चर्चा में क्यों?
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से "विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील 392" कार्यक्रम तहसील स्तर पर 27 सितंबर 2022 से प्रारंभ किया गया।प्रमुख बिन्दु:-
• कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर संभाग की नोखा तहसील से की गयी। कार्यक्रम राजस्थान के 7 संभागों की कुल 392 तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है।• प्रत्येक संभाग के प्रत्येक ज़िले की प्रत्येक तहसील पर विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’ के तहत विशेष योग्यजन लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है।
• विशेष योग्यजनों को सुनवाई कार्यक्रम के दौरान विशेष योग्यजन प्रमाण-पत्र, उपकरण वितरण, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं इत्यादि से लाभान्वित किया जाएगा।
