Flagship Schemes of Rajasthan | राजस्थान की फ्लैगशिप योजनायें

 

पूर्व में राजस्थान सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के सशक्तिकरण एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से दिनांक 11.05.2022 को 15 विभागों की कुल 28 योजनाओ को स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम घोषित किया था।

इसके पश्चात राजस्थान सरकार ने दिनांक 12.12.2022 को 5 और योजनाओं को इसमें शामिल किया। इस प्रकार वर्तमान में राजस्थान राज्य में 16 विभागों की 33 योजनाएं स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में शामिल है।

जिनकी सूची निम्न प्रकार है:-
1. विभाग :- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
1. शुद्ध के लिए युद्ध
2. निरोगी राजस्थान
3. मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना
4. मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना
5. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
6. मुख्यमंत्री नि: शुल्क निरोगी राजस्थान योजना

2. विभाग :- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
7. 1 रुपये किलो गेहूं

3. विभाग :- स्कूल शिक्षा विभाग
8. महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल
9. मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
10. मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना

4. विभाग :- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
11. मुख्यमंत्री कन्यादान/ हथलेवा योजना
12. सिलिकोसिस पालिसी 2019 के अंतर्गत देय लाभ
13. मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
14. मुख्यमंत्री वृहद सम्मान पेंशन योजना
15. मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
16. पालनहार योजना
17. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना

5. विभाग :- कृषि विभाग
18. राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना, 2019

6. विभाग :- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग
19. मुख्यमंत्री स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज प्रमोशन स्कीम
20. MSME Act - Self Certification

7. विभाग :- उद्योग विभाग
21. Rajasthan Investment Promotion Scheme (RIPS), 2019

8. विभाग :- सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
22. जन सूचना पोर्टल

9. विभाग :- आयोजना विभाग
23. जन आधार योजना

10. विभाग :- कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग
24. मुख्यमंत्री युवा संबल योजना

11. विभाग :- उच्च शिक्षा विभाग
25. कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
26. देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना
27. राजीव गांधी स्कॉलरशिप फ़ॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना - 2021

12. विभाग :- स्वायत्त शासन विभाग
28. इंदिरा रसोई योजना
29. इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना

13. विभाग :- वन विभाग
30. घर-घर औषधि योजना

14. विभाग :- ऊर्जा विभाग
31. मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना

15. विभाग :- महिला एवं बाल विकास विभाग
32. इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना

16. विभाग :- पर्यटन विभाग
33. पर्यटन को उद्योग का पूर्ण दर्जा