देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन योजना | Devnarayan Scooty Yojna



प्रारंभ

 2011-12 में।

MBC वर्ग की 5 जातियाँ शामिल

(1. बंजारा, बालदिया, लबाना 2. गाड़िया-लौहार, गाडोलिया 3. गुर्जर 4. राइका, रेबारी, देवासी 5. गड़रिया)।

 

उद्देश्य

अति पिछडा वर्ग (MBC) की बालिकाओ में शिक्षा को बढ़ावा व MBC वर्ग की बालिकाओं को RBSE व CBSE बोर्ड द्वारा आयोजित 12th की परीक्षा, स्नातक परीक्षा व स्नातकोत्तर परीक्षा में अधिक से अधिक अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करने एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से।

पात्रता

राज. का मूल निवासी हो।
• वार्षिक आय :- 2,50,000/- तक
• MBC वर्ग की अविवाहित, विवाहित, विधवा व परित्यक्ता छात्रा ही पात्र ।

देय लाभ

• MBC वर्ग की छात्रायें जिन्होने RBSE व CBSE 12th बोर्ड की परीक्षा में 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है तथा राजकीय महाविद्यालय/वित्त पोषित विश्वविद्यालय में स्नातक डिग्री प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययनरत है। उन्हें वरीयता के आधार पर स्कूटी वितरित की जाती है।

• प्रतिवर्ष केवल 1500 स्कूटी ही वितरित की जाती है। शेष छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 1500 वीं छात्रा के समान अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी निःशुल्क स्कूटी वितरित की जाती है।

• मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत 1500 स्कूटी से बढ़ाकर 2463 स्कूटी प्रतिवर्ष वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

• स्कूटी के साथ 1 वर्ष का बीमा, 2 लीटर पेट्रोल भी दिया जाता है।

• MBC वर्ग की छात्रायें जो राजकीय महाविद्यालय या राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित रूप से अध्ययनरत है एवं जो स्कूटी वितरण की वरीयता सूची में नही आ पाती है, उनके द्वारा 12 वीं, स्नातक प्रथम वर्ष, दिव्तीय वर्ष व तृतीय वर्ष में पूर्ण रूप से 50% था अधिक अंक प्राप्त करने पर 10000/- रूपये वार्षिक, स्नातकोत्तर मे प्रवेश लेने पर 20000/- रूपये वार्षिक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में पूर्ण रूप से 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर स्नातकोत्तर द्वितिय वर्ष मे 20000/- रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है।