Daily Current Affairs 3 February 2023

• हाल ही चर्चित अफ्रीकन स्वाइन फीवर शूकर वंशीय पशुओं में होने वाला संक्रामक, संसर्गजन्य तथा अत्यंत घातक रोग है। इस रोग का सर्वप्रथम प्रभाव 1921 में केन्या में देखा गया था। वर्ष 2020 के प्रारम्भ में भारत मे यह रोग उत्तर पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश में पाया गया है। इस रोग के लिए कोई टीका वर्तमान में उपलब्ध नही है। इसमें पशु के बिना लक्षणों के या लक्षण दिखाई देने के कुछ समय पश्चात ही मृत्यु हो जाती है।

• नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जयपुर और जोधपुर को जोड़ने वाली उड़ान का उद्घाटन किया है। इंडिगो सप्ताह में चार दिन राजस्थान के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली उड़ान का परिचालन करेगी।

• सहकारिता मंत्रालय, इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नाबार्ड और CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। यह MoU प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (PACS) को Common Service Centre (CSC) द्वारा दी जाने वाली सेवाएं प्रदान करने में समर्थ करेगा। इस समझौते के अंतर्गत PACS अब सामान्य सेवा केंद्रों (CSC) के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम होंगी और PACS से जुड़े करोड़ों किसानों सहित ग्रामीण आबादी को इसके माध्यम से 300 से भी अधिक CSC सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी।अगले 5 साल में 2 लाख PACS बनाने, हर पंचायत में एक बहुद्देश्यीय PACS की रचना और विश्व की सबसे बड़ी भंडारण योजना का प्रावधान इस वर्ष के बजट में किया गया है।

• भारत सरकार द्वारा पीएम कुसुम योजना की अवधि मार्च 2026 तक बड़ा दी गयी है। पूर्व में यह योजना 2019 में प्रारम्भ की गई थी। जिसका उद्देश्य 2022 तक 30800 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना था।

• अमेरिकी संसद समितियो में 4 भारतवंशियों प्रमिला जयपाल, एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति व रो खन्ना को शामिल किया गया।

• नासा और आईबीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित जलवायु परिवर्तन पर अनुसंधान के लिए समझौता किया है।

• भारतीय सेना ने 21 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक पश्चिम बंगाल में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास "त्रिशक्ति प्रहार" आयोजित किया।