?
उत्तर:- बैंगलुरु।

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कहां इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की घोषणा की है?
उत्तर:- दिल्ली जयपुर इलेक्ट्रिक हाईवे।

4. हाल ही किस विश्व विद्यालय ने परीक्षा, लैब टेस्ट और असाइनमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित टूल्स चैटजीपीटी, गिटहब, को पायलट इत्यादि पर छात्रों के  परिसर के अंदर इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है?
उत्तर:- बैंगलुरु के आरवी विश्वविद्यालय।

5. हाल ही वायुसेना का नया उपप्रमुख किसे बनाया गया है?
उत्तर:- एयर मार्शल एपी सिंह।

6. हाल ही मखाना की कौनसी अधिक रोग प्रतिरोधक व ताप सहनीय प्रजाति को मसाला अनुसंधान केंद्र, दरभंगा द्वारा विकसित किया गया है?
उत्तर:- सुपर सेलेक्शन - वन।

7. हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने किस आतंकी संगठन को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया है?
उत्तर:- इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट इन साउथ ईस्ट एशिया (RSIL - SEA)

8. अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार देश मे सर्वाधिक कॉलेज किस राज्य में है?
उत्तर:- उत्तरप्रदेश (8111)

9. आईएमएफ के अनुसार वर्ष 2023 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान कितना है?
उत्तर:- 6 प्रतिशत।

10. हाल ही आरबीआई द्वारा जारी अर्धवार्षिक डिजिटल पेमेंट इंडेक्स के अनुसार डिजिटल पेमेंट में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?
उत्तर:- 58 प्रतिशत।
• आरबीआई द्वारा मार्च 2021 में इसकी शुरुआत की गई थी।
• इसके लिए 2018 को आधार वर्ष मानकर सूचकांक 100 माना गया था।

11. हाल ही बाघिन टी-114 की अधिक सर्दी के कारण मौत हुई है, वह सम्बन्धित है?
उत्तर:- रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क।

12. राजस्थान का पहला हैंडीक्राफ्ट म्युजियम कहाँ बनाया जा रहा है?
उत्तर:- राजस्थान हाट जयपुर में।
• वर्ष 2007 में राजस्थान हाट 'अर्बन हाट'  के नाम से बना था। बाद में इसका नाम परिवर्तित कर दिया गया। इसमे केंद्र व राज्य की हिस्सेदारी 70:30 है।

13. वर्ष 2023 में राजस्थान में माघ महोत्सव कब मनाया जा रहा है?
उत्तर:- 4 फरवरी से 1 मार्च 2023।
• यह ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजित किया जायेगा।
• इसकी शुरुआत 4 फरवरी 2023 से महाकवि माघ की जन्मस्थली जालोर से की जाएगी।
• इसमे 18 से 19 फरवरी  2023 को जयपुर के जैम सिनेमा में रीफ फिल्म क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय संस्कृत फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा।
• इस फेस्टिवल में 18 फरवरी 2023 को आदि शंकराचार्य पर 40 वर्ष पूर्व बनी दुनिया की पहली संस्कृत फिल्म व 19 फरवरी 2023 को दुनिया की पहली संस्कृत भाषा की साइंस फिल्म "यानम" की स्क्रीनिंग की जायेगी।

13. राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रीफ) के 9वें संस्करण का आयोजन कब किया जा रहा है?
उत्तर:- 1 फरवरी से 5 फरवरी 2023।

14. राजस्थान पैरा एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कब किया जा रहा है?
उत्तर:- 2 से 4 फरवरी 2023

15. गणतंत्र दिवस 2023 में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग और झांकी का पुरुस्कार किसे दिया गया है?
उत्तर:- मार्चिंग के लिए पंजाब रेजीमेन्ट व झांकी के लिए उत्तराखंड को।

16. गुजरात मेरी टाइम क्लस्टर के सीईओ कौन है?
उत्तर:- माधवेन्द्र सिंह

17. राजस्थान के जोधपुर में जी 20 के रोजगार समूह की बैठक कब आयोजित की जा रही है?
उत्तर:- 2 से 4 फरवरी 2023।

18. राजस्थान कॉउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा माह जनवरी की जारी रैंकिंग के अनुसार कौनसा जिला राज्य में प्रथम रहा?
उत्तर:- सीकर प्रथम व चुरू दिव्तीय।

19. विश्व का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर पार्क कहाँ बन रहा है?
उत्तर:- मध्यप्रदेश के खंडवा में नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर बांध पर। इसकी क्षमता 600 मेगावाट है।

20. जीएसटी राजस्व संग्रहण में देश मे राजस्थान को कौनसा स्थान मिला?
उत्तर:- 11वां। राजस्थान में 33209 करोड़ रुपये का संग्रहण हुआ।
• महाराष्ट्र पहले व कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा।

21. अमेरिका में भारतीय राजदूत कौन है?
उत्तर:- तरनजीत संधू।

22. 10 से 12 फरवरी 2023 को उत्तरप्रदेश के किस शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर:- लखनऊ।

23. हाल ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा किस गीत को राज्यगान का दर्जा दिया गया है?
उत्तर:- जय जय महाराष्ट्र माझा।

24. गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GEM) की शुरुआत कब से गयी थी?
उत्तर:- 9 अगस्त 2016

25. यूपीआई का पूरा नाम है?
उत्तर:- यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस।

26. हाल ही किस भारतीय समूह ने इजरायल में हाइफा पोर्ट खरीदने की घोषणा की है?
उत्तर:- अदाणी समूह। यह अधिग्रहण 1.2 अरब डॉलर में किया गया है।

27. हाल ही चर्चित पो पोकटेपेट्स ज्वालामुखी किस देश मे स्थित है?
उत्तर:- मैक्सिको।

28. हाल ही किस भारतीय को भारतीय ब्रिटैन अचीवर्स ऑनर्स ने "लाइफ टाइम अचीवमेंट" से सम्मानित किया है?
उत्तर:- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह।