येलो-बैंड रोग:-
• येलो-बैंड रोग एक जीवाणु संक्रमण है जो प्रवाल को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। इससे संक्रमित प्रवाल भित्ति पर हल्के पीले या सफेद रंग के धब्बे पड़ जाते हैं।
• हाल ही में थाईलैंड के सामे सैन द्वीप पर समुद्र तल के विशाल हिस्सों में यह बीमारी प्रवाल भित्ति को नष्ट कर रही है।
• यह प्रवाल के प्रमुख ऊर्जा स्रोत सहजीवी प्रकाश संश्लेषक शैवाल ज़ूजैन्थली को नष्ट कर देते हैं जो प्रवाल की मृत्यु का कारण बनता है।
• वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक मछली पकड़ना, प्रदूषण और पानी का बढ़ता तापमान प्रवाल भित्ति को येलो-बैंड रोग के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स - 2023:-
• ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2023 में बेलारुस की आर्यना सबालेंका ने एलेना रिबाकिना को हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सबालेंका ने पहली बार कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। सबालेंका ने कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया।
• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 27 जनवरी 2023 से देश के सभी जिलों में शिकायत निवारण मंच "निधि आपके निकट 2.0" को शुरू किया है।
• किस देश ने उत्कृष्ट महिला क्रिकेटर को सम्मानित करने के लिए डेबी हॉकले मेडल शुरू करने की घोषणा की ? - न्यूजीलैंड।
• जनवरी 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ऑस्कर नामांकन प्राप्त करने वाली पहली एशियाई कौन बनी हैं ? - मिशेल योह।
• आसिफ शेख को ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2022 का प्राप्तकर्ता नामित किया गया है। वह किस देश से संबंधित हैं ? - नेपाल।
• संस्कृति मंत्रालय द्वारा घोषित स्मारक मित्र योजना के तहत सरकार कितने स्मारकों को उनके रखरखाव के लिए निजी क्षेत्र को सौंपेगी? -1000
पर्यटन मंत्रालय ने इस योजना को संस्कृति मंत्रालय को हस्तांतरित कर दिया है।
• ICC मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के रूप में किसे ताज पहनाया गया? - मार्को जानसन।
• नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन तिब्बत में किस नदी पर एक नया बांध बना रहा है, जो भारत और नेपाल के साथ इसकी सीमाओं के त्रि-जंक्शन के करीब है ? - माबजा जांगबो नदी।
• अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस कब मनाया जाता है ? - 27 जनवरी।
• केंद्र सरकार ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 जनवरी 2023 को उद्यान उत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद 31 जनवरी से 26 मार्च 2023 तक अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुला रहेगा। इससे पूर्व डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने इसे पहली बार जनता के लिए खुलवाया था।
• राजस्थान में किस स्थान पर हाइड्रोजन एनर्जी पर शोध हेतु डेमो प्लांट लगाया जायेगा? - आईआईटी जोधपुर। केंद्र सरकार द्वारा 15 शहरों में डेमो प्लांट लगाए जाएंगे।
• अयोध्या में राममंदिर निर्माण हेतु किस देश से शिलाएं लायी जा रही है? - नेपाल की शालिग्राम की शिलाएं।
• राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की अनुपालना में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दौसा जिले में नीलकंठ बायोडायवर्स फारेस्ट और खान भाकरी इको पार्क की स्वीकृति जारी की है।
• नफीस ऐप क्या है? - इस ऐप को हाल ही में लांच किया गया है। इसमे फिंगरप्रिंट के लगभग डेढ़ करोड़ डेटा है।
• खादी उत्सव 2023 का उद्घाटन मुम्बई में किया गया। यह उत्सव 27 जनवरी से 24 फरवरी 2023 तक चलेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के वर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार है।
• जिला जालोर में 15 से 17 फरवरी 2023 तक जालोर महोत्सव आयोजित किया जायेगा।
• एयू स्माल फाइनेंस बैंक की सीएसआर शाखा एयू फाउंडेशन की ओर से एसएमएस स्टेडियम जयपुर में "एयू बनो चैंपियन" का आयोजन किया जायेगा। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में 1800 खिलाड़ी भाग लेंगे।
• किस राज्य द्वारा "लाडली बहन योजना" प्रारम्भ की गई है? - मध्यप्रदेश। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर सभी लड़कियों को प्रत्येक माह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी।
• कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोडो यात्रा का समापन 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में होगा।
