Latest Important Facts for Upcoming Rajasthan Exam

• राजस्थान 11.04 प्रतिशत प्रतिवर्ष आर्थिक विकास दर हासिल कर आंध्रप्रदेश के बाद देश में दूसरे स्थान पर है।

• मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ लागू होने के बाद प्रदेश की लगभग 88 प्रतिशत जनता बीमा धारक हो चुकी है।

• मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना में किसी भी राज्य के व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसे इस योजना से सम्बद्ध चिकित्सालयों में 72 घंटे तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी गयी है।

 

• किसानों के कल्याण एवं समग्र विकास को फलीभूत करने के लिए पहली बार अलग से कृषि बजट पेश किया गया है। जिसमें कृषि एवं इससे सम्बद्ध क्षेत्रों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 11 मिशन लागू किये गये है।

• खरीफ 2021 से फसल बीमा पॉलिसी वितरण करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना है। राज्य की इस पहल को भारत सरकार ने ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ‘ अभियान के रूप में पूरे देश में लागू किया है।

• राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना में अनुदान 2 रूपए लीटर से बढ़ाकर 5 रूपए प्रति लीटर किया गया है।

• गौशालाओं का अनुदान 6 माह से बढ़ाकर 9 माह किया गया है। राज्य की प्रत्येक पंचायत समिति पर एक नंदीशाला के निर्माण के लिए 600 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

• जामडोली (जयपुर) में बौद्धिक दिव्यांग बालको के लिए पुनर्वास गृह बनाया जा रहा है।

• जयपुर शहर में भारत जोड़ो सेतु (हवा सड़क एलीवेटेड रोड) का लोकर्पण 6 अक्टूबर, 2022 को किया गया।

• इण्डिया इन्टरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर बनाया जा रहा है।

• जयपुर के मानसरोवर में  ’सिटी पार्क विकसित किया गया है। इसके प्रथम चरण का लोकार्पण 21 अक्टूबर, 2022 को किया जा चुका है।

• पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने हवामहल को ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान अवार्ड-2022‘ प्रदान किया है।

• राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 को अधिक व्यापक बनाते हुए 7 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2022 जारी की गई है।

 

•  ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022‘ 8 सितम्बर 2022 को लागू की गई। योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को 10 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 6 से 9 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान एवं परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अथवा 25 लाख (जो भी कम हो) रूपये अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है।         

• नीति आयोग के सहयोग से भारत सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय परफोरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) में राजस्थान उत्कर्ष श्रेणी में रहा। भारत के 733 जिलों में राज्य के सीकर जिले ने देश में प्रथम, झुन्झुनूं ने द्वितीय एवं जयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

• भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में सत्र 2022-23 में ऑनलाइन नॉमिनेशन की दृष्टि से राजस्थान संपूर्ण देश में लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान पर रहा है। फिट इंडिया कार्यक्रम में भी राजस्थान प्रथम रहा है।

• मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर में सामाजिक समरसता एवं सद्भाव पर शोध हेतु 15 करोड़ रूपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एण्ड रिसर्च की स्थापना की गई है।

• ऊर्जा कौशल विकास परिसर की स्थापना के लिए राजस्थान कौशल विश्वविद्यालय को बाड़मेर के पचपदरा कस्बे में 30 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है।

• राज्य में स्टार्ट अप को प्रोत्साहन देने के लिए नई स्टार्टअप नीति 13 नवंबर, 2022 को जारी की गयी।

• इलेक्ट्रिकल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य में नवीन ‘इलेक्ट्रिकल व्हीकल नीति‘ सितम्बर, 2022 से लागू की गयी है।

• जोधपुर में राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है।

• यूथ हॉस्टल, जयपुर को 5 करोड़ रूपए की लागत से ‘राजीव गाँधी यूथ एक्सीलेंस सेंटर‘ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

•  ई-वेस्ट के प्रभावी प्रबंधन हेतु एक रिसाइकिलिंग पार्क की स्थापना जयपुर में की जा रही है।

• दिनांक 15 अगस्त 1947 से 31 दिसम्बर, 1971 तक की अवधि के दौरान राज्य के मूल निवासी मृत सशस्त्र बल कार्मिक (शहीद) के आश्रितों को नियुक्ति हेतु ‘राजस्थान मृत सशस्त्र बल कार्मिक (शहीद) के आश्रितों की नियुक्ति नियम, 2022 जारी किए गए हैं, जिसके अंतर्गत वेतन मेट्रिक्स लेवल-10 तक नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।