• NCC स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?- 28 जनवरी। इस वर्ष एनसीसी अपना 75 वां स्थापना दिवस मना रही है।
• अन्तराष्ट्रीय बाजरा वर्ष - 2023 (IYM 2023):- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय बाजार वर्ष 2023 का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने रोम, इटली में अन्तराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया तथा एक भारतीय प्रतिनिधि मंडल 26 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक दक्षिण-दक्षिण सहयोग और मोटा अनाज पर सहयोग हेतु नाइजीरिया की राजधानी अबुजा गया है।
• हाजी महबूब दीवान चौपदार को राजस्थान मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• शंघाई सहयोग संगठन फेस्टिवल की शुरुआत तमिल फिल्म ‘अप्पथा’ के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ होगी। इस फिल्म का निर्देशन पद्म पुरस्कार विजेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार प्रियदर्शन ने किया है। एससीओ फिल्म महोत्सव में एससीओ देशों की कुल 57 फिल्में प्रदर्शित की जायेंगी। शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव (एससीओ फिल्म महोत्सव) का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा 27 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के दौरान मुंबई में एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट्स के सहयोग से किया जा रहा है। एससीओ फिल्म महोत्सव भारत द्वारा एससीओ की अध्यक्षता को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
• राजस्थान सुजस ई-बुलेटिन का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर 2021 को किया था। 26 जनवरी 2023 को इसे प्रकाशन का 1 वर्ष पूर्ण हो गया है।
• अन्तराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। 3 दिसम्बर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पारित करके प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मनाने का निर्णय लिया था।
• केंद्र सरकार ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए भारत के एकमात्र नामांकन के रूप में अहोम साम्राज्य के चराइदेव ‘मैदाम’ को चुना है।
• 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
• अन्तराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन उड़ीसा के जाजपुर में आयोजित किया गया है।
• किस राज्य द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस प्रोजेक्ट लांच किया गया है? - पंजाब। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा का कायाकल्प करना तथा छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।
• MAREX/CARAT - 2023 का आयोजन किन दो देशों द्वारा किया जा रहा है? - अमेरिका और श्रीलंका। इस अभ्यास का पूरा नाम कोऑपरेशन अफ्लोट रेडीनेस एंड ट्रेनिंग (CARAT)/Marine Exercise (MAREX) 2023 है। अमेरिका के प्रशांत बेड़े द्वारा दक्षिण पूर्व एशिया में ASEAN के सदस्य देशों के साथ एक वार्षिक अभ्यास के रूप में ‘Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT)’ का आयोजन किया जाता है। इस अभ्यास को क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के हिसाब से आयोजित किया गया है। यह मित्रता के साथ सैन्य कौशल को भी मजबूत करता है। इस अभ्यास में नौ राष्ट्र: कंबोडिया, बांग्लादेश, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड भाग लेते हैं। दोनों देशों के मध्य 2023 में CARAT/MAREX अभ्यास के पाँचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के अभ्यास में जापान और मालदीव के प्रतिभागी शामिल है।
• इस वर्ष 21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय ने अपना 47वाँ राज्य दिवस मनाया। दिनांक 21 जनवरी, 1972 को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
• भारत और बांग्लादेश के मध्य मैत्री पाइपलाइन परियोजना वर्ष 2018 में हस्ताक्षरित हुई थी। भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन परियोजना (IBFPL) भारत के सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश के परबतीपुर, दिनाजपुर से जोड़ती है। जून, 2023 से इस मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से भारत अपने मित्र देश बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू कर देगा। भारत से डीजल बांग्लादेश को डीजल आयात करने वाली इस पाइपलाइन की कुल लम्बाई 131.5 किलोमीटर है। इस पाइपलाइन की कुल लम्बाई में से भारत के अंदर 5 किमी. और बांग्लादेश के अंदर 126.5 किमी. हिस्सा है। IBFPL परियोजना का मुख्य उद्देश्य आयातित ईंधन तेल के परिवहन को सुविधाजनक बनाना है।
