चर्चा में क्यों?
राजस्थान प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों की अपार सफलता के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुरूप दिनांक 26 जनवरी 2023 से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जायेगा।
प्रमुख बिन्दु:-
• राजीव गांधी शहरी ओलिंपिक खेलों के लिए दिनांक 21 दिसंबर 2022 को रजिस्ट्रेशन पोर्टल (http://rajolympic.rajasthan.gov.in/) का सचिवालय में खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री मंत्री श्री अशोक चांदना ने शुभारंभ कर दिया है। जिससे खिलाड़ी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है।
• इस पोर्टल पर दिनांक 21 जनवरी 2023 तक रेजिस्ट्रेशन होंगे।
• इन खेलों का आयोजन 26 जनवरी 2023 से शुरू होगा।
• इन खेलों में सम्मिलित होने हेतु पंजीयन व्यक्तिगत एवं सामूहिक श्रेणियो में करवाया जा सकता है।
• राजीव गांधी शहरी ओलिंपिक खेल प्रदेश के 240 नगरीय निकायों में आयोजित किये जायेंगे। जिसमे 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिकाएं शामिल है।
• इसके लिए निकायवार कुल 628 कलस्टर का निर्माण किया गया है।
• नगर निगम एवं नगर परिषद में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रति 20-25 हजार की आबादी पर एक क्लस्टर बनाया गया है।
• जबकि नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं जयपुर हेरिटेज में जनसंख्या अधिक होने के कारण प्रति 30-35 हजार की जनसंख्या पर एक क्लस्टर बनाया गया है।
• प्रत्येक नगर निगम में क्लस्टरों का विभाजन जोनवार होगा। जिसका नियंत्रण अधिकारी उपायुक्त जोन होगा।
• वहीं एक नगरपालिका को एक इकाई मानते हुए एक क्लस्टर के रूप में माना गया है।
• इन खेलों में 7 खेल कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वालीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), एथेलेटिक्स (100 मी. 200 मी. व 400 मी.), फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) व बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) सम्मिलित किये गए है।
• इन खेलों में केवल खो-खो खेल ऐसा है जिसमे केवल बालिकाएं हिस्सा लेंगी।
• प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर निकाय, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर किया जायेगा।
• नगर पालिका/ नगर निगम/ नगर परिषद स्तरीय खेल प्रतियोगितायें 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 31 जनवरी 2023 तक चलेगी।
• जिला स्तरीय खेल प्रतियोगितायें 13 से 16 फरवरी 2023 तक आयोजित होगी।
• राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगितायें 25 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित होगी।
• इन खेलों में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
• खेल विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से इन खेलों का आयोजन करवाया जायेगा।
