राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2022 को 2nd ग्रेड शिक्षक भर्ती ग्रुप ए के जीके के पेपर की परीक्षा का आयोजन किया गया।
जिसके समस्त प्रश्न व उनके उत्तर नीचे दिए गए है-
प्रश्न 1. राजस्थान के किन शहरों में दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा स्पोर्ट्स मैन) के लिए पैरा खेल (स्पोर्ट्स) अकादमी बनेगी?
उत्तर :- जयपुर व जोधपुर
(मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में पैरा खिलाड़ियों के लिए जयपुर व जोधपुर में पैरा खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की थी।)
प्रश्न 2. निम्नलिखित खेलों में से कौन सा राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों (गेम्स) 2022 में सम्मिलित नही है?
उत्तर:- फुटबॉल
( राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों में 6 खेल कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल, हॉकी) शामिल किये गए।)
प्रश्न 3. माह अगस्त 2022 में किसे राजस्थान का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है?
उत्तर:- मधुकर गुप्ता
प्रश्न 4. वर्ष 2022 के लिए निम्नलिखित में से राजस्थान के किन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर:- दुर्गाराम मुवाल व सुनीता गुलाटी
(5 सितंबर, 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में कुल चयनित 46 शिक्षकों में से राजस्थान के दो शिक्षकों दुर्गाराम मुवाल व सुनीता गुलाटी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया।)
प्रश्न 5. 8 सितंबर 2022 को किस देश के प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित दरगाह की जियारत की थी?
उत्तर:- बांग्लादेश
(बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 8 सितंबर 2022 को अजमेर स्थित दरगाह गरीब नवाज ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती में जियारत की थी)
प्रश्न 6. राजस्थान में पहला महिला संचालित सहकारी बैंक स्थापित करने के लिए राजस्थान ने किस राज्य के स्त्रीनिधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) हस्ताक्षरित किया है?
उत्तर:- तेलंगाना
(राजस्थान में पहले और देश के तीसरे “महिला वित्तीय संस्थान” की स्थापना हेतु तकनीकी सहायता के लिए राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) व स्त्रीनिधि तेलंगाना के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है।)
प्रश्न 7. वर्ष 2022 में राजस्थान के किस जिले को एम एस एम ई क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर आकांशी जिला (ऐस्पिरेशनल डिस्ट्रिस्ट) संवर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर दिव्तीय पुरस्कार प्राप्त किया है?
उत्तर:- करौली
प्रश्न 8. राजस्थान के मुख्यमंत्री की 'हरित राजस्थान स्वस्थ राजस्थान' की संकल्पना के तहत वर्ष 2022-23 में कितने पौधे तैयार किये जाने प्रस्तावित थे?
उत्तर:- 5 करोड़
(‘हरित राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ की संकल्पना के तहत प्रदेशभर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के लिए 42 करोड़ रूपए की लागत से 5 करोड़ पौधे तैयार किए जाएंगे)
प्रश्न 9. वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्थान की इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए बजट प्रावधान है?
उत्तर:- 800 करोड़
(राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से वर्ष 2022-23 से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने वाले काम पर 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस योजना के संचालन के लिए 800 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है।)
प्रश्न 10. राजस्थान की नई पारिस्थितिकी पर्यटन नीति कब लागू की गई।
उत्तर:- 2021
प्रश्न 11. पुलिकट झील स्थित है?
उत्तर:- तमिलनाडु
(आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित पुलिकट झील का 96% भाग आंध्र प्रदेश एवं 4% भाग तमिलनाडु के अंतर्गत आता है।)
प्रश्न 12. इंडिया स्टेट्स ऑफ फारेस्ट रिपोर्ट 2021 के अनुसार वनों के अंतर्गत सर्वाधिक प्रतिशत भूमि वाला राज्य है?
उत्तर:- मिजोरम (84.53 प्रतिशत)
प्रश्न 13. नाथुला दर्रा भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर:- सिक्किम
प्रश्न 14. सर्वाधिक वर्षा के लिए प्रसिद्ध स्थान 'मौसिनराम' किस राज्य में स्थित है?
उत्तर:- मेघालय
प्रश्न 15. बैलाडीला लोह अयस्क की प्रसिद्ध खान भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर:- छत्तीसगढ़
(बैलाडीला लौह अयस्क खदान छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में स्थित है।)
प्रश्न 16. ध्वनि तीव्रता के मापन के लिए प्रयुक्त इकाई है?
उत्तर:- डेसिबल
प्रश्न 17. काल वैसाखी सम्बन्धित है?
उत्तर:- पश्चिम बंगाल
प्रश्न 18. जनसंख्या प्रवास में 'फुटकर व्यापार गुरुत्वाकर्षण नियम' का प्रतिपादन सबसे पहले किसने किया?
उत्तर:- डब्ल्यू. जै. रैली
प्रश्न 19. भारत मे 2021-22 में सकल जोड़ें गये मूल्य में कृषि व सम्बन्धित क्षेत्र का हिस्सा है?
उत्तर:-18.8%
प्रश्न 20. 1956 के औद्योगिक नीति प्रस्ताव में प्रथम वर्ग के उद्योगों के सम्बंध में कौन सा विकल्प सही है?
उत्तर:- उद्योगों पर सरकार का पूर्ण स्वामित्व होना।
प्रश्न 21. डॉलफिन कटक स्थित है
उत्तर:- अटलांटिक महासागर
प्रश्न 22. अश्व अक्षांश सम्बन्धित है
उत्तर:- पवनो से
प्रश्न 23. निम्न में से किस वर्ष में भारत का विदेशी व्यापार शेष धनात्मक रहा?
उत्तर:- 1976-77
प्रश्न 24. भारत सरकार अधिनियम 2019 के अंतर्गत निम्नांकित में से किस विषय को केंद्रीय विषयों की सूची में शामिल किया गया था?
उत्तर:- कॉपीराइट
प्रश्न 25. भारत शासन अधिनियम 1935 के प्रावधानों के अंतर्गत भारत की संघीय विधानसभा में अजमेर मेरवाड़ा को आवंटित स्थान/स्थानों (सीट/सीटों) की संख्या थी?
उत्तर:- 1
प्रश्न 26. 2021-22 के प्रथम अर्ध में, भारत के सेवा क्षेत्र में कुल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश अन्तर्प्रवाह का लगभग प्रतिशत है?
उत्तर:-54%
प्रश्न 27. भारत में 16 जनवरी, 2016 को उद्यमशीलता व नवाचार के लिए एक मजबूत और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने एवं भारत को एक रोजगार सृजक देश में रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई योजना थी -
उत्तर:- स्टार्ट अप इंडिया
प्रश्न 28. भारत के संविधान के अनुच्छेद 17 के अन्तर्गत 'विधि के अनुसार दंडनीय' शब्दावली को प्रभावी बनाने के लिए भारत की संसद को विधि बनाने की शक्ति भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में दी गयी है ?
उत्तर:- 35 क (ii)
प्रश्न 29. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
उत्तर:- मद्रास -8
बम्बई - 20
मध्यप्रान्त एवं बरार - 5
उत्तर पश्चिमी सीमा प्रान्त - 16
30. निम्नांकित में से कौन भारत की संविधान सभा की नियम समिति का सदस्य नहीं रहा ?
उत्तर:- मेहरचंद खन्ना
प्रश्न 31. भारत सरकार (कार्यकरण) नियम, 1961 के तहत निम्न में से कौन सा मामला केवल भारत के राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है ?
उत्तर:- क्षमा, प्रविलम्बन और निलम्बन का किया जाना।
प्रश्न 32. भारत के संविधान के अनुच्छेद 51-क (ङ) में जैसा कि समरसता तथा समान भ्रातृत्व की भावना के निर्माण के मौलिक कर्तव्यों के सन्दर्भ में उल्लेखित है, शब्दों का सही क्रम निम्नांकित में से कौन सा है ?
उत्तर:- धर्म, भाषा और प्रदेश का वर्ग
प्रश्न 33. भारत के संविधान के अनुच्छेद 41 में कुछ मामलों में लोक सहायता के संदर्भ में निम्नांकित में से किस शब्दावली का उल्लेख नहीं किया गया है ?
उत्तर:- चिकित्सा सहायता
प्रश्न 34. निम्नांकित में से कौन 'दी स्वतंत्र पार्टी एण्ड कन्जर्वेटिज्म' नामक पुस्तक के लेखक हैं ?
उत्तर:- हॉवर्ड एल. अर्डमेन
प्रश्न 35. भारत निम्नांकित में से किस समूह का सदस्य नहीं है ?
उत्तर:- न्यूक्लियर सप्लायर समुह
प्रश्न 36. भारत के संविधान के किन अनुच्छेदों में प्रधानमंत्री का उल्लेख किया गया है ?
उत्तर:- केवल अनुच्छेद 74, 75 और 78 में
प्रश्न 37. निम्नांकित में से किस राजनीतिक दल ने सत्रहवीं लोक सभा हेतु हुए आम निर्वाचन में राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में भाग नहीं लिया है ?
उत्तर:- समाजवादी पार्टी (SP)
प्रश्न 38. निम्नांकित में से किसने वैश्वीकरण को
'अमेरिकीकरण' से सम्बद्ध किया है ?
उत्तर:- जोसेफ स्टिगलिट्ज़
प्रश्न 39. शिक्षा मनोविज्ञान शाखा है।
उत्तर:- व्यवहारात्मक मनोविज्ञान की
प्रश्न 40. आधिकारिक तौर पर भारत की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर:- ड्वाइट डी. आइजनहॉवर
प्रश्न 41. निम्नांकित में से कौन 'न्यूट्रल नेशन्स रिपेट्रिएशन कमीशन' का अध्यक्ष था, जिसने कोरियाई युद्ध दोनों पक्षों के 20,000 से अधिक युद्धबन्दियों की नियति का फैसला किया था ?
उत्तर:- वी. के. कृष्णा मैनन
प्रश्न 42. निम्न में से कौन सा विकल्प वृद्धि व विकास के सामान्य सिद्धांत के बारे में सही नहीं है?
उत्तर:- विकास विशेष में सामान्य की ओर चलता है।
प्रश्न 43. शिक्षा मनोबिज्ञान के बारे में निम्न में से कौन सा विकल्प सही नहीं है ?
उत्तर:- शिक्षा मनोविज्ञान का दूसरा नाम विकासात्मक मनोविज्ञान है।
प्रश्न 44. निम्न विकल्पों में से बालक की वृद्धि के बारे में कौन सा विकल्प सही है ?
उत्तर:- वृद्धि कोशिकाओं व अवयवों के आकार में परिवर्तन है।
प्रश्न 45. कक्षा में अधिगम पर विशेष निहितार्थ करने वाला थॉर्नडाइक का कौन सा योगदान है ?
उत्तर:- प्रभाव का नियम
प्रश्न 46. जब बालक सीधे (दायें) हाथ से लिखना सीखता 4 है, तो यह कौशल का अधिगमान्तरण उसे उलटे (बायें) हाथ से लिखने में सुगमता प्रदान करता है यह सीधे हाथ से लिखने के कौशल का हस्तान्तरण कहलाता है :
उत्तर:- दिवपार्श्विक अधिगमान्तरण
प्रश्न 47. विकास के सिद्धान्तों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा वाक्य सही नहीं है ?
उत्तर:- विकास क्रमबद्ध नही होता।
प्रश्न 48. निम्न में से कौन सा विकल्प साहचर्य अधिगम का उदाहरण नहीं है ?
उत्तर:- आदत (आदि होना)
प्रश्न 49. गॉर्डन ऑल्पोर्ट के व्यक्तित्व के सिद्धान्त का अनुसरण करते हुए यदि अध्यापक विद्यार्थी के विशेषकों की पहचान करना चाहता है, तो निम्न विकल्पों में से वह किस विशेषक को अनदेखा करेगा ?
उत्तर:- मूल विशेषक
प्रश्न 50. एक विद्यार्थी जो प्रायः अपने मित्रों के प्रति रूखा, भद्दा और असमानुभूति पूर्ण था, उसे अपने व्यवहार सुधार करने के लिए निम्न में से किस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता है ?
उत्तर:- संवेगात्मक बुद्धि
प्रश्न 51. यदि अध्यापक को बालक की अचेतन अभिप्रेरणा और चिन्ताओं का पता लगाना है तो निम्न में से किस परीक्षण का चयन गलत होगा ?
उत्तर:- 16 व्यक्तित्व घटक प्रशिक्षण
प्रश्न 52. हिप्पोक्रेट्स द्वारा किये वर्गीकरण के अनुसार जो बालक निराशावादी, दुःखी और संवेगात्मक रूप से कमज़ोर होते हैं, उन्हें कहते हैं-
उत्तर:- विषादग्रस्त (मैलेन्कोलिक)
53. विद्यार्थी के निष्पादन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया । देकर और उसे गर्वित अनुभव कराकर, मॉस्लो के आवश्यकता पदानुक्रम प्रारूप के अनुसार शिक्षक निम्न में से विद्यार्थी की किस आवश्यकता की संतुष्टि कर रहा है ?
उत्तर:- आत्म सम्मान की आवश्यकता
प्रश्न 54. समस्या समाधान में यदि कोई विद्यार्थी अध्यापक के निर्देशित परिप्रेक्ष्य में हल खोजने की जगह कुछ नया, लीक से हटकर, रूढ़िमुक्त किन्तु उपयोगी हल खोजे तो वह?
उत्तर:- अपनी अपसारी सोच की क्षमता का प्रयोग कर रहा है।
प्रश्न 55. निम्न विकल्पों में से कौन सा तत्त्व है जो थर्स्टन द्वारा प्रतिपादित बुद्धि का समूह तत्त्व सिद्धान्त में सम्मिलित नहीं किया गया है ?
उत्तर:- मूल संबंधी (स्त्रोत संबंधी) तत्व
प्रश्न 56. प्रकृति में सभी व्यक्तित्व व व्यवहार सम्बन्धी गुणों का वितरण एक विशेष रूप में ही सम्पन्न होता है। इस वितरण को कहते हैं -
उत्तर:- सामान्य संभाव्यता वक्र
प्रश्न 57. निम्न में से कौन सा व्यवहार विद्यार्थी की उपलब्धि अभिप्रेरणा दर्शाता है ?
उत्तर:- अपने निष्पादन स्तर में सुधार के लिए कठोर प्रयत्न करना
प्रश्न 58. निम्न व्यवहार समूहों में से कौन सा व्यवहार समूह बाल अपराधियों में प्रायः नहीं देखा गया है ?
उत्तर:- आंतरिक रूप से नियंत्रित, सामाजिक और नियमों का पालन करने वाले
प्रश्न 59. निम्न विकल्पों में से अध्यापक का कौन सा तरीका विद्यार्थी के आत्म-क्षमता के बोध में बढ़ोतरी नहीं करेगा ?
उत्तर:- विद्यार्थी की सफलता का श्रेय भाग्य को या स्कूल से सहायता को देना
प्रश्न 60. यदि एक छात्र अपना बहुत सा खाली समय चित्रकारी में बिताता है और ऐसा करने पर वह प्रसन्नता अनुभव करता है। अपने व्यस्त समय में भी चित्रकारी के लिए समय निकाल लेता है और उसे ऐसा करने पर थकान भी अनुभव नहीं होती है। निम्न में से सही विकल्प छाँटें जो उसकी अभिव्यक्ति दर्शाता है :
उत्तर:- यह उसकी रुचि की अभिव्यक्ति दर्शाता है।
प्रश्न 61. चौकला नस्ल है।
उत्तर:- भेड़
प्रश्न 62. 2011 की जनगणनानुसार राजस्थान में
जनसंख्या वाला जिला है?
उत्तर:- जैसलमेर
प्रश्न 63. चौथमाता किस जनजाति की आराध्य देवी है ?
उत्तर:- कंजर
प्रश्न 64. दिलवाड़ा मन्दिर स्थित हैं-
उत्तर:- आबू पर्वत
प्रश्न 65. राजस्थान के अरावली पर्वतों की निम्नलिखित चोटियों को उनकी ऊँचाई के आधार पर आरोही क्रमानुसार व्यवस्थित करें:
उत्तर:-तारागढ, कमलनाथ, रघुनाथगढ़, अचलगढ़
प्रश्न 66. राजस्थान के किस जिले से कर्क रेखा गुजरती है ?
उत्तर:- बांसवाड़ा
प्रश्न 67. मेजा बांध किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर:- कोठारी नदी पर
प्रश्न 68.“परिवर्तित क्षेत्र विकास उपागम" (MADA) किस वर्ष में प्रारम्भ किया गया ?
उत्तर:- 1978-79
प्रश्न 69. प्राक् हड़प्पा युगीन संस्कृति प्राप्त हुई है?
उत्तर:- कालीबंगा
प्रश्न 70. उत्तर गुप्तकालीन शंखलिपि में लिखे लेख मिले हैं-
उत्तर:- बैराठ
प्रश्न 71. निम्नांकित में से कौन सा युद्ध महाराणा सांगा और बाबर के मध्य हुआ था ?
उत्तर:- खानवा का युद्ध
प्रश्न 72. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ( RKVY) वर्ष में आरम्भ की गई थी।
उत्तर:- 2007
प्रश्न 73. राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन से जिलों में उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ी वन पाये जाते हैं ?
उत्तर:- उदयपुर, बांसवाड़ा, कोटा
प्रश्न 74. सुमेलित कीजिये
उत्तर:-राजपूत मध्य भारत सभा - 1918
राजस्थान सेवा संघ - 1919
मारवाड़ सेवा संघ - 1920
आचार सुधारिणी सभा - 1910
प्रश्न 75. मत्स्य संघ में कुल रियासतें थीं
उत्तर:- 4
प्रश्न 76. आबू में जैन मन्दिर विमलबसहि के निर्माणकर्ता हैं?
उत्तर:- विमल शाह
प्रश्न 77. निम्नलिखित में से 1857 ई. की क्रांति में कौन से युद्ध में जोधपुर का पॉलिटिकल एजेंट मैसन मारा गया था ?
उत्तर:- चेलावास का युद्ध
प्रश्न 78. अजमेर नगर बसाया -
उत्तर:- अजय राज ने
प्रश्न 79.जयपुर के कौन से शासक स्वयं संगीताचार्य थे?
उत्तर:- प्रताप सिंह
प्रश्न 80. गींदड़ नृत्य होता है ?
उत्तर:- शेखावाटी
प्रश्न 81. कान्हड़दे - प्रबन्ध के रचयिता हैं?
उत्तर:- पद्मनाभ
प्रश्न 82. निम्नांकित में से रामस्नेही सम्प्रदाय की सिंहथल शाखा के प्रवर्तक संत कौन थे ?
उत्तर:- हरिरामदास
प्रश्न 83. निम्नांकित में से कौन सा विकल्प विवाह की रस्मों से संबंधित नहीं है ?
उत्तर:- कर्णवेध
प्रश्न 84. संकटकाल में कौन सा किला मेवाड़ के राजपरिवार का आश्रय स्थल रहा है ?
उत्तर:- कुंभलगढ़
प्रश्न 85. निम्नांकित में से राजस्थान की किस चित्रकला शैली पर सर्वाधिक मुगल प्रभाव दृष्टिगोचर होता है ?
उत्तर:- जयपुर शैली
प्रश्न 86. मुंशी त्रिलोकचंद माथुर का संबंध निम्नांकित किस प्रजामण्डल से रहा है ?
उत्तर:- करोली प्रजामंडल
प्रश्न 87. निम्नांकित में से कौन से विकल्प का संबंध पोमचा से है ?
उत्तर:- वस्त्र
प्रश्न 88.मुगल शासक अकबर के समय में बीकानेर शासक रायसिंह निम्नांकित में से किस सैन्य अभियान में शामिल नहीं थे ?
उत्तर:- बंगाल
प्रश्न 89. भारत के संविधान के निम्नांकित अनुच्छेदों में से 89 किसमें यह उल्लेखित किया गया है कि, "किसी राज्य के राज्यपाल की पदावधि के दौरान उसकी गिरफ्तारी या कारावास के लिए किसी न्यायालय से कोई आदेशिका नहीं निकाली जाएगी” ?
उत्तर:- 361(3)
प्रश्न 90. थार महोत्सव का आयोजन निम्नांकित में से स्थान पर किया जाता है ?
उत्तर:- बाड़मेर
प्रश्न 91. करवा चौथ मनायी जाती है?
उत्तर:- कार्तिक कृष्ण चतुर्थी
प्रश्न 92. राजस्थान के मुख्यमंत्रियों में, निम्नांकित में से कौन भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (1962) के सदस्य रहे हैं ?
उत्तर:- टीकाराम पालीवाल
प्रश्न 93. राजस्थान के निम्नांकित मुख्य सचिवों में से किसने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकतम संख्या में मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य किया है ?
उत्तर:-वी.बी.एल. माथुर
प्रश्न 94. राजभवन, राजस्थान में 'इन्फॉर्मास' पोर्टल किस राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान प्रारंभ किया गया ?
उत्तर:- कलराज मिश्र
प्रश्न 95. निम्नांकित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
उत्तर:- अंशुमान सिंह --- वसुंधरा राजे
प्रश्न 96. राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की किस धारा के तहत सरकार को किसी पंचायती राज संस्था को विघटित करने की शक्ति प्राप्त है ?
उत्तर:- 94
प्रश्न 97. भारत के संविधान के निम्नांकित में से कौन से अनुच्छेद के तहत राजस्थान का महाधिवक्ता राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले सकता है ?
उत्तर:-177
प्रश्न 98. निम्नांकित में से कौन सी, राजस्थान विधानसभा कटौती प्रस्तावों की ग्राह्यता की शर्त नहीं है ?
उत्तर:-
प्रश्न 99. निम्नांकित में से कौन राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर नहीं रहे हैं ?.
उत्तर:- जी पी पिलानिया
प्रश्न100. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के निम्नांकित सदस्यों में से कौन सबसे कम कार्यकाल अवधि के लिए पद पर रहे हैं ?
उत्तर:- नमोनारायण मीणा
