Invest Rajasthan Summit 2022 | इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022

चर्चा में क्यों?
राजस्थान में औद्योगिक विकास हेतु दिनांक 7 अक्टूबर 2022 से 8 अक्टूबर 2022 तक जयपुर के जेईसी कैंपस में "इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022" का आयोजन किया गया। जिसमे देश-दुनिया के उद्योगपतियों ने 11 लाख करोड़ रूपये के एमओयू व एलओआई कर प्रदेश को निवेश धरा के रूप में स्थापित कर दिया।

प्रमुख बिन्दु:-
• समिट की थीम "कमिटेड डेलीवर्ड" रखी गयी।

 
• वर्तमान में राजस्थान में रीको की 390 इकाइयां संचालित है और 147 नवीन इकाइयां खुलने वाली है।

 
• तकनीकी उद्योगों के लिए युवा विशेषज्ञ उपलब्ध कराने हेतु फिनटेक पार्क (जयपुर) और राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टिट्यूट (जोधपुर) का निर्माण किया जा रहा है।

 
• स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए जयपुर, जोधपुर और कोटा में इनोवेशन हब की स्थापना की जा रही है।

 
• राज्य में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम अधिनियम के तहत नवीन उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमोदनों में 3 वर्ष की छूट दी गयी थी। जिसे बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है।

 
• राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का 25 प्रतिशत भाग राजस्थान में आता है।

 
• खनिज संपदा की दृष्टि से राजस्थान का देश मे दूसरा स्थान है। राजस्थान जिंक एवं लैड का एक मात्र उत्पादक राज्य है। 

 
• समिट में पहली नॉन रेजीडेंट राजस्थानी (एनआरए) पॉलिसी व राजस्थान फाउंडेशन की वेबसाइट लांच की गयी।

 
• समिट में विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट एवं असाधारण कार्यों से देश-विदेश में राजस्थान को गौरान्वित करने वाली 6 प्रतिभूतियों को "राजस्थान रत्न सम्मान" प्रदान किया गया। इनको प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो व 1 लाख रुपये की पुरुस्कार राशि से सम्मानित किया गया। न्याय के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त न्यायाधीश श्री दलवीर भंडारी व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री आरएम लोढ़ा, उद्योग के क्षेत्र से वेदांता ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल व आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन श्री एलएन मित्तल तथा कला के क्षेत्र में प्रसिद्ध निर्माता श्री केसी मालू व प्रसिद्ध उर्दू शायर श्री शीन काफ निजाम को राजस्थान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 
• समिट के दौरान राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2022 का शुभारंभ किया गया। 

 
• इन्वेस्ट कनेक्ट प्रोग्राम : इन्वेस्ट राजस्थान समिट के आयोजन से पूर्व इन्वेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम / मीट के आयोजन अलवर (7 अप्रैल, 2022 ), वडोदरा एवं अहमदाबाद (9-10 जून, 2022), दिल्ली (24 अगस्त, 2022), और जयपुर (17 सितम्बर, 2022 ) में किए गए।