1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल नुकसान की भरपाई के लिए बीमित काश्तकारो को कितने घंटे के अंदर खराबे की सूचना बीमा कंपनी को देनी होती है?
उत्तर:- 72 घंटे।
2. खान विभाग, राजस्थान सरकार किस पोर्टल पर नीलामी की कार्यवाही करता है?
उत्तर:- भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म एमएसटीसी।
3. पदम् पुरुस्कारों की घोषणा हर वर्ष किस दिनांक को की जाती है?
उत्तर:- 25 जनवरी।
4. India - The Mother of Democracy किसके द्वारा जारी की गयी है?
उतर:- इंडियन कॉउंसिल ऑफ हिस्ट्रोरिकल रिसर्च (ICHR) ने।
• इसमे 30 आर्टिकल है और 30 ही अलग-अलग लेखकों द्वारा लिखे गए है।
5.उतिरमेरूर शिलालेख किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर:- तमिलनाडु।
6. पर्पल फेस्ट कहाँ आयोजित किया गया है?
उत्तर:- पणजी (गोवा) में 6 से 8 जनवरी 2023 को।
7. वर्ल्ड वेटलैंड दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 2 फरवरी।
• वर्तमान में देश मे 75 रामसर साइट्स है।
• तमिलनाडु के वेड़न्थांगल को 2022 में रामसर साइट्स घोषित किया गया था।
8. दूसरे खेलो इंडिया राष्ट्रीय शीतकालीन खेलो का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में।
• 2020 में पहला खेलो इंडिया विंटर गेम्स आयोजित किया गया था। यह भारत के केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में हुआ है। 2021 के खेल भी यही हुए थे।
• इन खेलों में स्नो स्कीइंग, स्नो रग्बी, स्नो आइस स्टॉक, स्नो बेसबॉल, स्नो माउंटेनियरिंग, स्नो शू, आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग आदि शामिल हैं।
• इन खेलों को वार्षिक तौर पर आयोजित किया जाता है।
• 3rd खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 लेह, गुलमर्ग में 10 से 14 फरवरी 2023 तक होंगे।
9. भारत की अध्यक्षता में जी-20 के पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह की बैठक 30 से 31 जनवरी 2023 को कहाँ आयोजित की जाएगी?
उत्तर:- चंडीगढ़।
• अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह जी-20 वित्त ट्रैक के तहत महत्वपूर्ण कार्यधाराओं में से एक है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित रखता है।
• इसका उद्देश्य कमजोर देशों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों का समाधान करना भी होगा।
10. जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक 24 से 25 फरवरी 2023 को कहाँ आयोजित की जायेगी?
उत्तर:- बैंगलुरु।
11. सीनेडब क्या है?
उत्तर:- यह सिनेमाघर में चल रही फिल्म की भाषा संबंधी बाधा को दूर करते हुए दर्शकों को क्षेत्रीय या विदेशी भाषाओं में फिल्मों का आनंद लेने में सक्षम बनाता है। सिनेडब प्लेटफॉर्म पर आने वाली पहली फिल्म आर माधवन स्टारर 'रॉकेट्री' थी।
12. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कौनसा ऐप लॉन्च किया गया है?
उत्तर:- खेलो इंडिया गेम्स।
13. हाल ही अडानी ग्रुप के शेयर के भाव मे गिरावट किस रिपोर्ट के आने के बाद देखी गयी है?
उत्तर:- हिंडनबर्ग रिपोर्ट।
शिक्षा मंत्रालय की ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2020-21 रिपोर्ट
• देश मे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार विद्यार्थियों का नामांकन 4.14 करोड़ हो गया है। 2019-20 में यह नामांकन 3.85 करोड़ था। जिसकी तुलना में यह 7.5 प्रतिशत अधिक है।• देश मे सर्वाधिक विश्वविद्यालयों की संख्या राजस्थान में है। राजस्थान में कुल 92 विश्वविद्यालय है, जिनमे से 52 निजी व 40 सरकारी विश्वविद्यालय है।
• देश मे सर्वाधिक कॉलेज 1058 बैंगलुरु जिले में है। दूसरे स्थान पर जयपुर में 671 कॉलेज है तथा सीकर 308 कॉलेजों के साथ रिपोर्ट में 10वें स्थान पर है।
ऑस्टेलियन ओपन 2023
• सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्टेलियन ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास को शिकस्त दी।• उन्होंने 10वीं बार यह खिताब अपने नाम कर राफेल नडाल की बराबरी कर ली है।
• इसके साथ ही वर्ल्ड के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए है।
• नोवाक जोकोविच ने अपने कैरियर में 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके है।
पुरुष हॉकी वर्ल्डकप
• जर्मनी ने पुरूष हॉकी वर्ल्डकप के फाइनल में 2018 की विजेता बेल्जियम को हराकर वर्ल्डकप जीत लिया है।• जर्मनी की टीम 2002, 2006 के बाद तीसरी बार विजेता बनी है।
अंडर 19 महिला T-20 वर्ल्डकप
• भारत ने पहली बार खेले गए अंडर 19 महिला T-20 वर्ल्डकप जीत लिया है। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया।
• भारत दुनिया का एकमात्र देश बन गया है, जिसके पास वनडे वर्ल्डकप, T-20 वर्ल्डकप, पुरुष अंडर-19 वर्ल्डकप और महिला अंडर-19 वर्ल्डकप ट्रॉफी है।
• भारत आईसीसी महिला वर्ल्डकप ट्रॉफी जीतने वाला पहला एशियाई देश भी बन गया है।
• इनाम राशि : 5 करोड़।
• इससे पूर्व भारत 2005, 2017 के महिला वर्ल्डकप और 2020 के महिला टी20 वर्ल्डकप में उप विजेता रहा था।
ICC Awards 2022
हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ष 2022 (ICC Awards 2022) के पुरस्कारों की घोषणा की है। जिसमे पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने गए वही इंग्लैंड की नेट शिवर (Nat Sciver) सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गई है। यह व्यक्तिगत श्रेणी में खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है क्योंकि इसमें तीनों प्रारूपो के आधार पर खिलाड़ी का चयन किया जाता है।ICC Awards 2022 Winners Full List :
• ICC पुरुष एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : गेरहार्ड इरैसमस, नामीबिया
• ICC महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : ईशा ओजा, यूएई
• ICC पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : सूर्यकुमार यादव, भारत
• ICC महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : ताहिला मैक्ग्रा, ऑस्ट्रेलिया
• ICC इमर्जिंग पुरुष क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : मार्को यान्सिन, दक्षिण अफ्रीका
• ICC इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : रेणुका सिंह, भारत
• ICC अंपायर ऑफ दी ईयर : रिचर्ड इलिंगवर्थ
• ICC पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : बाबर आजम, पाकिस्तान
• ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : नेट शिवर, इंग्लैंड
• ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ दी ईयर : बेन स्टोक्स, इंग्लैंड
• रचेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी (ICC महिला क्रिकेटर ऑफ दी ईयर) : नेट शिवर
• सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ दी ईयर) : बाबर आजम
• ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड : आसिफ शेख, नेपाल
एयू बनो चैंपियन
• एयू स्माल फाइनेंस बैंक की सीएसआर शाखा एयू फाउंडेशन की ओर से एसएमएस स्टेडियम जयपुर में "एयू बनो चैंपियन" का आयोजन किया जायेगा। यह 31 जनवरी 2023 तक खेला जायेगा। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में 1800 खिलाड़ी भाग लेंगे।
• अक्टूबर 2021 में इसकी शुरुआत 30 ग्रामीण स्थानों से हुई थी।
