चर्चा में क्यों?
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें आगे
बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान प्रदेश के सभी 33 जिलों में हॉकी के
जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) 29 अगस्त 2022 से समस्त ग्राम पंचायत, ब्लॉक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
आयोजित हुई।
प्रमुख बिन्दु:-मुख्यमंत्री
श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाल गांव
के पशु मेला मैदान से 29 अगस्त 2022 को इन
खेलों का शुभारंभ किया व राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन जयपुर के सवाई मानसिंह
स्टेडियम में किया गया।
• टैगलाइन :- "खेलेगा राजस्थान, जीतेगा
राजस्थान" व "हिट राजस्थान फिट राजस्थान"।
• तीनों स्तरों की स्पर्धाओं से पूर्व अभ्यास
सत्रों का आयोजन किया गया।
• ओलिम्पिक की तर्ज पर इन खेलों की मशाल पूरे
प्रदेश से गुजारी गयी।
• खेलों का मस्कट (शुभंकर) 'शेरू' बनाया
गया।
• इस खेल
में 6 खेल (कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल, हॉकी) शामिल किये गए।
• इन खेलों में केवल खो खो ऐसा खेल है, जिसमें केवल बालिकाओ ने हिस्सा लिया तथा शूटिंग बॉल ऐसा खेल है, जिसमें बालको ने भाग लिया।
• ग्राम
पंचायत स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र प्रदान
किये गये।
• वर्तमान में
राजस्थान में 229 खिलाड़ियों
को आउट ऑफ़ टर्न नौकरी दी जा चुकी है।
• अंतरास्ट्रीय
ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने पर प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। स्वर्ण
पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक
विजेता को 2 करोड़ व
कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़
रुपये दिये जाने लगे हैं तथा पदक विजेता
खिलाड़ियों को 25 बीघा
भूमि आवंटित की जा रही है।
• सरकारी नौकरियों में
खिलाड़ियों का 2 प्रतिशत
कोटा निर्धारित किया गया है।
• मुख्यमंत्री श्री
अशोक गहलोत जी ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतिवर्ष करवाने व ग्रामीण
खेलों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में ओलंपिक खेल आयोजित करने की घोषणा की है।
• ग्रामीण ओलंपिक में हर आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया तथा
लगभग 10 लाख महिलाओं ने
हिस्सा लिया। लगभग 3700 खिलाड़ियों
ने राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में अपना खेल कौशल दिखाया।
• प्रदेश की कुल 11283 ग्राम पंचायतों में
से लगभग 29 लाख 80 हजार खिलाड़ियों ने
पंजीकरण कराया। जिनकी 221055 टीमें
बनी।
• मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में विजेता
टीमों (प्रथम तीन स्थान) और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्मृति चिह्न देकर
सम्मानित किया।
• वर्ल्ड बुक ऑफ
रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को
वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया। यह प्रमाण-पत्र उन्हें राजीव
गांधी ग्रामीण ओलंपिक में 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने और
एक साथ पूरे प्रदेश में खेल आयोजन के लिये मिला।
• मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान
चंद के नाम पर हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
• खेलों का आयोजन खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं
पंचायतीराज विभाग, शिक्षा
विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं
स्थानीय प्रशासन के समन्वय से किया गया।
• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन
ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त
से 1 सितंबर, ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से 15 सितंबर, ज़िला स्तर पर 22 सितंबर से 25 सितंबर तथा राज्य
स्तर पर 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक प्रस्तावित था।
• ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिये 40 करोड़ रुपए के बजट
का प्रावधान किया गया।

